उत्तर प्रदेश

Lucknow University के प्रोफेसर रविकांत चंदन को थप्पड़ मारने वाला छात्र  कार्तिक पांडे निष्कासित

Lucknow University ने 3 महीने बाद  हिंदी विभाग के एक एसोसिएट प्रोफेसर को थप्पड़ मारने वाले MA प्रथम वर्ष के दूसरे सेमेस्टर के छात्र कार्तिक पांडे को आखिरकार निष्कासित कर दिया है. रजिस्ट्रार विद्यानंद त्रिपाठी की तरफ से कार्रवाई के आदेश का पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहै है.

Lucknow University रजिस्ट्रार की तरफ से की कार्रवाई में कहा गया है, “विश्वविद्यालय ने न केवल कार्तिक पांडे को निष्कासित कर दिया है, बल्कि भविष्य में उसे यूनिवर्सिटी या यूनिवर्सिटी के किसी अन्य संबद्ध कॉलेज में दाखिला नहीं दिया जाएगा.”

Lucknow University आदेश में कहा गया है कि मामले में उच्च न्यायालय के आदेश के क्रम में कुलानुशासक मंडल की जांच रिपोर्ट की संस्तुति पर कुलपति की स्वीकृति से उक्त छात्र कार्तिक पांडेय पुत्र शिव कुमार पांडेय बस्ती निवासी को तत्काल प्रभाव से निष्कासित किया जाता है. इसके साथ ही भविष्य में इन्हें (कार्तिक पांडेय) को विश्विद्यालय व इससे सहयुक्त किसी महाविद्यालय में प्रवेश नहीं दिए जाने का भी आदेश दिया गया है.

 कार्तिक पांडे नाम के इस छात्र ने 18 मई को एक विरोध प्रदर्शन के दौरान एसोसिएट प्रोफेसर रविकांत चंदन को थप्पड़ मार दिया था. असल में प्रोफेसर साहब की काशी विश्वनाथ-ज्ञानवापी विवाद पर एक ऑनलाइन बहस के दौरान की गई कथित टिप्पणी से छात्र नाराज था. और उनकी टिप्पणी के बाद प्रोफेसर साहब के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए.

10 मई को छात्रों के एक वर्ग ने प्रोफेसर रविकांत चंदन का घेराव किया, जिसके बाद बड़ा बवाल हुआ. प्रोफेसर साहब ने यहां तक आरोप लगाया कि उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई थी. तब कैंपस में जोरदार हंगामा हुआ था.हालांकि अपने निष्कासन पर प्रतिक्रिया देते हुए कार्तिक पांडे ने कहा, “विश्वविद्यालय मेरे साथ अन्याय कर रहा है. मामला अदालत में लंबित था.”

प्रोफेसर रविकांत चंदन ने इस एक्शन के बाद कहा, “देर से सही, मगर कार्रवाई हुई. मुझे खुशी है कि कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय और विश्वविद्यालय प्रशासन ने 18 मई की घटना पर ध्यान दिया, जब एक छात्र ने मुझे थप्पड़ मारा था. मुझे उम्मीद है कि विश्वविद्यालय 10 म

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21671 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

thirteen − four =