Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

रास्ता भटक कर तुग़लकपुर में पहुंच गए प्रवासी मजदूर, पुलिस ने आश्रय स्थल में ठहराया

 हरिद्वार की फैक्टरियों में काम करने वाले लखनऊ, गोंडा और हरदोई निवासी करीब 24 प्रवासी मजदूर शनिवार को हरिद्वार उत्तराखंड से साइकिलों से अपने घरों पर जा रहे थे।

रास्ते में अंधेरा हो जाने पर जंगल में रास्ता भटक गए। देर रात तुग़लकपुर में श्रमिक पहुंचे, जहां पर गांव के बाहरी छोर पर बन रहे नवनिर्मित सरकारी स्कूल के चौकीदार से संपर्क कर अपनी आपबीती सुनाई।

चौकीदार ने मजदूरों को स्कूल में रोककर इसकी जानकारी ग्राम प्रधान को दी। ग्राम प्रधान चौधरी प्रताप सिंह रात में ही स्कूल में पहुंचे और मजदूरों से मिलकर उन्हें हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

ग्राम प्रधान ने स्कूल में ही ठहरने की व्यवस्था कराकर मजदूरों के लिए खाने का इंतजाम कराया। ग्राम प्रधान द्वारा सूचना देने पर रविवार को पुलिस स्कूल में पहुंची।

पुलिस ने मजदूरों को अपने साथ लाकर पुरकाजी में एसडी इंटर कालेज में बनाए गए आश्रय स्थल में ठहराया। दीपक कुमार , रणबीर सिंह , सर्वेश कुमार, मधुर प्रसाद, खुशबू रानी व सोनी आदि मजदूरों ने बताया कि हम लोग हरिद्वार उत्तराखंड की फैक्टरियों में काम करते हैं।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21421 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 − 8 =