Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: शारदेन में तीज महोत्सव की धूम

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News) मेरठ रोड स्थित शारदेन स्कूल मुजफ्फरनगर में हरियाली तीज मनाई गई । कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रार्थना सभा के दौरान बच्चों ने सावन आयो रे गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया। नर्सरी के बच्चों के लिए लीफ प्रिंटिंग का आयोजन किया गया

जिसमें इफरा, इनाया , अनाबिया अनाया और आयशा हरी- हरी पोशाक हरी दृ हरी चूड़ियां तथा माथे पर हरी- हरी बिंदिया लगाए बड़ी ही प्यारी दिख रही थी, ऐसा लग रहा था कि पूरा विद्यालय परिसर हरियाली में बदल गया है। एल.के जी की आरजू, शिविका , आयांश,अनीमा ने आया सावन का महीनाज्. पर ग्रुप डांस किया।

इसी तरह यूकेजी ब्लू और रेड के बच्चों ने हरे दृ हरे हेड गेयर लगाकर विद्यालय में सजे झूले का आनंद लिया।मेहंदी प्रतियोगिता भी कराई गई , कार्यक्रम में बच्चे व अध्यापिका हरे रंग के परिधान में शामिल हुए। मेहंदी प्रतियोगिता में कक्षा सात से लेकर १०वीं तक की छात्राओं ने भाग लिया तथा अलग-अलग डिजाइन में मंत्रमुग्ध करने वाली कलाकृतियां प्रस्तुत की।

जिनमें से प्रथम , द्वितीय , तृतीय स्थान देना बहुत ही कठिन कार्य था फिर भी मेहंदी प्रतियोगिता की संचालिका श्रीमती उमा तोमर के द्वारा प्रथम , द्वितीय और तृतीय स्थान दिया गया जो इस प्रकार है- कक्षा १० स की श्रुति तोमर और पाखी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। १० अ की पूर्णिमा और ८ स की ईवा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया ,८ अ की भव्या रघुवंशी और ८ स की जान्हवी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया तथा ९ अकी शुभि को सांत्वना पुरस्कार भी दिया गया।

प्रतियोगिता के बाद छात्राओं को सम्मानित करते हुए प्रधानाचार्या च्श्रीमती धारा रतन च् ने कहा कि त्योहारों का आगमन तीज से ही आरंभ हो जाता है जो होली तक चलता है। सावन माह में चारों तरफ हरियाली होने के कारण इसे हरियाली तीज कहा जाता है। बरसात के मौसम में चारों ओर हरियाली बढ़ जाती है और प्रकृति खिल उठती है। उन्होंने छात्रों को अपने त्योहार को प्रसन्नता से मनाने का आह्वान किया तथा सभी बच्चों एवं अध्यापिकाओं को हरियाली तीज की शुभकामनाएं दीं।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21596 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × 2 =