Punjab: ग्रंथी से मारपीट के मामले में दो गिरफ्तार, कहा- पेशाब फेंका गया
Punjab: मलेरकोटला जिले में एक ग्रंथी से मारपीट करने, उस पर स्याही और पेशाब फेंकने का मामला सामने आया है. सूत्रों के मुताबिक उसे पेशाब पिलाने की कोशिश भी की गई थी. पुलिस ने बताया कि इस केस में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है.
पहले ग्रंथी को गुरूद्वारे से बाहर बुलाया गया था और फिर उसे घर ले जाकर डंडों से बेरहमी से पीटा गया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. इसकी तस्वीरें भी वायरल हो गई हैं. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और लोगों से पूछताछ की जा रही है.
यह घटना मलेरकोटला जिले के अब्दुल्लापुर चुहाना की बताई जा रही है. पुलिस को सौंपे शिकायती पत्र में ग्रंथी ने बताया कि वह एक गुरूद्वारे में काम करता है. उसे कई महिलाएं खाना दे जाती है तो एक महिला उसे अपने घर बुलाकर खाना खिलाती है. इसी महिला के बेटे ने मारपीट की क्योंकि वह गलत समझता था.

