उत्तर प्रदेश

Banda News: पुलिस कांस्टेबल ने की आत्महत्या, छत में फांसी के फन्दे से लटका मिला शव

Banda News:  पुलिस कांस्टेबल  थाने से कुछ दूरी स्थित अपने किराए के मकान में रहता था, जहां आज यानी शनिवार को छत में फांसी के फंदे से लटका उसका शव मिला. कांस्टेबल का शव देखकर स्थानीय लोगों ने पूरे मामले की सूचना पुलिस को दी, जहां मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस कांस्टेबल द्वारा आत्महत्या के कारणों की पड़ताल में जुट गई है.

 मामला बांदा के कमासिन थाने का है, जहां कमासिन थाने मे तैनात सिपाही राघवेंद्र ने अपने आवास पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सिपाही का शव मकान की बाहरी दीवार पर रस्सी के सहारे झूलता मिला. मृतक सिपाही झांसी का रहने वाला था, सिपाही की पिछले माह जून में बांदा जिले में तैनाती हुई थी, जहां उसने दो दिन पहले ही थाने के नजदीक किराए पर मकान लिया था.

पूरे घटना की जानकारी देते हुए एसपी अभिनंदन ने बताया कि जांच टीम मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है, प्रथम दृष्टया आत्महत्या के लिए पारिवारिक कलह की बात सामने आ रही है.

सुसाइड से पहले सिपाही ने अपना फोन फ्लाइट मोड में कर लिया था, फोन को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है. जांच के लिए फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई है. 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21522 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 + eighteen =