Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: आजादी के 75 वर्ष पूरा होने पर कोरोना बूस्टर कैंप लगाकर हर्ष उल्लास से मनाया अमृत महोत्सव

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News) आजादी के 75 वर्ष पूरा होने पर भारत तिब्बत सहयोग मंच मुजफ्फरनगर ने गांधी कॉलोनी बारात घर मैं बूस्टर डोज कैम्प का आयोजन किया जिसमें माननीय मंत्री श्री कपिल देव अग्रवाल जी मुख्य अथिति एवं विजय शुक्ला जिलाध्यक्ष, अशोक कंसल पूर्व विधायक,महावीर सिंह फौजदार सीएमओ, डॉ गीतांजलि वर्मा, विजय वर्मा, संजीव चौधरी, विष्णु स्वरूप, संदीप दास आदि लोगो ने फीता काटकर व दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ किया 

 विजय वर्मा ने वहां लड्डू वितरण कर सभी को बधाइयां दी और बताया कि लगभग हमारे द्वारा लगभग 50 कैंप का आयोजन किया जा चुका है व कोरोना कार्यकाल में मोदी योगी रसोई को 4 महीने तक लगातार चलाया एवं उस कठिन समय में गरीबों को कई हजार सूखे राशन के पैकेट वितरित किए।

आज लगभग 250 से ऊपर लोगों को बूस्टर डोज का लाभ प्राप्त हुआ और इस कार्यक्रम में रमेश खुराना जिला कोषाध्यक्ष, रेनू गर्ग जिला मंत्री, शरद शर्मा जिला उपाध्यक्ष, वैभव त्यागी, अंकित उप्पल जिला अध्यक्ष युवा विभाग, प्रवीण वर्मा जिला महामंत्री युवा विभाग, दिनेश पुंडीर, ईश्वर पाल सिंह, प्रवीण, शोभित, रक्षित नामदेव आईटी सेल, कपिल पाल, संजय चौधरी, अमन सक्सैना, विजयपाल आदि लोग उपस्थित थे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21446 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 − 7 =