News
खबरें अब तक...

समाचार

संजीव बालियान व कपिल देव से मिले व्यापारी
मुजफ्फरनगर। श्रीमोहन तायल, सदस्य एमडीए, उत्तर प्रदेश सरकार, क्षेत्रीय सह संयोजक भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि २ महीने की लोक डाउन के बाद वास्तव में व्यापारी समाज रोजी रोटी के संकट से जूझ रहा है

उनकी समस्याओं को देखते हुए हैं मैं लगातार भारतीय जनता पार्टी की ओर से  डॉक्टर संजीव बालियान एवं विधायक उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल से एवं प्रशासन के शीर्ष अधिकारियों से लगातार वार्ता करके यह बताने का प्रयास कर रहा हूं कि व्यापारियों की समस्याओं को देखते हुए क्रमवार हमें बाजार खोलने चाहिए क्योंकि देश के प्रधानमंत्री मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने लोक डाउन के चलते समाज हित में जो निर्णय लिए उन्हें देखते हुए व्यापारी समाज ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया

किंतु अब जो समस्या सामने आ रही है उसको देखते हुए क्रमवार बाजार खुलने आवश्यक है कल देर रात्रि प्रशासन से वार्ता हुई और बहुत आशा है कि प्रशासन भी आप लोगों के लिए चिंतित है मगर यह कोरोना महामारी वास्तव में भयंकर बीमारी है इसी से बचाव के लिए अभी तक लोग डाउन भी है किंतु फिर भी हमारे सुझाव पर आज बाजार खुलने पर कोई निर्णय हो सका है

इसकी प्रबल संभावना है भारतीय जनता पार्टी के नेता और केंद्र में मंत्री डॉक्टर संजीव बालियान और प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल से भी मेरी वार्ता हुई और उन्होंने भी आश्वासन दिया के व्यापारी हित में जल्द ही निर्णय लिया जाएगा।

 

जिलाधिकारी ने मनरेगा कार्यो का किया निरीक्षण1 Min 17 |
शाहपुर। जिलाधिकारी ने क्षेत्र के गांव गढी बहादरपुर का भ्रमण कर मनरेगा कार्यो का स्थलीय निरीक्षण करते हुए मौके पर मौजूद अधिकारियो को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीएम सेल्वा कुमारी जे. ने स्वयं सहायता समूह द्वारा तैयार किए जा रहे मास्क के सम्बन्ध मे भी जानकारी ली।
जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. ने आज जनपद के शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव गढी बहादरपुर मे चल रहे मनरेगा कार्यो का स्थलीय निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने इस दौरान सोशल डिस्टेंसिग अपनाकर कार्य करने के निर्देश दिए। डीएम द्वारा वहां कार्य कर रहे मजदूरो को मास्क वितरीत किए गए। उन्होने कोरोना से बचाव के लिए दिशा-निर्देश भी दिए। तत्पश्चात जिलाधिकारी ने गांव गढी बहादरपुर स्थित स्वयं सहायता समूह पहुंच कर वहां तैयार किए जा रहे मास्क के सम्बन्ध के विषय मे जानकारी ली। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि मानको का पूर्ण रूप से पालन कराया जाए। इस दौरान एसडीएम बुढाना कुमार भूपेन्द्र आईएएस, सीओ बुढाना गिरीजा शंकर त्रिपाठी, थाना प्रभारी धर्मेन्द्र सिह आदि मौजूद रहे।

