समाचार (Muzaffarnagar News)
एसएसपी देर रात्रि अचानक निकले भ्रमण पर
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा पुलिस अधीक्षक नगर के साथ देर रात को नगर में रात्रि भ्रमण कर पिकेट ड्यूटी, नाइट पेट्रोलिंग, सर्राफा/बाजार आदि की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया एवं पुलिसकर्मियों को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा देर रात करीब 2 बजे शहर की सुरक्षा व्यवस्था हेतु रात्रि गश्त प्रणाली एवं पेट्रोलिंग व्यवस्था का निरीक्षण करने व आगामी त्घ्योहार के दौरान जनपद में शान्ति, सुरक्षा व कानून व्यवस्था को सुदृढ बनाये रखने के दृष्टिगत राजपत्रित अधिकारियों के साथ जनपद मुजफ्फरनगर के नगर क्षेत्र (शिव चौक, भगतसिंह मार्केट, सर्राफा, अस्पताल तिराहा, रामपुर तिराहा, बागोवाली आदि) में रात्रि भ्रमण, पिकेट चैकिंग, सर्राफा की सुरक्षा व्यवस्था आदि का जायजा लिया गया। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पिकेट ड्यूटी पर मौजुद पुलिसकर्मियों तथा प्राइवेट गार्ड से वार्ता कर उनकी समस्याओं के बारे मे जानकारी की गयी व सतर्कता से ड्यूटी करने सम्बन्धी आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। साथ ही मुख्य बाजार एवं सर्राफा मार्किट की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक नगर अर्पित विजयवर्गीय, क्षेत्राधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी मंडी, थाना प्रभारी कोतवाली नगर व अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों/वस्तुओं की गहनता से चैकिंग करने हेतु तथा रात्रि में सर्राफा मार्किट मे पुलिस पिकेट ड्यूटी व निरंतर पेट्रोलिंग करने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा देर रात्रि शहर का भ्रमण कर डायल- ११२ पी०आर०वी०, प्राइवेट गार्ड, पुलिस पिकेट, पीआरवी/चीता मोबाइल को चेक किया गया एवं पीआरवी/चीता मोबाइल पर तैनात पुलिस कर्मचारियों को मुस्तैदी से ड्यूटी करने हेतु निर्देशित किया गया ।
भण्डारे के साथ हुआ मेले का समापन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) शामली रोड स्थित श्री डल्लु देवता सिद्ध पीठ मंदिर में नाग पंचमी के अवसर पर तीन दिवसीय मेले के आयोजन के समापन पर भंडारे का किया गया आयोजन जिसमें पूजा अर्चना कर ब्राह्मणों को लगाया गया भोग उसके पश्चात भंडारे का आयोजन अमरीश अग्रवाल ने डल्लु देवता पर परिवार के साथ पूजा अर्चना कर किया भंडारे का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में एन के अरोरा एडवोकेट, अमरीश अग्रवाल, पराग कंसल, दिनेश पांडे, अनिल पांडे, महंत अमृत दास, सीमा गोस्वामी, आदि का सहयोग रहा।
फिशरमैन कांग्रेस कमैटी ने मांगों से कराया अवगत
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) उत्तर प्रदेश फिशरमैन कांग्रेस कमैटी के प्रदेश अध्यक्ष ई.देवेन्द्र कश्यप ने जारी प्रेस विज्ञप्ति मे अवगत कराया कि प्रार्थी रामकुमार पुत्र बिशम्बर निवासी ग्र्राम खेडी गनी डा.मौहम्मदपुर रायसी तहसील बुढाना का एक सामाजिक कार्यकर्ता है। तथा समाज के लोगों के काम आता रहता है। प्रार्थी रामकुमार का गांव के किसी व्यक्ति से विवाद चल रहा है। पीडित ने उक्त मामले मे उचित कार्यवाही की मांग की है। उक्त मामले मे रामकुमार ने कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पहुंच कर जिलाधिकारी को सम्बोधित प्रार्थना पत्र सौपा। इस दौरान डा.रणबीर कश्यप,धर्मबीर, रजनी, दीपा, मुकेश, रामकुमार कश्यप आदि मौजूद रहे।
