उत्तर प्रदेश

Hamirpur जिले के सिटी फॉरेस्ट के पास युवती से निर्वस्त्र कर छेड़खानी, वीडियो वायरल

Hamirpur  जिले के सिटी फॉरेस्ट के पास कुछ युवकों ने युवती को निर्वस्त्र कर उसका वीडियो बनाकर छेड़खानी की है. इस घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है. इसके साथ ही, छात्रा के साथ रेप की आशंका भी जताई जा रही है. मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में लिया है.

Hamirpur  जिले के सिटी फॉरेस्ट के पास जंगल में एक युवती के साथ दरिंदगी का वीडियो वायरल हुआ है. वायरल वीडियो में कुछ आरोपी युवती और उसके प्रेमी के साथ मारपीट कर रहे हैं. साथ ही करीब छह युवक उसे निर्वस्त्र कर वीडियो बना रहे हैं.

वायरल वीडियो के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. मिली जानकारी के अनुसार, शहर से लगी वन विभाग की जमीन में लोगों को पिकनिक मनाने के लिए वर्ष 1992 में सिटी फॉरेस्ट आबाद किया गया था.

इतना ही नहीं, ये हैवान युवती को निर्वस्त्र कर उसका वीडियो बना रहे हैं. युवती का अभी तक पता नही चल सका है कि वह कहां है. इसके साथ ही रेप की वारदात की भी आशंका जाहिर हो रही है. इस मामले में सीओ सदर रविप्रकाश सिंह का कहना है कि यह घटना 16 अगस्त की है

जब सिटी फॉरेस्ट में एक युवक और एक युवती आपत्तिजनक स्थिति में थे. वहां कुछ ग्रामीण और तीन-चार युवक पहुंचे और मारपीट कर रुपयों की मांग की. वायरल वीडियो मामले में तीन युवकों को हिरासत में लिया गया है.

पुलिस ने आगे कहा कि युवती से निर्वस्त्र कर छेड़खानी करते दिख रहे हैं, लेकिन यह सामूहिक दुष्कर्म जैसी घटना नहीं है. उन्होंने कहा कि इस प्रकरण में छह लोगों के शामिल होने की बात सामने आई है. 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21453 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 + 4 =