संपादकीय विशेष

Muzaffarnagar: हादसों को न्यौता दे रहा सदर तहसील के सामने गहरा गड्ढा

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar )जल निगम की ओर से सीवर लाइन बिछाने के बाद बनाई गई मेरठ रोड करीब १४ दिन में ही धंसनी शुरू हो गई है। सदर तहसील के सामने बड़ा और गहरा गड्ढा बन गया। बारिश की वजह से गहरा गड्ढा हादसों को न्योता दे रहा है।

जल निगम शहर में सीवरेज के लिए पाइप लाइन डालने का काम कर रहा है। इसी के चलते मेरठ रोड पर पिछले कई महीने से कार्य चल रहा था। जगह-जगह से मार्ग को खोदा गया था। मुख्य मार्ग से सटी कॉलोनियों में सीवरेज लाइन डालने का कार्य किया जा रहा था। एक बड़े हिस्से में पाईप लाईन डालने का काम पूरा हो चुका है।

कांवड़ यात्रा से पहले जिला प्रशासन ने मेरठ रोड को पूरी तरह तैयार कराया था। जल निगम ने सूजडू पुलिस चौकी से लेकर केशवपुरी के मुख्य गेट तक सड़क तैयार की थी। लेकिन सदर तहसील के सामने गत दिवस सड़क धंस गई और गहरा गड्ढा बन गया। गनीमत रही की कांवड यात्रा के दौरान सड़क में कोई परेशानी नहीं हुई।

हादसों को न्योता दे रहा है गड्ढा

सड़क में गहरा गड्ढा हो गया है, जो हादसों को न्योता दे रहा है। जिस जगह सड़क धंसी लोगों के वाहन तहसील में जाने के लिए यहीं से मुड़ते हैं।कांवड़ यात्रा को लेकर बनवाया था मार्ग-एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह का कहना है कि मेरठ मार्ग पर जल निगम का कार्य चल रहा था। पाईप लाईन डाली जा रही थी।कांवड यात्रा शुरू होने से पहले जल्दबाजी में सड़क बनवाई गई थी। अब गड्ढे को भरवाया जा रहा है।

लछेड़ा का नाला भी हो चुका क्षतिग्रस्त

शहर के मेरठ रोड के अलावा जिला पंचायत की ओर से बनवाया गया लछेड़ा गांव की जलनिकासी का नाला भी पहली बरसा

Dr. S.K. Agarwal

डॉ. एस.के. अग्रवाल न्यूज नेटवर्क के मैनेजिंग एडिटर हैं। वह मीडिया योजना, समाचार प्रचार और समन्वय सहित समग्र प्रबंधन के लिए जिम्मेदार है। उन्हें मीडिया, पत्रकारिता और इवेंट-मीडिया प्रबंधन के क्षेत्र में लगभग 3.5 दशकों से अधिक का व्यापक अनुभव है। वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों, चैनलों और पत्रिकाओं से जुड़े हुए हैं। संपर्क ई.मेल- drsanjaykagarwal@gmail.com

Dr. S.K. Agarwal has 409 posts and counting. See all posts by Dr. S.K. Agarwal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 + 2 =