पालिका अध्यक्ष से मिलकर कर्मचारियों की मांगों उठाया
मुजफ्फरनगर। कोरोना वायरस महामारी के चलते सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राजेश ऊंटवाल, महामंत्री राजू वैद्य, संरक्षक मदनलाल एवं उपाध्यक्ष. राजकुमार के द्वारा श्रीमती अंजू अग्रवाल पालिका अध्यक्ष से सफाई कर्मचारियों की मांगों के संबंध में वार्ता की गई।
वार्ता में हुए निर्णय के अनुसार पालिका अध्यक्ष महोदय द्वारा सेवानिवृत्त व मृतक कर्मचारियों को उनकी पेंशन एरियर ग्रेजुएटी आदि के बकाया मैं से अंकन २ करोड रुपए के भुगतान करने की स्वीकृति प्रदान की गई। पालिका अध्यक्ष महोदय द्वारा सफाई कर्मचारी संघ की प्रशंसा करते हुए कहा गया कि देश में आई महामारी के दौरान पालिका के सफाई कर्मचारियों, कोरोना योद्धाओं द्वारा अभूतपूर्व कड़ी मेहनत से कार्य किए गए हैं
तथा अवकाश के दिनों में भी वह छुट्टी पर नहीं रहे। संघ के नेताओं के द्वारा भी बहुत मुस्तैदी के साथ सफाई कार्य में पूरा सहयोग प्रदान किया गया, इससे जनता की नजरों में पालिका की छवि में सुधार हुआ है तथा अच्छा संदेश पालिका के प्रति गया है। इसके लिए वह उन्हें हार्दिक बधाई देती है। संघ के नेताओं द्वारा भी पालिका अध्यक्ष का मन से आभार व्यक्त किया गया तथा कहा गया कि पालिका अध्यक्ष के द्वारा लगातार कर्मचारियों से संपर्क में रहते हुए उनकी हौसला अफजाई की गई है
तथा हमेशा कर्मचारियों की आवश्यक मांगों के प्रति नमग्र एवं सजग रहती हैं संघ नेताओं द्वारा यह भी आश्वस्त किया गया कि वह महामारी के दौरान कड़ी मशक्कत के साथ निर्बाध रूप से नगर हित में कार्य करते रहेंगे।
आज कच्ची सड़क गाजा वाली पुलिया साइड तथा नीमराना रोड पर जेसीबी एवं रोबोट मशीन के माध्यम से नालों की तली झाड़ सफाई का कार्य कराया गया तथा सिल्ट निस्तारित कराई गई इसके अलावा वार्ड संख्या २ ४० एवं ४२ तथा रुड़की रोड पर खराब लाइटों की मरम्मत का कार्य कराया गया वार्ड संख्या ३७ ४० एवं ४७ में पावर स्प्रे सैनिटाइजर के साथ-साथ वार्ड संख्या १ श्रीमती ममतेश माननीय सभासद के वार्ड में मैनुअली छोटी गलियों में सैनिटाइजर का कार्य कराया गया
लीकेज ठीक कराने के साथ-साथ वार्ड संख्या १५ श्रीमती कैलासो देवी तथा क्वॉरेंटाइन सेंट्रो पर फागिंग कराई गई। अभियान में डॉ रविंद्र सिंह राठी नगर स्वास्थ्य अधिकारी, चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर श्री राजीव कुमार, श्री शरद गुप्ता प्रभारी जलकल अभियंता, श्री गोपीचंद वर्मा पथ प्रकाश लिपिक के अलावा सफाई, सैनिटाइजर, फागिंग आदि टीम सम्मिलित रही।

