वैश्विक

Rajasthan: 7 महीने पहले लापता हुए कृष्णलाल के मामले में सनसनीखेज खुलासा, पत्नी ने ही अपने प्रेमी के साथ मिलकर उसे मौत के घाट उतार दिया

Rajasthan: Hanumangarh Town के कोहला गांव से 7 महीने पहले लापता हुए कृष्णलाल के मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है. कृष्णलाल लापता नहीं हुआ था बल्कि उसकी पत्नी ने ही अपने प्रेमी के साथ मिलकर उसे मौत के घाट उतार दिया  था. बाद में शव खेत में दफना कर दोनों फरार हो गये थे.

पुलिस ने कृष्णलाल की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है. उसके बाद खेत में दफनाये गये कृष्णलाल के शव को निकलवाकर उसका पोस्टमार्टम करवाया. शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है.

हनुमानगढ़ टाउन थानाधिकारी दिनेश सारण ने बताया कि 28 फरवरी को टाउन थाने में चन्द्रकला ने अपने पति की गुमशुदगी दर्ज करवाई थी. उसने बताया था कि उसका पति जनवरी माह से लापता है और उसका कुछ पता नहीं चल रहा है. उसके बाद टाउन पुलिस ने जांच शुरू की तो शक की सुई चंद्रकला और उसके प्रेमी सुनील पर गई. पुलिस ने उन दोनों को बयानों के लिए बुलाया तो उन्होंने अपना मोबाइल बंद कर लिया और गांव छोड़ कर चले गए.

उसके बाद पुलिस ने उनको काफी तलाश किया लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग पाया. इस संबंध में रविवार को कृष्णलाल की बहन ने चन्द्रकला पर भाई की हत्या का आरोप लगाते हुए एक मामला भी दर्ज करवाया था. इस पर पुलिस ने उनकी तलाश तेज की तो उनके पंजाब में होने का पता चला. पुलिस टीम ने वहां जाकर दोनों को दबोच लिया.

पूछताछ में दोनों ने खुद के गलत संबंधों की बात को स्वीकार लिया. उन्होंने बताया कि जनवरी में कृष्णलाल की हत्या कर उसका शव खेत में दफना दिया था.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21426 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × one =