Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

शुक्रवार रात को स्टेशन पहुंचेगी श्रमिक ट्रेन, एक जून से चलेेगी गोल्डन टेंपल और जन शताब्दी

महाराष्ट्र के रेलवे जंक्शन से प्रवासी श्रमिकों को लेकर स्पेशल श्रमिक ट्रेन आज यानि शुक्रवार रात को मुजफ्फरनगर स्टेशन पहुंचेगी। इस ट्रेन में प्रदेश के 47 जिलों के 1101 यात्रियों को यहां स्टेशन पर उतारा जाएगा। श्रमिक ट्रेन आने की जानकारी मिलने पर रेलवे और स्थानीय पुलिस प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है।

स्टेशन अधीक्षक विपिन त्यागी ने बताया कि श्रमिक स्पेशल ट्रेन महाराष्ट्र से चलकर मुजफ्फरनगर में रात्रि 11.10 पर पहुंचेगी। खाली होने पर ट्रेन रात: 3:00 बजे दिल्ली चली जाएगी।

इस ट्रेन में 1101 यात्रियों में जिले के बुढाना क्षेत्र के हुसैनपुर कलां के एक ही परिवार के 9 सदस्य शामिल हैं। इसके अलावा अन्य 46 जिलों के श्रमिक आएंगे. जिनमें जिला रायबरेली के छह, रामपुर के 12, संतकबीरनगर के 21, श्रावस्ती के चार, सिद्धार्थनगर के 52, सीतापुर के 15, सोनभद्र के 13, सुल्तानपुर के तीन, उन्नाव के 21, वाराणसी के चार, बिजनौर के 48, आगरा के 20, इलाहाबाद के 123, अयोध्या के छह, आजमगढ़ के 29, बागपत के दो, बहराइच के 60, बलिया के 17, बलरामपुर के 10, बाराबंकी के दो, बरेली के चार, बस्ती के 32, भदोही के 86, चंदौली के तीन, चित्रकूट के 11, देवरिया के 50, इटावा का एक, फिरोजाबाद के पांच, फतेहपुर के 40, गाजियाबाद के पांच, गाजीपुर के 14, गोंडा के 35, गोरखपुर के 72, हरदोई के 47 , जौनपुर के 12, झांसी के 11, कानपुर के 10, कौशांबी के छह, कुशीनगर के 66, लखनऊ के 24, महाराजगंज के 19, मैनपुरी के दो, मऊ के सात, मिर्जापुर के 13, प्रतापगढ़ के छह आदि श्रमिक शामिल है।

प्रवासी मजदूरों को लेकर प्रशासन सहित रेलवे की ओर से पूरी तैयारी कर ली गई है। रेलवे के कुछ कर्मचारियों को आपातकालीन सेवा के लिए बुलाया गया है।

एक जून से मुंबई सेंट्रल से चल कर अमृतसर जाने वाली गोल्डन टेंपल अप एवं डाउन तथा दिल्ली-देहरादून के बीच चलने वाली जन शताब्दी ट्रेन चलेेगी। इन ट्रेनों का ठहराव यहां स्टेशन पर है।

इन ट्रेनों की ऑनलाइन बुकिंग हो रही है।  एडीएम वित्त आलोक कुमार ने बताया कि जिले से प्रवासी श्रमिकों को भेजने का क्रम जारी है। बृहस्पतिवार को 261 प्रवासी श्रमिकों को भेजा गया। इनमें 73 बिहार प्रांत के और 188 श्रमिक विभिन्न जनपदों के शालिम थे।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21372 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 − 15 =