क्रांति सेना ने जिलाध्यक्ष का किया स्वागत
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) क्रांतिसेना अध्य्क्ष ललित मोहन शर्मा ने पार्टी के वरिष्ठ नेता आनंद प्रकाश गोयल को पार्टी का जिलाध्यक्ष नियुक्त करने की घोषणा करते हुए कहा कि गोयल के नेतृत्व में पार्टी जनपद में और अधिक मजबूत होकर उभरेगी। पार्टी के प्रकाश मार्किट स्थित कार्यालय पर प्रमुख पदाधिकारियो की एक बैठक में घोषणा की कि स्वतंत्रता दिवस १५ अगस्त के मौके पर मुजफ्फरनगर सहित उत्तरप्रदेश के अनेक जनपदों में पार्टी पदाधिकारियों के नेर्तत्व में तिरंगा यात्रा का आयोजन होगा, जिसमे बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित होकर देश की आजादी में अपने प्राणों की आहुति देने वाले महान क्रांतिकारीयो को अपनी श्रद्धांजलि देंगे, उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को १५ अगस्त को आयोजित होने वाली देशभक्ति से ओत प्रोत तिरंगा यात्रा में शामिल रहने का आह्वान किया। इस अवसर पर कार्यर्ताओं और पदाधिकारियो ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष आनंद प्रकाश गोयल का माल्यर्पण कर स्वागत किया। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव मनोज सैनी, शरद कपूर, अनुज चौधरी, गौरव गर्ग, ओमकार पंडित अवनीश चौहान आलोक अग्गरवाल, संजय चौधरी, शक्ति सिंह, नरेंद्र ठाकुर, शैलेन्द्र शर्मा, जितेंद्र गोस्वामी, मंगतराम, जोनी कश्यप राजेन्द्र तायल, उज्ज्वल पंडित, ललित रुहेला, भुवन मिश्रा, अमित गुप्ता, शैंकी शर्मा, हेमकुमार कश्यप, राजेश अरोरा, सोनू कश्यप, मोनू बंसल, मोनू सैनी, अनिल पंडित, पुनीत गुलाटी, चंद्रमोहन शर्मा, विपुल गुप्ता आदि उपस्थित रहे ।
भाजपा कार्यालय का हुआ शुभारम्भ
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार भाजपा के नवीन कैम्प कार्यालय का विधिवत शुभारम्भ प्रातः 09 बजे भाजपा के प्रदेश सह संगठन महामंत्री कर्मवीर जी द्वारा किया गया। इस अवसर पर विधि विधान से हवन किया गया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष पूर्व सांसद सोहनवीर सिह, डा.वीरपाल निर्वाल,पूर्व विधायक अशोक कंसल, जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, अल्प संख्यक आयोग के पूर्व सदस्य स.सुखदर्शन सिंह बेदी, वरिष्ठ नेता अशोक बाठला, गीता जैन, जिला महामंत्री विनित कात्यान, विजय सैनी, सुधीर खटीक, पूर्व जिलाध्यक्ष देवव्रत त्यागी,सुनील दर्शन,साधना सिंघल, नितिन मलिक, रामकुमार रागी, सुनील तायल,सुनील सिंघल,जिला मंत्री वैभव त्यागी आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बाइक सहित दबोचा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा वाहन चोरी का खुलासा करते हुए शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया। आकिल पुत्र तैमूर नि० ग्राम शेरपुर थाना को०नगर मु०नगर द्वारा लिखित शिकायत दी गयी थी कि उनकी मो०सा० सुपर स्पलेन्डर रंग काला यूपी १२ बीसी ७५६८ किसी अज्ञात चोर द्वारा जिला अस्पताल मु०नगर से चोरी कर ली है जिसके सम्बन्ध मे थाना को०नगर मु०नगर पर मामला पंजीकृत किया गया । