Agra News: वायरल वीडियो में महिला पुरुषों के बीच गाली गलौच, तीन पुरुषों और एक महिला के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
Agra News: महिलाओं से मारपीट का मामला सामने आया है । पहले महिला पुरुषों के बीच गाली गलौच हुई । फिर आरोपी ने घर से डंडा मंगवाया और महिलाओं को पीट डाला । मामला सदर थाना क्षेत्र की न्यू सुरक्षा विहार कॉलोनी फेस टू का है ।
शिकायत कर्ता प्राची बाजपेयी का कहना है कि वो रक्षाबन्धन पर माँ सुषमा शर्मा के पास लखनऊ से अगरा आई थी । उनकी बहन का पति से विवाद चल रहा है। बहन के पति के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज है । प्राची का आरोप है कि आरोपियों द्वारा उन्हें बुलाया गया । घर बुलाने के बाद विवाद शुरू हुआ।
इसके बाद नामजद आरोपियों ने उन्हें दौड़ा दौड़ा कर पीटा गया । मारपीट में प्राची बाजपेयी , उनकी माँ सुषमा शर्मा , बहन गुंजन शर्मा ,चाची नीरा शर्मा , भाई उमेश , उदय , पति आशीष और देवर आदित्य के चोट आई है । मामले में एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है ।
वायरल वीडियो में महिला पुरुषों के बीच गाली गलौच हो रही है । इसके बाद वीडियो में नजर आ रहा एक व्यक्ति घर से डंडा मंगवाता है । डंडा आते ही वो व्यक्ति वीडियो बना रहे युवक पर झप्पटा मारता है । इसके बाद चीख पुकार और मारपीट शुरू हो जाती है । मारपीट के बाद प्राची और उनके परिवार के थाने पहुचकर शिकायत की । पुलिस ने चोटिल लोगो का मेडिकल करवाया और तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया ।
प्राची बाजपेयी से मिली तहरीर के आधार पर सदर थाना पुलिस ने जीतेन्द्र प्रधान , मनोज चतुर्वेदी ,सतेंद्र पहलवान , सतेंद्र पहलवान की पत्नी और अन्य अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ आई पी सी की धारा 147 , 323 ,504 ,506 के तहत मुकदमा दर्ज किया है ।