3 माह के बिजली के बिल माफ कराने तथा 3 माह तक निशुल्क गैस सिलेण्डर दिलवाने की मांग की2 Min 9 |
मुजफ्फरनगर। सनातन धर्म रक्षा प्रकोष्ट ने मुख्यमंत्री के नाम सौपे गए ज्ञापन मे स्कूल फीस मे पूर्ण मुक्ति तथा 3 माह के बिजली के बिल माफ कराने तथा 3 माह तक निशुल्क गैस सिलेण्डर दिलवाने की मांग की।
सनातन धर्म रक्षा प्रकोष्ट के जिलाध्यक्ष पंडित प्रहलाद कौशिक के नेतृत्व मे कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पहुंचे ब्राहमण समाज के लोगो ने जिला प्रशासन के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सम्बोधित ज्ञापन मे अवगत कराया कि आरक्षण के अभिशाप के चलते स्वर्ण समाज मे ब्राहमण समाज को वर्तमान मे बहुत कठिनाई से गुजरना पड रहा है। इसमें भीएक विशेष वर्ग जिसके पास किसी मंदिर की सेवा भी नही है। और कदाचित होने वाले हवन-विवाह आदि संस्कार ही जिसकी आय का साधन है। आज वह सब संकट मे हैं। लॉकडाउन के चलते विवाह आदि कोई भी पूजा पाठ का कार्य नही हो पा रहा है। आय की अत्यन्त न्यूनता के कारण यह वर्ग अपनी पीडा दर्शान पर मजबूर है।
सनारत धर्म रक्षा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष पंडित प्रहलाद कौशिक ने हमारे समाज, देश प्रदेश का दायित्व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पास है। अतः ब्राहमण समाज की निम्न मूलभूत आवश्यक्ताओ पर संज्ञान लेकर राहत प्रदान करायें। ज्ञापन मे मांग की गई कि इस वर्ष स्कूली शुल्क से पूर्ण मुक्ति तथा कोर्स की किताबां व कॉपी पेन तथा स्कूली यूनिफार्म दिलाकर राहत प्रदान की जाए। बिजली का बिल 3 म3ाह तक माफ कराया जाए। गैस सिलेण्डर 3 माह तक शुल्क मुक्त वितरित कराये जाए। इस वर्ग की अस्थिम आमदनी को स्थिर करने का जल्द से जल्द प्रयास हो। ज्ञापन सौपने से पूर्व विद्वान ब्राहमणो द्वारा स्वस्ती वाचन का पाठ किया गया। ज्ञापन सौपने वालो मे पंडित ध्यान चन्द कुश, पंडित सुबोध शर्मा, पंडित सतीश कौशिक, पंडित सतीश कौशिक, पिंउत दिनेश चिरायु गालव, पंडित विजय कौशिक,सन्तु पंडित,पंडित आशीष मुदगल,पं.राजेश शास्त्री, जिलाध्यक्ष पंडित प्रहलाद कौशिक, पंडित देवशरण शास्त्री,पंडित अमित तिवारी एवं पं.रामानुज दुबे आदि उपस्थित रहे।

नशे की गोलियो के साथ गिरफ्तार3 Min 13 |
मुजफ्फरनगर। पुलिस ने नशे के कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते अपराधो पर रोकथाम तथा विभिन्न मामलो मे शामिल/वांछित अभियुक्तो की गिरफ्तारी के लिए चल रहे अभियान विशेष के तहत शहर कोतवाली क्षेत्र की रामलीला चौकी प्रभारी राजेन्द्र वशिष्ठ ने नशीले पदार्थो के कारोबार के आरोपी शातिर को नशे की गोलियो के साथ गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है कि पकडे गए आरोपी के खिलाफ विभिन्न थानो मे लूट, गैंगस्टर व डकैती के 18 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने उक्त आरोपी को कोतवाली क्षेत्र के न्याजुपुरा कब्रिस्तान रोड से गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ मे जुट गई है।

