Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar: ब्यूटी पार्लर पर कोई भी व्यक्ति पुरुष कार्य करते हुए मिले तो उसका बहिष्कार करें- सुरेंद्र मित्तल

Muzaffarnagar:  अखिल भारत हिंदू महासभा एवं अखिल भारतीय हिंदू एकता दल की एक आवश्यक बैठक नई मंडी विशेष कार्यालय पर संपन्न हुई. इसमें 21 जुलाई से 24 जुलाई तक तहसील परिसर मार्केट निकट शिव चौक पर युवा कश्यप विकास सेवा समिति के कैंप में भोले भक्तों की सेवा के लिए निशुल्क भंडारा सेवा का कार्य किया गया जो सफलतापूर्वक संपन्न हुआ

अखिल भारत हिंदू महासभा और अखिल भारतीय हिंदू एकता दल के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता ने पिछले 9 वर्षों से लगातार भंडारा सेवा देते आ रहे थे इस वर्ष वरिष्ठ हिंदू नेता स्वर्गीय पंकज गुप्ता जी के स्मृति में 4 दिन की भंडारा सेवा का आयोजन किया जब जब हमारे से सेवा भाव के लिए निमंत्रण आता है तब तब हम सेवा कार्य करते रहे हैं आगे भी यह सेवा कार्य जारी रहेगी और आज की बैठक में एक निर्णय लिया

अखिल भारत हिंदू महासभा के सभी पदाधिकारियों ने हिंदू परिवारों से अपील की 31 जुलाई को हरियाली तीज का पर्व है बहन बेटियों का पर्व है जिसमें बड़ी संख्या में मेहंदी और ब्यूटी पार्लर का कार्य होता है कृपया अपनी बहन बेटी को उन दुकानों पर ही लेकर जाएं जहां पर बहन बेटी इस प्रकार की सेवा दे रहे हो यदि उन दुकानों पर कोई भी व्यक्ति पुरुष कार्य करते हुए मिले तो उसका बहिष्कार करें

क्योंकि इस त्यौहार में बहन बेटियों को भी रोजगार मिलना चाहिए बहन बेटी केवल उन्हीं दुकानों का प्रयोग करें जहां पर बहन बेटी ही मेहंदी या ब्यूटी पार्लर का संचालन कर रही है यदि उन जगहों पर पुरुष कार्य करते हुए मिलते हैं तो उसका बहिष्कार करें. अगर इस बार दुकानदार या ब्यूटी पार्लर पर महिलाओं की व्यवस्था नहीं है तो अखिल भारत हिंदू महासभा करवा चौथ के त्यौहार पर मेहंदी लगाने की व्यवस्था कैंप लगाकर करेंगे।

इस बैठक में उपस्थित वरिष्ठ नेता सुरेंद्र मित्तल प्रदेश उपाध्यक्ष पंडित चमनलाल कुकी जिला उपाध्यक्ष भू पन शर्मा जिला महासचिव सचिन शर्मा कोषाध्यक्ष नवीन अरोड़ा नगर अध्यक्ष खाली शर्मा पश्चिम उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष पंडित ललिता प्रसाद रतूडी राजकुमार सिंगल आशीष शर्मा, मंडल अध्यक्ष रामानुज दुबे जी आदि सहित अन्य हिंदू वीर उपस्थित रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21202 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one + nineteen =