वैश्विक

एक डॉलर में बेचा जाएगा न्यूजीलैंड का बड़ा मीडिया संगठन

Stuff Chief Executive Sinead Boucher न्यूजीलैंड का सबसे बड़ा मीडिया संगठन  महज एक डॉलर में बेचा जाएगा। ‘स्टफ’ नाम का यह संगठन देश में कई अखबारों को छापने के अलावा एक लोकप्रिय समाचार वेबसाइट भी चलाता है, जिसमें 400 पत्रकारों समेत 900 कर्मचारी तैनात हैं।

कंपनी के सीईओ सिनेड बाउचर ने ऑस्ट्रेलियाई शेयर बाजार के लिए एक बयान में कहा कि एक डॉलर में ‘स्टफ’ की बिक्री महीने के अंत तक पूरी हो जाएगी।

‘स्टफ’ ने कोरोना वायरस महामारी से पहले वित्तीय चुनौतियों का सामना किया और तभी से विज्ञापन राजस्व में गिरावट देखी गई।

‘नाइन’ समूह के सीईओ ह्यूग मार्क्स ने कहा कि हम मानते हैं कि स्टफ के लिए स्थानीय स्वामित्व होना महत्वपूर्ण है और यह हमारा मानना है कि न्यूजीलैंड में प्रतिस्पर्धा और उपभोक्ताओं के हिसाब से यह सबसे सही होगा। उन्होंने कहा, यह वेलिंगटन में प्रिंटिंग प्लांट के स्वामित्व को बनाए रखेगा।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen − 14 =