सफाई कर्मचारियों की मांगों उठाया4 Min 13 |
मुजफ्फरनगर। कोरोना वायरस महामारी के चलते सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राजेश ऊंटवाल, महामंत्री राजू वैद्य, संरक्षक मदनलाल एवं उपाध्यक्ष. राजकुमार के द्वारा श्रीमती अंजू अग्रवाल माननीय पालिका अध्यक्ष महोदय से सफाई कर्मचारियों की मांगों के संबंध में वार्ता की गई। वार्ता में हुए निर्णय के अनुसार पालिका अध्यक्ष महोदय द्वारा सेवानिवृत्त व मृतक कर्मचारियों को उनकी पेंशन एरियर ग्रेजुएटी आदि के बकाया मैं से अंकन २ करोड रुपए के भुगतान करने की स्वीकृति प्रदान की गई। पालिका अध्यक्ष महोदय द्वारा सफाई कर्मचारी संघ की प्रशंसा करते हुए कहा गया कि देश में आई महामारी के दौरान पालिका के सफाई कर्मचारियों, कोरोना योद्धाओं द्वारा अभूतपूर्व कड़ी मेहनत से कार्य किए गए हैं तथा अवकाश के दिनों में भी वह छुट्टी पर नहीं रहे। संघ के नेताओं के द्वारा भी बहुत मुस्तैदी के साथ सफाई कार्य में पूरा सहयोग प्रदान किया गया, इससे जनता की नजरों में पालिका की छवि में सुधार हुआ है तथा अच्छा संदेश पालिका के प्रति गया है। इसके लिए वह उन्हें हार्दिक बधाई देती है। संघ के नेताओं द्वारा भी पालिका अध्यक्ष का मन से आभार व्यक्त किया गया तथा कहा गया कि पालिका अध्यक्ष के द्वारा लगातार कर्मचारियों से संपर्क में रहते हुए उनकी हौसला अफजाई की गई है तथा हमेशा कर्मचारियों की आवश्यक मांगों के प्रति नमग्र एवं सजग रहती हैं संघ नेताओं द्वारा यह भी आश्वस्त किया गया कि वह महामारी के दौरान कड़ी मशक्कत के साथ निर्बाध रूप से नगर हित में कार्य करते रहेंगे।
आज कच्ची सड़क गाजा वाली पुलिया साइड तथा नीमराना रोड पर जेसीबी एवं रोबोट मशीन के माध्यम से नालों की तली झाड़ सफाई का कार्य कराया गया तथा सिल्ट निस्तारित कराई गई इसके अलावा वार्ड संख्या २ ४० एवं ४२ तथा रुड़की रोड पर खराब लाइटों की मरम्मत का कार्य कराया गया वार्ड संख्या ३७ ४० एवं ४७ में पावर स्प्रे सैनिटाइजर के साथ-साथ वार्ड संख्या १ श्रीमती ममतेश माननीय सभासद के वार्ड में मैनुअली छोटी गलियों में सैनिटाइजर का कार्य कराया गया लीकेज ठीक कराने के साथ-साथ वार्ड संख्या १५ श्रीमती कैलासो देवी तथा क्वॉरेंटाइन सेंट्रो पर फागिंग कराई गई। अभियान में डॉ रविंद्र सिंह राठी नगर स्वास्थ्य अधिकारी, चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर श्री राजीव कुमार, श्री शरद गुप्ता प्रभारी जलकल अभियंता, श्री गोपीचंद वर्मा पथ प्रकाश लिपिक के अलावा सफाई, सैनिटाइजर, फागिंग आदि टीम सम्मिलित रही।

मुख्यमंत्री राहत कोष एक लाख रूपये का चैक दिया5 Min 11 |
मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री राहत कोष में ग्राम टिटोड़ा गुर्जर के युवाओं ने एक लाख रुपये का योगदान किया ग्राम टिटोडा ब्लॉक खतौली के समस्त ग्रामवासियों ने एकजुट होकर एक लाख की धनराशि एकत्रित की, वैश्विक महामारी कोविड १९ को देखते हुए यह निर्णय लिया गया ओर आज यह धनराशि ड्राफ्ट बनवाकर मुजफ्फरनगर के युवा मेहनती एवं आपदा को लेकर संघर्षशील वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव जी के द्वारा यह धनराशि मुख्यमंत्री राहत कोष में देने का निर्णय लिया यह धन गांव के युवाओं ने गुर्जर सदभावना सभा से प्रेरित होकर इकट्ठा की एसएसपी को आज ड्राफ्ट रालोद प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक चौधरी गुर्जर, शिव कुमार ग्राम प्रधान पुत्र टिटोड़ा ने संयुक्त रूप से सौंपा अनुज मोतला, किरणपाल, चंद्रपाल सिंह, अमित गुर्जर, अनुज गुर्जर, राहुल मोतला, रोहित कुमार, धर्मेंद्र कुमार, सचिन मोतला एवं समस्त ग्रामवासियों का सहयोग रहा।