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशन व श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर के निकट पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में वाहन चोरी को रोकने हेतू गठित की गयी टीम के द्वारा अभियुक्त हिमांशु पुत्र अनुराग शर्मा नि० रामपुर तिराहा थाना छपार मु०नगर को संगम होटल रूड़की रोड़ के सामने से मय चोरी की मो०सा० उपरोक्त के गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरण उपनि० हरीश राघव थाना को०नगर मु०नगर, का० तरूणपाल, का० अलीम, का० विपिन कुमार शामिल है।
ठग को किया गिरफ्तार
शाहपुर। (Muzaffarnagar News) चांदी के गहने साफ करने के बहाने उस पर से चांदी उतारकर धोखाधडी करने वाले शातिर को शाहपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अक्सर देखा जाता है कि इस तरह के जालसाज के बहकावे में गृहणियां आ जाती है और अपने गहने दे देती है जिसको इस प्रकार के जालसाज एक कैमिकल युक्त पदार्थ में डालकर उससे वजन कम कर देते है और महिलाएं बाद में अपने आप को ठगी सा महसूस करती है। शाहपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता शातिर चोर ५०० ग्राम चाँदी के साथ गिरफ्तार किया। एसएसपी विनीत जायसवाल के निर्देशन में शाहपुर थाना प्रभारी राधेश्याम यादव लगातार अपराधियो की तोड़ रहे है कमर। शाहपुर पुलिस ने धोखाधड़ी से चाँदी धोने के बहाने से चाँदी चुराने वाले शातिर चोर को किया गिरफ्तार। जिसके कब्जे से शाहपुर पुलिस ने ५०० ग्राम चाँदी की बरामद। शाहपुर पुलिस ने शातिर चोर आमिर पुत्र अमानत सोहदीपुर रोड़ मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार कर भेजा जेल।
अपर जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण
जानसठ। (Muzaffarnagar News) उपचुनाव को लेकर जिला पंचायत सदस्य वार्ड-३४ में मतदान के दृष्टिगत अपर जिलाधिकारी प्रशासन का दल-बल के साथ निरीक्षण किया गया।े जनपद मुजफ्फरनगर में जिला पंचायत के वार्ड -३४ में जिला पंचायत सदस्य पद के लिए हो रहे मतदान सुबह ०७ बजे से आरम्भ हो गये है। मतदान के दृष्टिगत प्रशासन की समस्त तैयारियो का निरीक्षण अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह एवं पुलिस अधीक्षक देहात अतुल श्रीवास्तव द्वारा सम्पूर्ण दल-बल के साथ किया। अपर जिलाधिकारी प्रशासन द्वारा वार्ड – ३४ के तिसंग, मनफोडा, घटायन के क्षेत्रों मे बने मतदान स्थल का निरीक्षण किया गया एवं मतदान के ससमय प्रारम्भ होने के संबंध में जानकारी प्राप्त की गयी। अपर जिलाधिकारी ने बताया कि सभी मतदान केन्द्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से मतदान चल रहा है कही कोई गडबडी की आंशका नही है, सुरक्षा के लिहाज से स्थानीय पुलिस फोर्स की तैनाती की जा चुकी है। उन्होनें कहा कि मतदान कार्य में किसी भी प्रकार की बाधा डालने वालों से प्रशासन सख्ती से निपटेगा। निरीक्षण के समय उपजिलाधिकारी जानसठ अभिषेक कुमार एवं सी०ओं शकील अहमद मौजूद रहें।
