Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

रहमतपुर के जंगल से मुठभेड के दौरान चार शातिर गिरफ्तार

भोपा। थाना भोपा पुलिस ने ग्राम रहमतपुर के जंगल से बाद मुठभेड ०४ शातिर अभियुक्तगण (जिनमें ०२ अभियुक्त घायल व ०२ अभियुक्त गिरफ्तार) को गिरफ्तार किया है।

दोराने पुलिस मुठभेड थाना भोपा पर नियुक्त का० १३४ प्रवीण कुमार भी घायल हुआ है, घायलों को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अभयुक्तों ने जावेद उर्फ कुल्हाडी पुत्र अशरफ निवासी ग्राम सीकरी थाना भोपा जनपद मुजफ्फरनगर, फैजान उर्फ काला पुत्र नफीस निवासी ग्राम सीकरी थाना भोपा जनपद मुजफ्फरनगर, अहसान अंसारी पुत्र हसन अली निवासी ग्राम कम्हेडा थाना पुरकाजी जनपद मुजफ्फरनगर, नूर आलम उर्फ छोटन पुत्र लियाकत निवासी ग्राम कम्हेडा थाना पुरकाजी जनपद मुजफ्फरनगर बताया।

जिनके कब्जे से ०२ तमंचा मय ०२ जिन्दा व ०२ खोखा कारतूस ३१५ बोर, ०२ तमंचा मय ०३ जिन्दा व ०२ खोखा कारतूस १२ बोर, एक कार, ०१ स्पलेण्डर मोटरसाइकिल बिना नम्बर, ०१ कुन्तल गौमाँश व गाय के अवशेष गौकशी के उपकरण बरामद किये।

गिरफ्तार अभियुक्त जावेद उपरोक्त थाना भोपा का अपराधी है, जिस पर हत्या, चोरी, लूट व गौकशी आदि की संगीन धाराओं में करीब एक दर्जन अभियोग दर्ज हैं तथा अन्य अपराधियों के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × 4 =