Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: स्वर्ण पदक देकर किया एसएसपी को सम्मानित

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल को पुलिस महानिदेशक से प्राप्त प्रशंसा चिन्ह (स्वर्ण) को अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन मेरठ द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर की वर्दी पर लगाकर किया गया सम्मानित।

७६वें स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर पुलिस महानिदेशक, उत्तरप्रदेश द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर, विनीत जायसवाल को पुलिस सेवा में सराहनीय योगदान एवं शौर्य के लिए प्रशंसा चिन्ह (स्वर्ण) से सम्मानित किया गया ।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को यह पदक उनके उत्कृष्ट कार्यो के लिए दिया गया है । पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन मेरठ श्रीमान राजीव सभरवाल द्वारा उक्त प्रशंसा चिन्ह को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल की वर्दी पर लगाकर सम्मानित किया गया तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गयी ।

 

चोरी की योजना बनाते दबोचा

Muzaffarnagar Newsशाहपुर।  (Muzaffarnagar  News)पुलिस ने चोरी की योजना बना रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उन्हे जेल भेजने की तैयारी की। एसएसपी विनित जायसवाल के निर्देशो के चलते जनपद मे अपराधों पर रोकथाम एवं विभिन्न मामलो मे वांछित/शामिल अभियुक्तो की गिरफ्तारी के लिए चल रहे अभियान विशेष के तहत सीओ बुढाना के निर्देशन मे थाना प्रभारी राधेश्याम यादव ने क्षेत्र मे गश्त के दौरान चोरी की योजना बना रहे दो आरोपियों को हिरासत मे लेकर उनके खिलाफ कार्यवाही सुनिश्चित की।

पुलिस ने आरोपियों की तलाशी के दौरान उनके कब्जे से दो छुरियां बरामद की हैं। पुलिस द्वारा की गई पूछताछ मे पकडे गए आरोपियो ने अपना नाम प्रशान्त ठाकुर पुत्र नीम ठाकुर व शमशाद निवासी कसेरवा बताया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21596 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five + sixteen =