मुज़फ़्फ़रनगर गैंग: मीडिया के नाम पर बेचे गए 260 कार्ड, 5 गिरफ़्तार, 3 वांछित
सिविल लाइन पुलिस ने मुज़फ़्फ़रनगर में एक ऐसे गैंग को पकड़ा है जो इक्कीस -इक्कीस सौ रुपए में मीडिया के नाम पर कार्ड बेचने का धंधा करता है। ये अब तक ज़िले में 260 लोगों को इस तरह के कार्ड बेच चुके है, इस मामले में पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ़्तार किया है जबकि 3 वांछित किए गए है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि मुज़फ्फरनगर में सलमान पुत्र मुन्ना निवासी किदवईनगर थाना शहर कोतवाली को दिल्ली क्राईम एवं भ्रष्टाचार विरोधी मोर्चा का फर्जी प्रेस मेम्बर कार्ड के साथ गिरफ्तार किया गया था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक @AbhishekYadIPS ने बताया कि मुज़फ्फरनगर में सलमान पुत्र मुन्ना निवासी किदवईनगर थाना शहर कोतवाली को दिल्ली क्राईम एवं भ्रष्टाचार विरोधी मोर्चा का फर्जी प्रेस मेम्बर कार्ड के साथ गिरफ्तार किया गया था। @muzafarnagarpol pic.twitter.com/kOAo7oYX8R
— News & Features Network-Regional News (@mzn_news) May 22, 2020
जो कक्षा 3 पास था और कबाडी का काम करना बता रहा था और लोगो पर कार्ड का रौब गालिब कर अपने आपको प्रेस वाला बताकर लॉक डाउन का उल्लघंन कर रहा था। जिसको थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा उक्त कृत्य पर गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ पर उसने बताया कि यह कार्ड मुझे सतेन्द्र सैनी पुत्र धीर सिह निवासी गांधी नगर थाना नई मण्डी व कल्लन पुत्र तुगल नि0 खेडा पट्टी सुजडु थाना नगर कोतवाली मु0 नगर ने 2100 रूपये मे तैयार करा कर दिया था औऱ बताया कि जिले में उसने लगभग 200 से ज़्यादा प्रेस कार्ड रूपये लेकर बाँट रखें हैं।
थाना सिविल लाईन @muzafarnagarpol में पकडे गये फर्जी प्रेस कार्ड बनाने वाले गैंग का पर्दाफाश।।कुल 207 मेम्बर हैं मुज़फ्फरनगर में। एसएसपी @AbhishekYadIPS ने स्वयं जांच कर किया खुलासा। #शानदारमुज़फ्फरनगरपुलिस pic.twitter.com/1Uinu0vbn6
— News & Features Network-Regional News (@mzn_news) May 22, 2020
इस पर उक्त सतेन्द्र सैनी जो इसकी पैरवी में अपने 3 साथियों के साथ आया। उनसे पूछताछ की तो उसने सलमान उपरोक्त के कथन का समर्थन किया और बताया कि मेरा सम्पादक दिल्ली में है, जिनका नाम प्रेम नारायण है।
जो मोतीनगर दिल्ली में रहता है। वही उसका आफिस है।लेकिन पुलिस को सारा मामला संदिग्ध लगा और पुलिस ने सभी से प्रेस कार्ड बरामद किए जो पूरी तरह फर्जी हैं। पुलिस ने साक्ष्य के आधार पर उन्हें हिरासत में ले लिया है।
एसएसपी ने बताया कि चूंकि इनके द्वारा बताया गया कि इनका सम्पादक दिल्ली में है और दिल्ली क्राईम के नाम से मन्थली पेपर चलाता है। लेकिन सतेन्द्र सैनी के द्वारा 2100-2100 रूपये अवैध तरीके से लेकर कम शिक्षित या अशिक्षित लोगो को कार्ड बाँटे गये हैं।इस लिए इन सभी को गिरफ्तार कर लिया गया और इनके सम्पादक को भी वांछित किया गया है।
