Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: श्री सालासर बालाजी धाम को आकर्षक भव्य रूप में सजाया गया

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News)श्री सालासर बालाजी धाम सेवा समिति रजि० मुजफ्फरनगर के कोषाध्यक्ष राजीव बंसल ने जानकारी देते हुए बताया की श्री कृष्ण जन्माष्टमी के महापर्व पर पचेंडा रोड स्थित (एकमात्र धाम जिसमें श्री बालाजी महाराज के ३०से अधिक विग्रह स्वरूप अलग-अलग रूपों में एक ही धाम में प्रतिष्ठापित है जो अन्यत्र कहीं नहीं ) मनोकामना पूर्ण करने वाले श्री सालासर बालाजी धाम मुजफ्फरनगर को भव्य आकर्षक व मनोहारी रूप से सुसज्जित किया गया।

वहीं श्रद्धालुओं की भी मंदिर में भीड़ उमड़ी। राजीव बंसल ने यह भी बताया कि श्री कृष्ण जन्माष्टमी महापर्व पर मनोकामना पूर्ण सालासर बालाजी धाम मुजफ्फरनगर में प्रतिष्ठित श्री बालाजी महाराज के सभी विग्रह स्वरूपों को नए वस्त्रों व आभूषणों से श्रृंगारित किया गया तथा समस्त श्री सालासर धाम को आकर्षक लाइटों व और गुब्बारों से सजाया गया।

श्री कृष्ण कन्हैया लाल के सुनहरे पालने को आकर्षक रूप से सजाकर लड्डू गोपाल जी को विराजमान कर श्रद्धालुओं द्वारा झूलाया गया तथा उपस्थित श्रद्धालुओं द्वारा हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की जयघोष के साथ मंदिर परिसर को गुंजायमान किया गया। श्री बाल गोपाल लड्डू गोपाल जी का पंचामृत अभिषेक पंडित रवि गौड़ के सानिध्य में मुख्य यजमान श्रृवण गर्ग , माननीय विकास कैटर्स,माननीय राजीव गुप्ता, सुनील अग्रवाल ने सपरिवार सम्पन्न कराया।

श्री सालासर धाम में प्रतिष्ठापित नर्मदेश्वर बारह ज्योतिर्लिंग को मोरपंखधारी श्री कृष्णा रूप में श्रृंगारित किया गया जिनके दर्शन कर उपस्थित श्रद्धालुओं द्वारा हर महादेव के जयकारे लगाए गए। श्री सालासर बालाजी धाम मुजफ्फरनगर में आगंतुक श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही।

सभी व्यवस्थाएं समिति परिवार के सेवादार नीरज बंसल, आशुतोष गर्ग, राजीव बंसल ,हिमांशु गर्ग के संचालन में रही । व्यवस्था बनवाने में बृजमोहन वर्मा,विपुल गर्ग, दिनेश कुमार ,अजय मित्तल व युवा सेवादार वरुण गर्ग, कार्तिक गोयल, अक्षत बंसल, मयूर जैन,संचित गर्ग,विपिन शर्मा, अभिषेक राठी, राहुल शर्मा, शिवम शर्मा, आयुष गोयल, गौरव गोयल, अभी और दिपांशु शर्मा आदि सहित सभी सेवादारों का योगदान रहा।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21596 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty + 7 =