Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: ससुरालियों द्वारा मारपीट का लगाया आरोप, अतिरिक्त दहेज के लिए उत्पीड़न

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News) थाना नई मंडी क्षेत्र के सुभाष नगर निवासी एक युवती के साथ उसके ससुरालियों द्वारा मारपीट का मामला सामेन आया है। मारपीट में घायल युवती को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पीड़िता के भाई सन्नवर ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने अपनी बहन की शादी ७ साल पहले खतौली भूड़ निवासी आसिफ पुत्र इलियास के साथ की थी तभी से उसके ससुराल जन उसको अतिरिक्त दहेज के लिए उत्पीड़न कर रहे हैं।

पीड़िता के भाई सन्नवर ने बताया कि अपनी बहन की शादी बड़े ही धूमधाम से की थी। जिसमें करीब ५००००० का खर्च किया था और दहेज में सभी सामान सहित मोटरसाइकिल भी दी थी लेकिन उसके ससुराल शादी में मिले दहेज से खुश नहीं है।

जिसकी वजह से वह लगातार उसके साथ मारपीट कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनकी बहन जिला चिकित्सालय में भर्ती है और वह उसके ससुराल जनों पर कार्यवाही की मांग करते हैं। उन्होंने इस संबंध में थाना नई मंडी में आरोपी ससुराल जनों पर कार्यवाही के लिए एक तहरीर भी दी है।

वहीं पीड़िता शबनम का कहना है कि उसके दो बच्चे हैं। उन्होंने एक बच्चे को अपने पास रखा हुआ है। वह आरोपी ससुराल जनों पर कानूनी कार्यवाही तो चाहती है लेकिन वह अपने पति आसिफ के साथ ही रहना चाहती है। पीड़िता का कहना कि कानून आरोपियों को सख्त से सख्त सजा दें जिससे वह भविष्य में इस तरह की गलती ना कर सके। पीड़िता ने कानून के दायरे में रहते हुए आरोपियों पर कार्यवाही की मांग की है।

 

 

News

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five + one =