श्रम कानूनो मे संशोधन वापस लेने मांग
मुजफ्फरनगर। भारतीय मजदूर संघ ने श्रम कानूनो मे संशोधन वापिस लेने एवं अन्यायन महत्वपूर्ण श्रम समस्याओ के सम्बन्ध मे राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा।
भारतीय मजदूर संघ के सहारनपुर विभाग प्रमुख के.के.शर्मा के नेतृत्व मे कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पहुंचे पदाधिकारियो ने राष्ट्रपति के नाम कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पर सौपे गए ज्ञापन मे अवगत कराया कि भारतीय मजदूर संघ केन्द्रीय के आहवान पर पूर्व नियोजित आज राष्ट्रीय विरोध दिवस पर लॉकडाउन के नियमो का पालन करते हुए मांग की कि प्रदेश मे पंजीकृत एवं अपंजीकृत मजदूरों की सहायतार्थ अच्छी पहल की थी। जिससे देशभर मे उत्तर प्रदेश की सराहना हुई थी। किन्तु आपने प्रदेशमे मजदूरो के पुराना विद्यमान मौजूदा 35 कानूनो मे से 35 श्रम कानूनों को बिना पूछे अचानक एक अध्यादेश के माध्यम से समाप्त कर दिए जो कानून संगठन ने वर्षो से संजोये रखे व सुरक्षित रखे। ज्ञापन मे बताया गया कि वर्तमान मे संगठित क्षेत्र मे एवं केन्द्र सरकार की गाइड लाईन होते हुए भी लॉकडाउन अवधि का वेतन भुगतान नही किया। आरोप है कि शिकायत करने पर मालिक धमकी देते है। कि अब श्रम कानून समाप्त हो गया है। जहां मर्जी हो चल जाओ। ज्ञापन मे मांग की गई कि सभी श्रम कानूनो के संशोधन/बदलावों का अध्यादेश वापिस लिया जाए। भारत सरकार रक्षा क्षेत्र मे निगमीकरण बन्द करना आठ अहम क्षेत्रों मे नीतिगत बदलावो को वापिस लिया जाए। त्रिपक्षीय संयुक्त रूप से सभी श्रम समस्याओ हल किया जाए। ज्ञापन सौपने वालो मे विभाग प्रमुख सहारनपुर के.के.शर्मा, जिलाध्यक्ष रिषीपाल सिह,सतीश कुमार, दीपा वर्मा, महामंत्री ऑगनवाडी कर्मचारी संघ,सुनीता आशा/संगनी कर्मचारी संगठन, मु.नगर शामिल रहे।

संजीव बालियान व कपिल देव से मिले व्यापारी
मुजफ्फरनगर। श्रीमोहन तायल, सदस्य एमडीए, उत्तर प्रदेश सरकार, क्षेत्रीय सह संयोजक भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि मित्रों २ महीने की लोक डाउन के बाद वास्तव में व्यापारी समाज रोजी रोटी के संकट से जूझ रहा है उनकी समस्याओं को देखते हुए हैं मैं लगातार भारतीय जनता पार्टी की ओर से अपने लोकप्रिय सांसद एवं केंद्रीय मंत्री डॉक्टर संजीव बालियान एवं विधायक उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल से एवं प्रशासन के शीर्ष अधिकारियों से लगातार वार्ता करके यह बताने का प्रयास कर रहा हूं कि व्यापारियों की समस्याओं को देखते हुए क्रमवार हमें बाजार खोलने चाहिए क्योंकि देश के प्रधानमंत्री मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने लोक डाउन के चलते समाज हित में जो निर्णय लिए उन्हें देखते हुए व्यापारी समाज ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया किंतु अब जो समस्या सामने आ रही है उसको देखते हुए क्रमवार बाजार खुलने आवश्यक है कल देर रात्रि प्रशासन से वार्ता हुई और बहुत आशा है कि प्रशासन भी आप लोगों के लिए चिंतित है मगर यह कोरोना महामारी वास्तव में भयंकर बीमारी है इसी से बचाव के लिए अभी तक लोग डाउन भी है किंतु फिर भी हमारे सुझाव पर आज बाजार खुलने पर कोई निर्णय हो सका है इसकी प्रबल संभावना है भारतीय जनता पार्टी के नेता और केंद्र में मंत्री डॉक्टर संजीव बालियान और प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल से भी मेरी वार्ता हुई और उन्होंने भी आश्वासन दिया के व्यापारी हित में जल्द ही निर्णय लिया जाएगा।

तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार 6 Min 12 |
ककरौली। थाना ककरौली क्षेत्र के गांव तेवडा में इरशाद की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद कर लिये गये हैं। पुलिस ने तीनों को जेल भेज दिया है।
ज्ञातव्य है कि दिनांक ९ मई को ककरौली थाना क्षेत्र के गांव तेवडा निवासी इरशाद को गांव के ही कुछ लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया था, जिसकी इलाज के दौरान दिल्ली के एक अस्पताल में मौत हो गई थी। इस मामले में ककरौली पुलिस ने ३०२ का मुकदमा और बढाकर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये दबिशें देनी शुरू कर दी थी। पुलिस ने इस मामले में आज तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद कर लिये हैं। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

मुजफ्फरनगर में लॉक डाउन-4 में क्या खुलेगा,क्या रहेगा बंद..डीएम ने किये आदेश जारी
मुजफ्फरनगर। जिला मजिस्ट्रेट सेल्वा कुमारी जे ने बताया कि गृह मंत्रालय भारत सरकार के आदेश एवं मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश शासन के निर्गत आदेश द्वारा कोविड-१९ महामारी के दृष्टिगत देशव्यापी लॉकडाउन को दिनांक १८.०५.२०२० से दिनांक ३१.०५.२०२० तक प्रभावी रखने हेतु दिशा-निर्देश निर्गत किये गये हैं।
मुख्य सचिव उत्तर प्रेदश शासन, लखनऊ द्वारा जारी शासनादेश के निर्देशों के क्रम में जनपद मुजफ्फरनगर में उक्त निर्देशों को निम्नवत् लागू किया जाता है-
(१) जनपद मुजफ्फरनगर रिस्क प्रोफाइल के आधार पर रेड जोन में चिन्हित है। अतः निम्न उल्लिखित गतिविधियां दिनांक १९.०५.२०२० से दिनांक ३१.०५.२०२० तक जनपद मुजफ्फरनगर में पूर्णतया निषिद्ध रहेंगी-
समस्त स्कूल, कॉलेज, शैक्षिक/प्रशिक्षण/कोचिंग संस्थान इत्यादि यद्यपि ऑन लाईन/दूरस्थ शिक्षा हेतु अनुमति रहेगी।
सत्कार सेवाए (भ्वेचपजंसपजल ैमतअपबमे), सिवाय उनके जो स्वास्थ्य कर्मियों, पुलिस, सरकारी अधिकारियों हेतु उपयोग में लायी जा रही हों, अथवा लॉकडॉउन के कारण फंसे हुए टूरिस्टों हेतु अथवा क्वारनटाइन करने के उपयोग में लायी जा रही हो। बस डिपो, रेलवे स्टेशन और हवाई अड्डों पर चलने वाली कैन्टीन इत्यादि तथा रेस्टोरेन्ट-किचन को खाने/खाद्य पदार्थो की केवल होम-डिलीवरी करने की अनुमति होगी।
समस्त सिनेमा हॉल, शॉपिंग मॉल, जिम, खेल-परिसर, तरण-ताल, मनोरंजन पार्क, थिएटर, बार एवं सभागार, एसेम्बली हॉल और इस प्रकार के अन्य स्थान।
समस्त सामाजिक/राजनैतिक /खेल/मनोरंजन/शैक्षिक/सांस्कृतिक/धार्मिक कार्यक्रम/अन्य सामूहिक गतिविधियां निषिद्ध रहेंगी।
समस्त धार्मिक स्थल/पूजा स्थल जन सामान्य हेतु बन्द रहेंगे। धार्मिक जुलूस आदि पूर्णतया निषिद्ध रहेंगे।
जनपदीय और अन्तर्जनपदीय बस परिवहन, सिवाय अनुमति प्रदत्त बसों को छोडकर निषिद्ध होगी।
(२) रात्रि-निषेधाज्ञा-सायं ७ः०० बजे से सुबह ७ः०० बजे तक किसी भी व्यक्ति, वाहन आदि का आवागमन निषिद्ध रहेगा। (केवल आवश्यक गतिविधियों को छोडकर)।
