नशे की गोलियो के साथ गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। पुलिस ने नशे के कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते अपराधो पर रोकथाम तथा विभिन्न मामलो मे शामिल/वांछित अभियुक्तो की गिरफ्तारी के लिए चल रहे अभियान विशेष के तहत
शहर कोतवाली क्षेत्र की रामलीला चौकी प्रभारी राजेन्द्र वशिष्ठ ने नशीले पदार्थो के कारोबार के आरोपी शातिर को नशे की गोलियो के साथ गिरफ्तार कर लिया।
बताया जाता है कि पकडे गए आरोपी के खिलाफ विभिन्न थानो मे लूट, गैंगस्टर व डकैती के 18 मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस ने उक्त आरोपी को कोतवाली क्षेत्र के न्याजुपुरा कब्रिस्तान रोड से गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ मे जुट गई है।

