Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

ढाई माह पहले हुई लूटपाट का पर्दाफाश: पुलिस ने लुटेरे को तमंचे सहित दबौचा

मुजफ्फरनगर। गांव करहेड़ा मार्ग पर घटना की फिराक में खड़े युवक को तमंचे समेत गिरफ्तार कर पुलिस ने कस्बा मोरना में ढाई माह पहले हुई लूटपाट का राजफाश कर दिया। आरोपित की निशानदेही पर लूट का सामान भी बरामद किया।

प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि उपनिरीक्षक लेखराज सिंह की टीम ने मुखबिर की सूचना पर करहेड़ा मार्ग पर घटना को अंजाम देने की फिराक में खड़े युवक अहमद निवासी मोरना को तमंचे समेत दबोच लिया।

पुलिस ने थाने ले जाकर पूछताछ की तो उसने बताया कि गांव के ही पंकज व दो अज्ञात साथियों के साथ मिलकर उन्होंने बीते छह मार्च को गांव में आशीष अग्रवाल के घर में घुसकर उसकी मां उषा देवी को चाकू से लहूलुहान कर पत्नी प्रीति व बच्चों को कमरे में बंद कर लाखों के सोने-चांदी के जेवरात लूटे थे।

पुलिस ने अहमद की निशानदेही पर लूट का माल एक अंगूठी, दो जोड़ी पायल बरामद की है। दूसरा आरोपित पंकज थाने का हिस्ट्रीशीटर बदमाश है और पहले भी लूट व जानलेवा हमले के मामलों में जेल जा चुका है।

पुलिस ने उसकी तलाश में घर पर छापेमारी की तो वह घर से फरार मिला। पुलिस ने आरोपित अहमद को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21630 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

6 + 2 =