फिल्मी चक्कर

Akshay Kumar और Rakul Preet Singh की आने वाली फिल्म Cuttputlli, जारी किया टीजर

Akshay Kumar और Rakul Preet Singh की आने वाली फिल्म ‘कठपुतली’ (Cuttputlli ) का टीज़र आउट हो गया है. टीजर में अक्षय कुमार वर्दी पहने हुए पुलिस के रूप में दिख रहे हैं. वीडियो में उन्हें एक सीरियल किलर के पीछा करते हुए दिख सकते हैं.

 ‘कठपुतली’ फिल्म सिनेमाघरों के बजाय 2 सितंबर को डिज्नी + हॉटस्टार पर सीधे रिलीज के लिए तैयार है. बीते दिन अक्षय ने फिल्म का पहला मोशन पोस्टर शेयर कर फैंस को इस बारे में बताया था. फिल्म के पोस्टर में हॉरर का तड़का देखा गया था. अब मोशन पोस्टर के बाद अक्षय ने फिल्म का टीजर जारी कर दिया है.

 

Akshay Kumar ने ‘कठपुतली’ Cuttputlli दिलचस्प टीज़र जारी करते हुए यह भी खुलासा किया कि ट्रेलर कल यानि 20 अगस्त को आएगा. टीजर जारी करते हुए अक्षय ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा, “ये खेल पावर का नहीं, माइंड का है और इस माइंड गेम में आप और मैं… सब #कठपुतली हैं. #CuttputlliOnHotstar 2 सितंबर को रिलीज हो रहा है. ट्रेलर कल आउट होगा.”

छोटे टीजर में अक्षय कुमार और उनकी पुलिस की टीम से रूबरू करवाया गया है, जो एक सीरियल किलर का पीछा करते हैं. टीजर में अक्षय को यह कहते हुए सुना जा सकता है, “सीरियल किलर के साथ पावर नहीं माइंड गेम खेलना चाहिए.” इस छोटे से टीजर ने फैंस की बेताबी को और भी बढ़ा दिया है.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × four =