उत्तर प्रदेश

Ghaziabad: कारोबारी परिवार के 7 लोगों की हत्या करने के मामले में आरोपी को फांसी की सजा

Ghaziabad: घंटाघर कोतवाली क्षेत्र में 21 मई 2013 की रात बुजुर्ग कारोबारी सतीश गोयल एवं उनके पूरे परिवार की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी. इस सनसनीखेज वारदात में पुलिस ने ड्राइवर राहुल वर्मा को आरोपी बनाया था.

घंटाघर नई बस्ती मोहल्ले में कारोबारी परिवार के 7 लोगों की हत्या करने के मामले में आरोपी घर के पुराने ड्राइवर को अदालत ने शनिवार को दोषी ठहराया था.  गाजियाबाद की कोर्ट ने आरोपी को फांसी की सजा सुनाई है. हत्यारे राहुल वर्मा पर कारोबारी के घर से घटना के बाद लाखों रुपये के गहने एवं जेवरात लूटकर भागने का मामला सिद्ध हुआ था.

मृतकों में कारोबारी सतीश गोयल, उनकी पत्नी मंजू गोयल, पुत्र सचिन गोयल, पुत्रवधू रेखा गोयल एवं तीन पौत्र-पौत्री शामिल थे. पीड़ित पक्ष के अधिवक्ता देवराज सिंह ने बताया कि 22 मई 2013 को सतीश चंद्र गोयल की किडनी ट्रांसप्लांट होनी थी. ड्राइवर राहुल को इसके बारे में जानकारी थी.

उसे अनुमान था कि किडनी ट्रांसप्लांट के लिए घर में रखे 25 से 30 लाख रुपये मिल सकते हैं. इसी इरादे से राहुल ने 21 मई की रात वारदात को अंजाम दिया था. वारदात के बाद पुलिस ने राहुल वर्मा के पास से नकदी समेत हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया था.

22 मई 2013 को सतीश चंद्र गोयल की किडनी ट्रांसप्लांट होनी थी. राहुल को इसके बारे में जानकारी थी. उसे अनुमान था कि किडनी ट्रांसप्लांट के लिए घर में रखे 25 से 30 लाख रुपये मिल सकते हैं. इसी इरादे से राहुल ने 21 मई की रात वारदात को अंजाम दिया था. घटना के बाद 24 मई को हत्यारे राहुल वर्मा को पुलिस रिमांड पर लिया गया था.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21372 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 − 2 =