Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: जनता दरबार आयोजित, जिलाधिकारी चन्द्रभूषण सिंह ने सुनी समस्याएं

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News) कलैक्ट्रेट स्थित कार्यालय में जिलाधिकारी चन्द्रभूषण सिंह ने जनता दरबार आयोजित कर जनता जर्नादन की समस्याओं का निस्तारण कराया गया।

कलैक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कार्यालय में जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में जनसुनवाई के अंतर्गत जनता जर्नादन की समस्याओं को सुना गया। जनता दरबार में मुख्य रूप से भूमि कब्जाग् पेंशन से सम्बन्धित राशन कार्ड से सम्बन्धित साफ-सफाई आदि से सम्बंधित शिकायतो को गंभीरता पूर्वक सुना गया।

जिनके निस्तारण हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। जिलाधिकारी चन्द्रभूषण िंसह द्वारा सम्बन्धित अधिकारियों को यह भी निर्देश दिये गये कि शिकायतो का निस्तारण त्वरित एवं प्राथमिकता के आधार पर किया जाए।

भ्रष्टाचार में लिप्त किसी भी अधिकारी को बख्शा नही जाएगा। जिलाधिकारी द्वारा कहा गया कि समस्त अधिकारी अपने कार्यालय में ससमय जनसुनवाई का आयोजित करना सुनिश्चित करे।

शासन से प्राप्त निर्देशो के अनुरूप जिलाधिकारी चन्द्रभूषण सिंह द्वारा प्रत्येक दिन सर्वप्रथम अपने कार्यालय में आये हुए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना जाता है जिसका गुणवत्तापरक निस्तारण करने हेतु अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देशित किया जाता है।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21671 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 + 18 =