मांगों को लेकर केंद्रीय संघर्ष समिति ने किया प्रदर्शन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) केंद्रीय संघर्ष समिति हाई कोर्ट बेंच के आहवान पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के २२ जिलों के अधिवक्ता हापुड़ बार एसोसिएशन के अनुरोध पर न्यायिक कार्य से विरत रहे तथा हापुड़ बार एसोसिएशन की मांग के समर्थन में जिला बार संघ के अध्यक्ष मोहम्मद वसी अंसाके नेतृत्व में एक ज्ञापन मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार का जिलाधिकाके माध्यम से प्रेषित किया गया इस अवसर पर ब्रिजेंद्र मलिक एडवोकेट, रामवीर सिंह, सुधीर गुप्ता कोषाध्यक्ष, सत्येंद्र कुमार, अशोक कुशवाह , विजेंद्र प्रताप, प्रवीण खोखर, राज सिंह रावत, सोहनलाल, राकेश पाल हिमांशु कुमार , सौरभ कुमार, पवन सैनी, अनिरुद्ध बालियान, अक्षय कुमार , आनंद कुमार, मनोज त्यागी निश्चल त्यागी आदि उपस्थित रहे। हापुड़ बार एसोसिएशन के द्वारा अवगत कराया गया है कि माननीय उच्च न्यायालय एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जनपद न्यायालय के लिए स्थान दिलाने हेतु स्थानीय प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं उक्त परिपेक्ष में स्थानीय प्रशासन द्वारा हापुड़ पिलखुआ विकास प्राधिकरण की ३२.९९ एकड़ भूमि चिन्हित की गई है उक्त भूमि के संबंध में माननीय जनपद न्यायाधीश हापुड़ द्वारा संस्तुति कर विशेष कार्य अधिका(इंफ्रास्ट्रक्चर) अधीनस्थ न्यायालय माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद को दिनांक ३०.११.२०२२ को प्रस्तावित भूमि की धनराशि शासन से आवंटित कराने जाने हेतु पत्र प्रेषित किया था लेकिन इसके पश्चात भी शासन के द्वारा उक्त धनराशि जानहीं की गई जिस कारण हापुड़ बार एसोसिएशन हापुड़ के अधिवक्ता गण न्यायिक कार्य करने में काफी असुविधा व परेशानी का सामना कर रहे हैं हापुड़ बार एसोसिएशन के अधिवक्ता निरंतर दिनांक १९.०७.२०२२ से न्यायिक कार्यों से विरत है तथा हाई कोर्ट बेंच स्थापना केंद्रीय संघर्ष समिति पश्चिमी उत्तर प्रदेश के आह्वान पर हापुड़ बार एसोसिएशन हापुड़ के समर्थन में पश्चिम उत्तर प्रदेश के २२ जिलों में सभी बार एसोसिएशन के अधिवक्ता गण न्यायिक कार्यों से उनके समर्थन में विरत हैं।
बुल्डोजर चलने से मचा हड़कम्प
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जिला प्रशासन के निर्देशो के चलते आज अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण के बुलडोजर ने कई जगह प्रहार किया। बताया जाता है कि एमडीए के 04 बुलडोजरों के काफिले के साथ प्राधिकरण की टीम ने नई मन्डी थाना क्षेत्र में चर्चा के अनुसार करीब 10 बीघा की अवैध कालोनी पर पालिका का बुलडोजर चला। उक्त स्थान पर कार्यवाही के पश्चात एमडीएम अधिकारी भारी पुलिस फोर्स के साथ हाईवे की और पहुंच गए। एमडीए की टीम के हाईवे पर पहुंचने की सूचना मिलते ही एनएचएआई की टीम भी अलर्ट हो गई।
