कोरोना मरीजो की देखभाल मे कोई कमी ना रहेः मंडलायुक्त
मुजफ्फरनगर। नागरिको के स्वास्थ्य के दृष्टिगत कोविड-19 से सम्बन्धित व्यवस्थाओं मे किसी प्रकार की लापरवाही ना बरती जाए। कोरोना मरीजों का विशेष ध्यान रखा जाए। तथा क्वारंटाइ्रन सैटरो पर उचित साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित रहे।
सहारनपुर से चलकर आज दोपहर के वक्त जिला मुख्यालय पहुंचे सहारनपुर मंडलायुक्त व डीआईजी ने कलैक्टै्रट सभागार मे अधिकारियो के साथ आयोजित समीक्षा बैठक मे विभिन्न व्यवस्थाओ पर बिन्दुवार समीक्षा की तथा बैठक मे मौजूद अधिकारियो को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलैक्टै्रट सभागार मे आयोजित बैठक के दौरान मंडलायुक्त संय कुमार ने निर्देशित किया कि सभी क्वारन्टाईन सैन्टरो पर सफाई तथा अन्य व्यवस्थाओ का विशेष ध्यान रखा जाये।
लॉकडाउन के पालन मे किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं होगीः डीआईजी
क्वारंटाइन किए गए लोगो के भोजन आदि का भी पूरा ख्याल रखा जाए। कोरोना मरीजो की देखभाल मे कोई कमी ना रहे। बैठक के दौरान डीआईजी उपेन्द्र अग्रवाल ने कहा कि लॉकडाउन के पालन मे किसी प्रकार की कोताही ना बरती जाए। यह भी सुनिश्चित किया जाए कि किसी स्थान/बाजार मे अधिक भीड ना हो।
सोशल डिस्टेसिग का पूरा ख्याल रखा जाए। कोई भी व्यक्ति जब घर से बाहर किसी जरूरी कार्य से बाजार जाए तो मास्क अवश्य लगाए। दुपहिया वाहन पर एक दो तीन सवारियां ना बैठें।
कोविड-19 के प्रभाव तथा जन स्वास्थ्य के दृष्टिगत पुलिस प्रशासन द्वारा सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए। बैठक मे डीएम सेल्वा कुमारी जे., एसएसपी अभिषेक यादव, सीडीओ आलोक यादव आईएएस, एडीएम आलोक कुमार, एसपी सिटी सतपाल अंतिल, सिटी मजिस्टै्रट अतुल कुमार, एसडीएम कलैक्ट्रेट सहित विभिन्न पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
