वैश्विक

Guwahati: आतंकवादी संगठन अंसारुल इस्लाम से संबंध होने के आरोप में गिरफ्तार मदरसे के मुफ्ती की पत्नी और भाई हिरासत में

Guwahati:  मोरीगांव जिले में एक मदरसा चलाने वाले मुफ्ती मुस्तफा की पत्नी और भाई को शनिवार को पुलिस ने हिरासत में लिया. मुस्तफा को बांग्लादेशी आतंकवादी संगठन अंसारुल इस्लाम से संबंध होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. 

कानून प्रवर्तन अधिकारियों ने 27 और 28 जुलाई की मध्यरात्रि को सोरुचोला गांव में जमीउल हुदा मदरसा पर छापा मारा था और उसे संचालित करने वाले मुफ्ती मुस्तफा को गिरफ्तार कर लिया था.

मोरीगांव की पुलिस अधीक्षक अपर्णा नटराजन ने यहां पत्रकारों से कहा, ‘‘मुफ्ती मुस्तफा की पत्नी असमीना खातून और भाई जकारिया अहमद को सबूत जुटाने के लिए हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है.’’ उन्होंने बताया कि मुस्तफा पर आतंकवादी संगठन से जुड़े विभिन्न वित्तीय लेनदेन और राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में संलिप्त रहने का आरोप है.

जांच में यह भी सामने आया कि मुस्तफा ने मदरसे में अन्य देश के एक ‘‘वांछित व्यक्ति’’ को आश्रय दिया था. नटराजन ने बताया कि मुस्तफा के बैंक खाते जब्त कर लिए गए हैं.

मोइराबरी पुलिस थाने में मुस्तफा के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) की विभिन्न धाराओं के तहत एक मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने एक अन्य मदरसे के सात शिक्षकों को भी हिरासत में लिया है.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × five =