Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: भरभराकर गिरी छत- 5 लोग हुए घायल, नंगला राई मे मासूम की सर्पदंश से मौत

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News) शहर कोतवाली क्षेत्र के मिमलाना रोड पर रात २ बजे उस समय हड़कंप मच गया जब एक मकान की कच्ची छत बारिश के चलते भरभरा कर गिर गई। मकान में सो रहे पांच लोग छत के मलबे मे दब गए जिनमें से चार की हालत नाजुक बनी हुई है।

पड़ोसियों की मदद से मलबे में से पीड़ित परिवार को निकाला गया। इसके बाद पड़ोसियों ने मलबे में दबे लोगों की हालत को नाजुक देखते हुए इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां पर उनका इलाज चल रहा है।

दरअसल पूरा मामला मुजफ्फरनगर जनपद के शहर कोतवाली क्षेत्र के मिमलाना रोड का है जहां पर रात 2 बजे एक मकान की बारिश के चलते भरभरा कर छत गिर गई। जिसमें 5 लोग दब गए जिनमें से चार की हालत नाजुक बनी हुई है जिनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। वही पड़ोसियों ने जानकारी देते हुए बताया रात 2 बजे असलम के मकान की छत बारिश के कारण भरभरा कर गिर गई।

और मकान ने सो रहे 5 लोग मलबे मे दब गए। सलीम में जानकारी देते हुए बताया कि एक बच्चा बमुश्किल मलबे से बहार निकला और उसने निकल कर शोर मचाया जिसकी आवाज सुनकर हम सभी उठे और बाकी मलबे में दबे लोगों को बमुश्किल बहार निकाला और तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर उनका इलाज चल रहा है।

पड़ोसी सलीम ने बताया कि असलम अपने परिवार के साथ रहता है। जो मेहनत मजदूरी कर कर परिवार का पालन पोषण करता है। रात बारिश के चलते परिवार के सभी सदस्य अपने घर में सो रहे थे। कि रात 2 बजे मकान की कच्ची छत गिर गई। जिसमें परिवार के सभी सदस्य दब गए।

असलम व उनकी पत्नी साइन व उनके 3 बच्चे अमन और अनस और अरमान भी इस मलबे में दब गए। शोर सुनकर पड़ोसियों ने बमुश्किल सभी को मलबे में से निकालकर अस्पताल पहुंचाया जहां पर उनका इलाज चल रहा है और हालत नाजुक बनी हुई है।

 

मासूम की सर्पदंश से मौतMuzaffarnagar News
चरथावल। सांप के डसने से करीब 6 वर्षीय मासूम बच्चे की मौत हो गई। इस हादसे से परिजनो मे कोहराम मच गया। गमगीन माहौल के बीच शव को सुपुर्दे-खाक किया गया। इस दुखद हादसे से ग्रामीणो मे शोक छा गया।

जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के समीपवर्ती गांव नंगला राई निवासी शाहनवाज का 6 वर्षीय बेटा अकरम अपने घर की छत पर खेल रहा था।

छत पर जाने के लिए सीढियां ना होने के कारण जब वह दीवार के सहारे नीचे उतर रहा था कि इस दौरान दीवार मे छीपे बैठे सांप ने अकरम को डस लिया।

जिससे उसकी तबियत बिगड गई। इस हादसे से परिजनो मे कोहराम मच गया। शोर-शराबे की आवाज सुनकर पडौसी भी मौके पर आ गए। परिजनो ने पडौसियो की मदद से उक्त बच्चे को उपचार के लिए निजी चिकित्सक के यहां भिजवाया। बताया जाता है कि जहर के असर के कारण बालक अकरम की मौत हो गई। मासूम की मौत से ग्रामीणो मे शोक छा गया। दोपहर बाद गमगीन माहौल के बीच शव को सुपुर्दे खाक कर दिया गया।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20248 posts and counting. See all posts by News-Desk

Avatar Of News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12 − 11 =