Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

जिला ग्राम्य विकास अभिकरण में पुरानी व्यवस्था लागू

मुजफ्फरनगर। जिला ग्राम्य विकास अभिकरण में सभी कर्मचारियों को प्रतिदिन बुलाने का आदेश बदल दिया गया। अब एक दिन में केवल 30 प्रतिशत कर्मचारी ही कार्यालय आएंगे।

ग्राम्य विकास अभिरण में परियोजना निदेशक जय सिंह यादव ने सभी कर्मचारियों को रोजाना कार्यालय में आने के आदेश जारी किए थे। उनका कहना था कि प्रवासी श्रमिकों के आने से कार्य बढ़ रहा है।

मनरेगा, एनआरएलएम तथा अन्य गतिविधियों में काम अधिक हो जाने से सभी कर्मचारियों को कार्यालय बुलाया गया। इस पर कर्मचारियों ने आपत्ति जताई थी। कर्मचारियों का कहना था कि कोरोना संक्रमण के चलते शासन ने एक दिन में केवल 30 प्रतिशत कर्मचारियों को ही कार्यालय बुलाने का आदेश जारी कर रखा है।

रोस्टर के अनुसार कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। इस मामले की शिकायत जन सुनवाई पोर्टल पर भी कर दी गई थी। परियोजना निदेशक ने सभी कर्मचारियों को कार्यालय बुलाने के अपने आदेश को निरस्त करते हुए पुरानी व्यवस्था को ही लागू कर दिया है। 

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21372 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

9 − 1 =