सऊदी अरब: दो परिवारों के बीच गोलीबारी में छह लोगों की मौत
सऊदी अरब के दक्षिण पश्चिमी प्रांत में दो परिवारों के बीच विवाद की वजह से हुई गोलीबारी में छह लोगों की मौत हो गई। पुलिस प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल जायद अल दब्बाश ने बुधवार को बताया कि आसिर प्रांत में हुई गोलीबारी में तीन लोग जख्मी भी हुए हैं।
Saudi prosecutors are investigating a deadly mass shooting in Asir province, allegedly sparked by a dispute between two families.https://t.co/t4CtEtz9j9
— The New Arab (@The_NewArab) May 27, 2020
सरकारी सऊदी प्रेस एजेंसी ने प्रवक्ता के हवाले से बताया कि हताहत हुए सभी लोग सऊदी अरब के नागरिक हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस ने जुर्म में इस्तेमाल हथियार को जब्त कर लिया है और अभियोजक मामले की जांच कर रहे हैं।
देश में इस तरह से गोलीबारी होना आम बात नहीं है। वहीं पुलिस अधिकारी ने इस बात का कोई संकेत नहीं दिया कि क्या गोलीबारी का संबंध आतंकवाद से हो सकता है। स्थानीय मीडिया ने बताया कि गोलीबारी में दो परिवार शामिल थे। हालांकि उनके विवाद का कारण अस्पष्ट है।
