उत्तर प्रदेश

Fatehpur News: आंख में मिर्च पाउडर डालकर लाखों रुपये की लूट करने वाला थाना का टॉप टेन अपराधी गिरफ्तार

Fatehpur News:  व्यापारी की आंख में मिर्च पाउडर डालकर लाखों रुपये की लूट करने वाला थाना का टॉप टेन अपराधी व 25 हजार का इनामिया को पुलिस ने तंमचा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया अपराधी के ऊपर जिले के अलग अलग थाना क्षेत्र में कई संगीन मुकदमा दर्ज है। इसके दो साथी पहले ही जेल जा चुके है, जिसका खुलासा पुलिस ने किया है।

जिले के किशनपुर थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि थाना का टॉप टेन व 25 हजार रुपये का इनामिया अपराधी राज कुमारउर्फ रजौली सिंह को मुखबिर की सूचना पर नरैनी रास्ते से गिरफ्तार किया है। पुलिस को इसके पास से एक तमंचा व कारतूस बरामद हुआ। इसने अभी 26 जुलाई 2022 को एक व्यापारी श्याम अग्रवाल के रैकी करने के बाद अपने दो साथियों के साथ मिलकर आंख में मिर्च पाउडर डालकर दो लाख रुपये लूट कर भाग गए थे।

पीड़ित व्यापारी के तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर इसके दो साथी को बाइक व 1,66,900 रुपये बरामद कर 28 जुलाई को जेल भेजा जा चुका है। यह मुख्य अभियुक्त था। यह थाना का टॉप टेन अपराधी है इसके खिलाफ 8 मुकदमा अलग अलग थाना में दर्ज है।

व्यापारी से लूट बाद इस पर एसपी ने 25 हजार का इनाम घोषित किया था, जिसको आज गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। पीड़ित व्यापारी श्याम अग्रवाल इस खुलासे संतुष्ट नजर रहे और जल्द खुलासे पर पुलिस टीम को बधाई दी।और कहा कि व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर रात में गश्त बढ़ा दिया जाए।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21426 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nine + three =