Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

बुढ़ाना/Muzaffarnagar News: 2 गो-तस्करों को किया गिरफ्तार, 3 साथी फरार

बुढ़ाना।(Muzaffarnagar  News) बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र में पुलिस और गो-तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान २ शातिर तस्करों को गोली लगने से वह घायल हो गए। जबकि ३ तस्कर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। इनके कब्जे से दो तमंचे व तीन कारतूस और भारी मात्रा में गो-मांस बरामद हुआ है।

पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया है।जिले में एसएसपी विनीत जायसवाल के निर्देशन पर ऑपरेशन क्लीन चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में बुढ़ाना कोतवाली के दभेड़ी गांव के जंगलों में पुलिस को गोकशी की सूचना मिली। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ५ गो-तस्करों की घेराबंदी कर ली।

पुलिस को देखकर तस्करों ने फायरिंग शुरू कर दी

इस दौरान पुलिस को देखकर तस्करों ने फायरिंग शुरू कर दी। बचाव में पुलिस ने भी फायरिंग की। मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से तस्कर लुकमान व आबिद निवासी दभेड़ी घायल हो गए। इन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

हालांकि इनके ३ साथी पुलिस को चकमा देकर जंगल में फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।घायल तस्करों के कब्जे से २ तमंचे व ३ कारतूस और १ कुंतल गोमांस के साथ गोकशी करने के उपकरण बरामद हुए हैं।

पुलिस न दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। अन्य साथियों की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21710 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × 5 =