वैश्विक

नेवी पुलिस ने किया भंडाफोड़: Indian Navy में सिक्योरिटी गार्ड की फर्जी नौकरी देने का ऑफर देता था मास्टरमाइंड

Indian Navy पुलिस ने एक ऐसा भंडाफोड़ किया है जिसमें एक मास्टरमाइंड युवाओं को Indian Navy  में नौकरी दिलाने का झांसा देता था और उनसे पैसे ऐंठता था.

भारतीय नौसेना के पीआरओ के मुताबिक यह व्यक्ति खुद को Indian Navy का कैप्टन समीर सिंह बताता था और युवा उम्मीदवारों को Indian Navy में सिक्योरिटी गार्ड की फर्जी नौकरी देने का ऑफर देता था.

यह व्यक्ति पैसा, यूनिफॉर्म और अन्य जरूरी पेपर वर्क के लिए अपने ठिकाने का इस्तेमाल करता था और एप्लीकेशन फीस के नाम पर मासूम युवा से बहुत पैसा वसूलता था. इन युवाओं के नेवी में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी देने का वादा करता था.

Indian Navy पीआरओ ने बताया कि नवल पुलिस के प्रारंभिक जांच में पता चला है कि यह व्यक्ति अंबरनाथ पूर्व से अपना गोरखधंधा चलाता था. यह भोले-भाले युवाओं को डिफेंस मिनिस्ट्री का लेटर दिखाता था.

ये सभी फर्जी तरीके से बना हुआ था. इतना ही नहीं जाल में फंसे युवाओं से कहता था कि मुंबई के कोलाबा स्थित आईएनएस कुंजली में नौकरी लगेगी और वहां भर्ती के लिए जाना होगा.

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21372 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × 5 =