Fatehpur: नफीस नाम के मुस्लिम युवक ने हिंदू लड़की को किडनैप कर सिटी कॉर्नर होटल में किया रेप
घटना सदर कोतवाली क्षेत्र के सिटी कॉर्नर होटल की है. पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, आरोपी नफीस हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बड़ागांव का रहने वाला है. वह अमेठी जिले के गौरीगंज थाना इलाके की रहने वाली एक 22 वर्षीय लड़की को अपने प्रेमजाल में फंसाकर उसे 16 अगस्त की रात Fatehpur बुलाया था. फिर शहर के सिटी कॉर्नर होटल के रूम में ले जाकर आरोपी नफीस ने लड़की से जबरन रेप किया.
लड़की के विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी. जब सदर कोतवाली पुलिस चेकिंग के लिए होटल में पहुंची थी तभी वह पीड़ित लड़की पुलिस के सामने आई और अपने साथ हुई पूरी घटना पुलिस को बताई
जिसके बाद पुलिस ने पीड़िता के तहरीर पर नफीस के विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या- 573/2022 आईपीसी की धारा 366, 376 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

