उत्तर प्रदेश

Hamirpur News: महिला सिविल जज से छेड़खानी के विरोध में मुकदमा दर्ज,वकील हारून पर गंभीर आरोप

Hamirpur News:  महिला जज के साथ वकील द्वारा छेड़खानी का मामला सामने आया है। आनन फानन में पुलिस ने महिला जज की तहरीर पर वकील के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।

मामला सदर मुख्यालय के जिला जज का है जहां जूनियर डिविजन की महिला सिविल जज ने वकील हारून पर गंभीर आरोप लगाए है। उन्होंने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया है कि वकील हारून उनके साथ छेड़खानी करते हैं और उनका पीछा करते हैं। जब वह अपनी जज की कुर्सी पर बैठती हैं तो उनको पीछे से देखते है साथ ही अकेले पाकर उनसे बेफिजूल की बातें करते हैं।

शाम को यमुना पथ पर वकील हारून उनका पीछा भी करता रहा। जिसके लिए मना करने के बाद भी उन्होंने हरकत जारी रखी जिससे परेशान होकर आज उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस  ने भी इस मामले की गंभीरता को देखते हुए मामला दर्ज कर लिया है और कार्यवाही शुरू कर दी है।

(News from Social Media)

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

10 + four =