Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

कोरोना: विकास भवन के 80 कर्मचारियों के सैम्पल लिये

मुजफ्फरनगर। शहर के कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला निवासी एक महिला की मौत के बाद शुक्रवार को उसके ११ परिजनों के भी कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद आज स्वास्थ्य विभाग की टीम विकास भवन के कर्मचारियों का कोरोना टेस्ट करने पहुंची जहां 80 कर्मचारियों के सैम्पल लिये गये।

विकास भवन में डीपीआरओ कार्यालय के एक लिपिक की मां पिछले हफ्ते कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी, बाद में उक्त महिला की मृत्यु हो गई थी।

महिला की मौत के बाद परिवारजनों के सैम्पल लिये गये थे, जिसमें उक्त कर्मचारी समेत ११ परिजन कोरोना पॉजिटिव पाये गये थे, जिसके बाद से विकास भवन के कर्मचारियों में हडकम्प मचा हुआ था।

इसके चलते कल कर्मचारियों ने काम करने से भी इंकार कर दिया था। प्रशासन के निर्देश पर आज स्वास्थ्य विभाग की टीम ने विकास भवन पहुंचकर वहां कर्मचारियों के सैम्पल लेने के साथ-साथ सेनेटाईजेशन अभियान भी चलाया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21799 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 − ten =