Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

हरेंद्र त्यागी के नेतृत्व मे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिया बीजेपी के खिलाफ ज्ञापन

मुज़फ्फरनगर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष हरेंद्र त्यागी के नेतृत्व मे मुख्यमंत्री को संबोधित करते हुए जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया।जिला अध्यक्ष हरेंद्र त्यागी ने बताया कि संकट के इस समय में योगी सरकार घटिया राजनीति से बाज नहीं आ रही है कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने प्रदेश सरकार को पत्र लिखकर प्रवासी मजदूरों कामगारों को घर तक पहुंचाने के लिए 1000 बसों के संचालन की अनुमति पत्र द्वारा 16 मार्च 2020 को मांगी थी दुर्भाग्यवश राज्य सरकार ने अनुमति देने मे 2 दिन का समय लगा दिया

इससे इसके बाद सरकार की मनो स्थिति साफ नहीं है क्योंकि आदेश देने का दिखावा करने के अतिरिक्त सरकार कुछ नहीं कर रही है सरकार का यह रवैया उसकी मजदूर विरोधी नीतियों को दर्शाता है

इसी कड़ी में प्रियंका गांधी के निजी सचिव संदीप सिंह,प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू,प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज मलिक व अन्य कांग्रेस पदाधिकारीयो के विरूद्ध झूठे मुकदमे दायर किए गए हैं

और अजय कुमार लल्लू को गिरफ्तार भी कर लिया गया है जिसका जिला कांग्रेस कमेटी विरोध प्रकट करती है और मानवता के विपरीत इन सभी पर झूठे मुकदमे दायर किए गए हैं उन्हें वापस लिए जाने और परिस्थितियों को देखते हुए सारे मजदूरों को उनके घरों तक सुरक्षित पहुंचाने के लिए कांग्रेसियों द्वारा जो बसे विभिन्न बार्डर पर खड़ी हैं

उनको चलाने की अनुमति दिला शहर अध्यक्ष जुनैद रऊफ ने सरकार की मानसिकता पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार ऐसे समय में राजनीति कर रही है कांग्रेस पार्टी जरूरतमंदों की हर संभव मदद के लिए तैयार है एक तरफ मुख्य सचिव फरमान देते हैं कि बसों को गाजियाबाद बॉर्डर और नोएडा बॉर्डर ले आओ

और दूसरी तरफ अब उन्हें उत्तर प्रदेश में घुसने से मना किया जा रहा है और साथ ही प्रियंका गांधी के निजी सचिव व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू व प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज मलिक पर झूठे मुकदमे लगा कर प्रदेश अध्यक्ष को गिरफ्तार करना इस बात को दर्शाता है सरकार का बार-बार फैसला बदलना प्रवासी मजदूरों के साथ छलावा कहा जा सकता है

बल्कि इस समय सरकार को अपना तानाशाही रवैया छोड़कर बेबस लाचार मजदूरों को उनके घरों तक पहुंचाने में किसी भी प्रकार की राजनीति से प्रेरित हुए बिना कांग्रेस पार्टी के साथ सहायक बन कर मजदूरों के हितों को ध्यान में रखते हुए उन्हें कांग्रेस पार्टी द्वारा भेजी जा रही बसों द्वारा मजदूरों को उनके घरों पर पहुंचाने का कार्य करना चाहिए।

मुख्य रूप से ज्ञापन देने वालों में कोंग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा, अनिल चौधरी, ममनून एडवोकेट, मदनमोहन शर्मा, योगेश शर्मा आदि उपस्थित रहे

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21421 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nine − two =