(३) संक्रमण के खतरे के प्रति संवेदनशील व्यक्तियों की सुरक्षा-
समस्त जोन में ६५ वर्षीय से अधिक आयु के व्यक्ति, सह-रूग्णत अर्थात एक से अधिक अन्य बीमारियों से ग्रसित व्यक्ति, गर्भवती स्त्रियां और १० वर्ष की आयु से नीचे के बच्चे घरों के अन्दर ही रहेंगे, सिवाय ऐसी परिस्थितियों के जिनमें स्वास्थ्य सम्बन्धी आवश्यकताओं हेतु बाहर निकलना आवश्यक हो।
(४) निम्नलिखित गतिविधियों को सर्शत अनुमति होगी-
सभी प्रकार की औद्योगिक गतिविधियों को कन्टेनमेन्ट जोन के बाहर अनुमति होगी, लेकिन औद्योगिक इकाईयों को फेस मास्क, फेस कवर, सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन करना होगा एवं औद्योगिक गतिविधियों के लिए बसों के इस्तेमाल पर भी उपरोक्त सावधानी बरती जायेगी।
जनपद में जो भी दुकान खुलेगी उनके समस्त दुकानदारों को फेस कवर/मास्क लगाना होगा, गलब्स का इस्तेमाल करना होगा एवं दुकान में सेनिटाइजर की व्यवस्था करनी होगी जिससे की आने वाले समस्त व्यक्तियों को संक्रमण से बचाया जा सके। किसी भी खरीदार को यदि उसने मास्क नहीं पहना है तो उसे बिक्री नहीं की जाएगी।
सीमावर्ती जनपदों यथा मेरठ, सहारनपुर में कोरोना संक्रमित व्यक्तियों की बढती संख्या के दृष्टिगत जनपद मुजफ्फरनगर में दुकानों को इस प्रकार खोला जायें कि सोशल डिस्टेन्सिंग एवं अन्य समस्त प्रकार के निर्देशों का पालन सुनिश्चित हो सकें। सोशल डिस्टेन्सिंग एवं अन्य समस्त प्रकार के निर्देशों का अनुपालन नगर पालिका क्षेत्र मुजफ्फरनगर में नगर मजिस्ट्रेट तथा तहसील क्षेत्र में समस्त उप जिला मजिस्ट्रेट सुनिश्चित करायेंगे।
ग्रामीण क्षेत्र में में कन्टेनमेन्ट जोन के बाहर सभी दुकानों को सोशल डिस्टेन्सिंग के साथ खोलने की अनुमति होगी।
सब्जी मण्डी के सम्बन्ध में मुख्य मण्डी सुबह ०७ः०० से ११ः०० बजे तक खुलेगी।
मिठाई की दुकान भी खोलने की अनुमति दी जाएगी लेकिन सिर्फ बेचने का कार्य किया जाएगा एवं दुकानों में बैठ कर खाने की कोई अनुमति नहीं दी जाएगी।
नर्सिंग होम एवं प्राइवेट अस्पताओं को इमरजेन्सी एवं आवश्यक आपरेशन करने हेतु स्वास्थ्य विभाग की अनुमति तथा समस्त सुरक्षा उपकरण एवं प्रशिक्षण के बाद खोलने की अनुमति दी जाएगी।
प्रिन्टिंग प्रेस एवं ड्राई क्लीनर्स आदि की दुकानों को भी खुलने की अनुमति होगी।
नवीन मण्डी स्थल पर किसान एवं व्यापारियों के लिए गुड उत्पाद के क्रय विक्रय हेतु समय प्रातः ११.०० बजे से अपरान्ह ०४.०० बजे तक रहेगा।
आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति में प्रयुक्त भारी वाहन/ट्रक/ढुलाई में प्रयुक्त छोटे वाहन के मरम्मत की दुकाने, हाइवे व पेट्रोल पम्प के आस-पास खोलने की छुट दी जाती है।
कृषि एवं सहवर्ती उपकरणों की दुकान, सर्विस सेन्टर, स्पेयर पार्टस की दुकानों यथा आवश्यक कृषकों की सुविधा के अनुरूप नगर क्षेत्र एवं कस्बों में प्रातः ०७.०० बजे से सांयः ०४.०० बजे तक खोलने की अनुमति होगी।