जयंती पर किया नमन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) नगर की झांसी की रानी स्थित कुंवर जगदीश प्रसाद सनातन धर्म हाईस्कूल में आज गोस्वामी तुलसीदास जी की जयंति बडी धूमधाम के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमति मीता गुप्ता ने तुलसीदास जी के चित्र पर मार्ल्यापण किया तथा अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओ ने गोस्वामी तुलसीदास जी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने तुलसीदास जी के जीवन से समबन्धित घटनाए एवं उनके द्वारा रचित दोहे प्रस्तुत किए। प्रधानाचार्या श्रीमति मीता गुप्ता ने अपने विचार प्रकट कर छात्र-छात्राओ को तुलसीदास जी के जीवन से परिचित कराया। कार्यक्रम का समापन वन्दे मातरम गीत के साथ हुआ।
दो वारंटी दबोचे
शाहपुर।(Muzaffarnagar News) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशों के चलते जनपद पुलिस लगातार शातिरों/वांछितों को पकडने का काम कर रही है। इसी कडी में शाहपुर पुलिस ने एनबीडब्ल्यू वारण्टी को गिरफ्तार किया। शाहपुर थाना प्रभारी राधेश्याम यादव की अपराधियो पर लगातार कार्यवाही जारी है शाहपुर पुलिस ने दो एनबीडब्ल्यू वारंटियों को अलग-अलग जगह से किया गिरफ्तार। शाहपुर पुलिस ने वारण्टी याकूब पुत्र शरीफ तावली,असीम पुत्र खालिद सोरम को गिरफ्तार कर भेजा जेल।
विभिन्न समस्याओं का किया निस्तारण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) सहायक आयुक्त सहकारिता द्वारा कार्यालय समय मे उपस्थित किसान भाइयों की विभिन्न समस्यायों के निस्तारण की कार्यवाही हेतु संबंधित फील्ड स्टाफ को निर्देशित किया गया। जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह के निर्देशानुसार सहायक आयुक्त सहकारिता द्वारा कार्यालय समय मे उपस्थित किसान भाइयों की विभिन्न समस्यायों के निस्तारण की कार्यवाही हेतु संबंधित फील्ड स्टाफ को निर्देशित किया गया। किसानों को सहकारिता विभाग में नव प्रवर्तित योजनाओ जैसे एक मुश्त समाधान योजना, नैनो यूरिया के उपयोग से संबंधित जानकारी एवं पशुपालन के सी सी योजना की विस्तृत जानकारी दी गयी।
छात्रा ने किया नाम रोशन
भोपा।(Muzaffarnagar News) किसान की बेटी जाहनवी बनी 25 की उम्र मे असिस्टैंट प्रोफेसर,नजीबाबाद के साहू जैन कॉलेज मे मिली तैनाती। मिली जानकारी के अनुसार भोपा निवासी किसान सुशील कुमार की इकलौती बेटी जाहनवी की तैनाती असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर हुई है। उन्हे गणित विषय मे विभाग अधिकारी जिम्मेदारी मिली है। भोपा निवासी किसान सुशील कुमार उनकी पत्नि सविता देवी ने बताया कि उनकी इकलौती बेटी जाहनवी 25 वर्ष की हैं। उसने अपनी प्रारम्भिक शिक्षा भोपा के एमएमपी स्कूल से शुरू की। हाईस्कूल व इंटर की पढाई मुजफ्फरनगर के एसडी पब्लिक स्कूल से बीएससी की पढाई की दयाल सिंह कॉलेज दिल्ली से की। मेरठ कैंपस से एमएससी और वर्तमान मे वह एनआईटी दिल्ली से पीएचडी कर रही थी। बीते वर्ष ही जाहनवी ने नेट परीक्षा पास की है। जाहनवी की तैनाती से जहां परिवार में खुशी का माहौल है वहीं उसकी कामयाबी से ग्रामीण भी काफी खुश हैं। ग्रामीणो का कहना है कि जाहनवी ने उनके क्षेत्र का नाम रोशन किया है। भोपा निवासी जिला पंचायत अध्यक्ष डा.वीरपाल निर्वाल,एसएमपी स्कूल के प्रबंधक देवेन्द्र राठी, तरूण प्रधान, समाजसेवी शीनू अग्रवाल, सेवार्थ क्लब के अध्यक्ष प्रदीप वालिया, व्यापार मंडल के अध्यक्ष दीपक राजवंशी, प्रदीप शर्मा, पूर्व प्रधान इजहार अहमद,विजय राठी,शहजाद अंसारी आदि ने जाहनवी की सफलता पर उसे तथा उसके परिवार को बधाई दी है।
