वैश्विक

Texas: भारतीय महिलाओं के समूह पर नस्लवादी हमला,सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल

Texas चार भारतीय-अमेरिकी महिलाओं के एक समूह के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले में एक महिला को गिरफ्तार किया है. वीडियो में आरोपी महिला कथित तौर पर अपशब्द बोलती और भारतीय-अमेरिकी महिलाओं को भारत वापस जाने के लिए कहती नजर आ रही है. घटना बुधवार रात टेक्सास के डलास में एक पार्किंग में हुई थी.

आरोपी महिला वीडियो में खुद को मैक्सिकन-अमेरिकी बताती और भारतीय-अमेरिकी महिलाओं के समूह पर हमला करती दिख रही है. महिला वीडियो में ‘‘मैं तुम भारतीय से नफरत करती हूं. ये सभी भारतीय अमेरिका इसलिए आते हैं क्योंकि वे एक बेहतर जिंदगी चाहते हैं” कहती नजर आ रही है. मैक्सिकन-अमेरिकी महिला की पहचान प्लानो की एस्मेराल्डा अप्टन के तौर पर हुई है.

सोशल मीडिया पर वीडियो साझा करने वाले ने एक व्यक्ति ने लिखा, यह घटना टेक्सास के डलास में मेरी मां और उनकी तीन दोस्तों के साथ हुई. वीडियो साझा करने वाले व्यक्ति की मां को वीडियो में मैक्सिकन-अमेरिकी महिला का विरोध करते हुए और नस्लीय गाली नहीं देने का अनुरोध करते हुए देखा जा सकता है.

वीडियो में आरोपी महिला यह भी कहती नजर आ रही है , मैं जहां भी जाती हूं. तुम भारतीय हर जगह मिल जाते हो. अगर भारत में जीवन बेहतरीन है तो तुम यहां क्यों हो. इसके बाद वह अपशब्द का इस्तेमाल करते हुए चिल्लाती है और भारतीय-महिलाओं के साथ मारपीट करने लगती है.

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21710 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × 1 =