स्टेशनरी की दुकानों को प्रातः ०७.०० बजे से प्रातः १०.०० बजे तक खोलने की अनुमति होगी।
दूध एवं डेयरी की दुकाने सुबह ०७.०० बजे से प्रातः ०९.०० बजे तक एवं सांयः ०६.०० बजे से ७.०० बजे तक खोलने की अनुमति होगी।
पशु चारा व बीज एवं पेस्टीसाइडस की दुकाने सुबह ०७.०० बजे से प्रातः १०.०० बजे तक खोलने की अनुमति होगी।
किरयाना के थोक व्यापारियों की दुकाने दोपहर १२.०० बजे से अपरान्ह ०४.०० बजे तक खोली जायेगी।
रिटेल किरयाना की दुकाने प्रातः ०७.०० बजे प्रातः १०.०० बजे तक खोलने की अनुमति होगी।
फार्मास्टिकल, दवाइयों एवं चिकित्सीय उपकरण के थोक विक्रेताओं की दुकाने दोपहर १२.०० बजे अपरान्ह ०४.०० बजे तक खोली जायेगी।
जिला परिषद मु०नगर स्थित दवाईयों की हॉलसेल मार्किट सोमवार, बुधवार, शुक्रवार तथा रविवार को प्रातः ११.०० बजे से अपरान्ह ०५.०० बजे तक खुलेगी बाकी दिन यथा मंगलवार, बृहस्पतिवार, शनिवार को से बन्द रहेगी।
रिटेल मेडिकल स्टोर प्रातः ०७.०० बजे से १०.०० बजे तक तथा अपरान्ह ०३.०० बजे से सांय ०७.०० बजे तक खोलने की अनुमति होगी।
नर्सिंग होम एवं प्राइवेट अस्पतालों को इमरजेंसी एवं आवश्यक ऑपरेशन करने हेतु स्वास्थय विभाग की अनुमति तथा समस्त सुरक्षा उपकरण एवं प्रशिक्षण के बाद खोलने की अनुमति दी जायेगी।
बिजली के सामान की दुकान, सैनेटरी/हार्डवेयर की दुकान, फ्रिजध्ए०सी०/कुलर की दुकान मंगलवार, बृहस्पतिवार एवं शनिवार को प्रातः ०७.०० बजे से प्रातः १०.०० बजे तक खोलने की अनुमति होगी।
आप्टिकल की थोक एवं रिटेल की दुकाने तथा डेंटिस्ट ट्रांसपोर्टरों के गोदाम प्रातः ११ बजे से अपरान्ह ०४.०० बजे तक खोलने की अनुमति होगी।
टेलर( कपडे सिलने की दुकान) प्रातः ०७.०० बजे से प्रातः १०.०० बजे तक खोलने की अनुमति होगी।
मोबाईल शॉप एवं मोबाईल रिपेयरिंग की एकल दुकाने प्रातः ०७.०० बजे से प्रातः १०.०० बजे तक खोलने की अनुमति होगी।
प्रिन्टिंग प्रेस एवं ड्राई क्लीनर्स एवं कपडों पर स्त्री(प्रेस) करने वालों की दुकाने खुलने की अनुमति होगी।
पेन्ट एवं टाईल्स की(स्टेन्ड अलोन) दुकानों को प्रातः ०७.०० बजे से प्रातः १०.०० बजे तक खोलने की अनुमति होगी।
आवश्यक वस्तुएं-सब्जी फल, दूध, एवं घर-घर जाकर दूध बांटने वाले दूध विक्रेता एवं न्यूज पेपर हॉकर प्रातः ६.३० बजे से ९.३० बजे तक टोटल लॉकडाउन से मुक्त रहेंगे।
(५) आरोग्य सेतु एवं आयुष कवच कोविड ऐप का प्रयोग-
आरोग्य सेतु ऐप शुरूआती संक्रमण के खतरे को पहचानने और संक्रमण के विरूद्ध व्यक्ति एवं समुदाय को सुरक्षा प्रदान करता है।
कार्यालयों एवं कार्यस्थलों पर समस्त कर्मचारियोंध्कार्मिकों को संक्रमण से बचाव हेतु अपने मोबाईल फोन में आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड कर लेना चाहिए। साथ-साथ रोग प्रतिरोधक क्षमता बढाने हेतु आयुष कवच कोविड ऐप को भी डाउनलोड किया जाए।