विधायक ने सुनी समस्याएं
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) चरथावल विधानसभा सीट से विधायक पंकज मलिक ने अपने विधानसभा क्षेत्र के गांव मथुरा,कुल्हेड़ी, तावली गांव में घूमकर क्षेत्र के जनता से जनसंपर्क किया और उनकी जन समस्याओं के विषय में जानकारी ली इस दौरान विधायक पंकज मलिक ने जनसमस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनने के बाद उनके समाधान का आश्वासन दिया।
पुरकाजी में जनता की समस्याओं को सुना
पुरकाजी। (Muzaffarnagar News) ब्लॉक दिवस का विकास खण्ड पुरकाजी मे आयोजन कर जनता की समस्या का निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी चन्द्रभूषण सिंह के निर्देशानुसार को खण्ड विकास अधिकारी पुरकाजी रंजीत कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में ब्लाक दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें समाज कल्याण, प्रोवेशन पिछड़ा वर्ग कल्याण, आपूर्ति विभाग, स्वास्थय विभाग, ल०सिचाई विभाग, पशुपालन विभाग, श्रम विभाग राजस्व विभाग से कानूनगो एवं लेखपाल विकास खण्ड से समस्त सहायक विकास अधिकारी, एवं समस्त ग्राम पंचायत सचिव उपस्थित हुऐ। प्राप्त शिकायतों का विवरण निम्न प्रकार से है- ब्लॉक दिवस में आज कोई भी प्रकरण प्राप्त नही हुआ।
मुजफ्फरनगर और सहारनपुर के बीच छह घंटे रेलगाड़ियों का आवागमन रहा ठप्प
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) रोहाना के पास रेलवे लाइन में कुछ खामी आने पर रेलवे लाइन बाधित होने के कारण रेलगाड़ियों का संचालन बाधित हो गया। सूचना पर रेलवे कर्मचारी खामी दूर करने में लग गए। इसके चलते कई गाड़ियां मुजफ्फरनगर से पिछले स्टेशनों पर खड़ी करनी पड़ी। इसके चलते रेलयात्री परेशान रहे। ड्यूटी पर जाने वाले यात्री बहुत परेशान नजर आए। बाद में लाइन नॉर्मल होने के बाद रेलगाड़ियों का संचालन बहाल हुआ। सुबह करीब सवा दो बजे फाल्ट का पता लगा। करीब सवा आठ बजे इसके ठीक होने के बाद स्थिति सामान्य हुई। इस दौरान तमाम रेलगाड़ियां जहॉं तहां खड़ी रही। ओवर हेड बिजली लाइन में खराबी आई थी।
ब्लॉक दिवस आयोजित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) ब्लॉक दिवस का विकास खण्ड बघरा मे आयोजन कर जनता की समस्या का निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी चन्द्रभूषण सिंह के निर्देशानुसार खण्ड विकास अधिकारी बघरा राजेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में ब्लाक दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें समाज कल्याण, प्रोवेशन पिछड़ा वर्ग कल्याण, आपूर्ति विभाग, स्वास्थय विभाग, ल० सिचाई विभाग, पशुपालन विभाग, श्रम विभागॉ राजस्व विभाग से कानूनगो एवं विकास खण्ड से समस्त सहायक विकास अधिकारी, एवं समस्त ग्राम पंचायत सचिव उपस्थित हुऐ। प्राप्त शिकायतों का विवरण निम्न प्रकार से हैः- आज ब्लॉक दिवस मे ०२ प्रकरण प्राप्त हुआ जिसके निस्तारण सम्बन्धित अधिकारी द्वारा मौके पर करा दिया गया।
बच्ची ने घुमा दी टै्रक्टर में लगी चाबी, मासूम की मौत
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) पिता की गलती से चाभी लगी रह जाने के कारण तीन साल की बच्ची ने चाभी घुमाई तो ट्रैक्टर अचानक चल गया। इसके नीचे दबने से मासूम की दर्दनाक मौत हो गई।
बुढाना क्षेत्र के गांव जौला में खेलते हुए अचानक ट्रैक्टर चलने उसके नीचे आने से तीन वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। जबकि लाखों रुपए का सामान क्षतिग्रस्त हो गया। गांव जौला निवासी नाजिम पुत्र ताजिम राणा खेत में काम करने के बाद ट्रैक्टर लेकर घर आ गया। उसने ट्रैक्टर को घर के अंदर ही खड़ा कर दिया। उसने भूलवश चाभी ट्रैक्टर में ही लगी छोड़ दी और कमरे में चला गया। कुछ देर बाद ट्रैक्टर पर उसकी लगभग तीन वर्षीया बच्ची इनाया चढ़कर खेलने लगी। अनुमान लगाया जा रहा है कि बच्ची ने ट्रैक्टर में लगी चाबी घुमा दी। जिससे ट्रैक्टर स्टार्ट होकर चल दिया और बच्ची गिरकर पिछले पहिये के नीचे आ गई। ट्रैक्टर ने मेन गेट के दरवाजे का पिलर तोड़ दिया और वहीं पर खड़ी कार के ऊपर चढ़ गया। जिससे छत भी टूट गई और सारा मलबा कार के ऊपर गिर गया। इसी बीच शोर शराबा सुनकर नाजिम व ग्रामीण मौके पर आ गए। घायल बच्ची को आनन फानन में बुढ़ाना ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने बच्ची को गंभीर हालत में मेरठ रेफर कर दिया। मेरठ में उपचार के दौरान बच्ची की मौत हो गई।
विभिन्न व्यवस्थाओं के बीच हुआ मतदान
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) निर्वाचन आयोग के निर्देशो के चलते जिला पुलिस-प्रशासन द्वारा पूर्व निर्धारित विभिन्न पुलिस व प्रशासनिक व्यवस्थाओं के बीच आज जिला पंचायत के वार्ड सं.34 के लिए मतदान हो रहा है। जिला पंचायत उप चुनाव के लिए आज हुए मतदान के मददेनजर खतौली और जानसठ क्षेत्र को तीन सैक्टरो में बांटा गया है। निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव के दृष्टिगत डीएम चन्द्र भूषण सिंह के निर्देशो के चलते बीते दिन पोलिंग पार्टियां रवाना हो गयी थी। आज सुबह सात बजे से जिला पंचायत के वार्ड 34 उपचुनाव हेतु मतदान कार्य प्रारम्भ हुआ। उल्लेखनीय है कि वार्ड-34 से जिला पंचायत सदस्य श्रीमति वंदना वर्मा के एमएलसी चुने जाने के बाद वार्ड 34 की सीट रिक्त हुई है। आज हो रहे उपचुनाव के लिए 41 मतदान स्थल बनाए गए हैं। मतदान के दौरान सैक्टर मजिस्टै्रट,पुलिस अधिकारी मतदान केन्द्र का भ्रमण करते रहे। जिलाधिकारी चन्द्रभूषण सिह व एसएसपी विनित जायसवाल,एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह, एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव, एसडीएम जानसठ अभिषेक कुमार, सीओ जानसठ शहील अहमद,इंस्पैक्टर विश्वजीत सिंह आदि अधिकारी चुनाव के दौरान लगातार भ्रमण कर व्यवस्थाओ का जायजा लेते रहे।