सभी विभागाध्यक्ष प्रत्येक व्यक्ति को अपने मोबाइल फोन में आरोग्य सेतु एवं आयुष कवच कोविड ऐप को डाउनलोड करने के लिए प्रात्साहित करने का प्रयास करें, जिससे कि उसका स्वास्थ्य सम्बन्धी स्टेटस ऐप पर अपडेट होता रहे। इससे खतरों के प्रति संवेदनशील व्यक्तियों को समय रहते चिकित्सीय सहायता प्रदान की जा सकेगी।
(६) कुछ मामलों में व्यक्तियों एवं माल आदि के आवागमन के सम्बन्ध में विशेष निर्देश-
राज्य के अन्दर एवं राज्य से बाहर चिकित्सा-व्यवसायी, नर्स एवं पैरा-मेडिकल स्टाफ, सफाई-कार्मिक और एम्बुलेन्स को बिना किसी प्रतिबन्ध में साथ आवागमन की अनुमति होगी।
समस्त प्रकार के मालध्माल परिवहन (खाली ट्रकों सहित) को अन्तर्राज्यीय परिवहन के आवागमन की अनुमति होगी।
(७) सार्वजनिक स्थल/कार्यस्थल
सार्वजनिक स्थानों एवं कार्यस्थलां पर फेसकवर/मास्क लगाना अनिवार्य होगा।
सार्वजनिक स्थलोंध्कार्य स्थलों के उत्तरदायी अधिकारी गाइडलाइन्स के अनुसार सोशल डिस्टेंडिसं का कडाई से अनुपालन सुनिश्चित करेंगें।
कार्य सिल पर प्रवेशध्निकासी एवं कॉमन प्लेस पर थर्मल स्कैनिंग, हैण्डवॉशध्सैनेटाइजर की व्यवस्था की जाए।
सम्पूर्ण कार्यस्थल क्षेत्र में जन-प्रसाधन आदि स्थानों पर लगे दरवाजेध्हैण्डल आदि को निरन्तर सैनिटाइजेशन किया जाए।
कोई भी संगठन/आयोजक सार्वजनिक स्थल पर एक साथ ०५ से अधिक व्यक्तियों के इकट्ठा नही होने देगा।
शादी सम्बन्धी आयोजनों में सोशल डिस्टेंसिंग सुनिश्चित की जायेगी एवं २० से अधिक व्यक्तियों के इकट्ठा होने की
अनुमति नही होगी। (शादी के आयोजन के लिए पूर्व अनुमति लेना अनिवार्य होगा)
अन्तिम-संस्कार से सम्बन्धित गतिविधियों में सोशल डिस्टेंसिंग सुनिश्चित की जायेगी एवं २० व्यक्ति से अधिक व्यक्तियों के इकट्ठा होने की अनुमति नही होगी।
सार्वजनिक स्थानों पर थूकना जुर्माने के साथ दण्डनीय (स्थानीय विधि अनुसार) होगा।
(८) लॉकडाउन गाइडलाइन्स का आपदा प्रबन्धन अधिनियम-२००५ के अनुरूप कडाई से अनुपालन किया जायेगा, लॉकडाउन उपायों के क्रियान्वयन हेतु निम्न निर्देशों का अनुपालन किया जायेगा-
मुजफ्फरननगर, नगर क्षेत्र में नगर मजिस्ट्रेट एवं तहसील क्षेत्र में समस्त उप जिला मजिस्टेऊट जनपद मुजफ्फरनगर को अपने स्थानीय क्षेत्राधिकार में उपर्युक्त उपायों को लागू कराने के लिए प्दबपकमदज ब्वउउंदकमत नियुक्त किया जाता है। प्दबपकमदज ब्वउउंदकमत अपने स्थानीय क्षेत्राधिकार में उपर्युक्त उपायों को लागू कराने के लिए उत्तरदायी होंगे और समस्त लाइन डिपार्टमेन्ट के अधिकारी प्दबपकमदज ब्वउउंदकमत के दिशा-निर्देशन में कार्य करेंगे। प्दबपकमदज ब्वउउंदकमत आवश्यक परिचालन/आवागमन (जैसा कि ऊपर निर्दिष्ट किया गया है) पास निर्गत करेंगे।
(९) दण्डात्मक प्रावधान-लॉकडाउन के दिशा-निर्देशों के उल्लंघन करने पर किसी व्यक्ति के विरूद्ध आपदा प्रबन्धन अधिनियम-२००५ की धारा-५१ से ६० तथा भा०द०वि० की धारा-१८८ में दिए गए प्राविधानों के अन्तर्गत कार्यवाही की जाएगी।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21311 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 + 17 =