फिल्मी चक्कर

Sonali Phogat की मौत मामले में लगातार नये खुलासे, तीन पुलिस हिरासत में

गोवा की एक अदालत ने Sonali Phogat की कथित हत्या के मामले में गिरफ्तार तीन आरोपियों को रविवार को पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी.पुलिस ने गोवा में कर्लीज रेस्तरां के मालिक एडविन न्यून्स और मादक पदार्थों के तस्करों दत्ताप्रसाद गांवकर और रमाकांत मांडरेकर को पणजी में अदालत के समक्ष पेश किया. अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने उन्हें पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया. उन्होंने बताया कि न्यून्स ने जमानत याचिका भी दायर की थी, लेकिन अदालत ने इसे खारिज कर दिया.

टिकटॉक स्टार और रियल्टी शो ‘बिग बॉस’ की प्रतिभागी फोगाट (43) की 23 अगस्त को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी. वह इससे एक दिन पहले ही गोवा पहुंची थीं. एक अधिकारी ने इससे पहले बताया कि शनिवार रात उत्तर गोवा जिले की अंजुना पुलिस ने मादक पदार्थ के तस्कर रमा उर्फ रमादास मांडरेकर को एक अन्य तस्कर दत्ताप्रसाद गांवकर को कथित तौर पर मादक पदार्थ की आपूर्ति करने के आरोप में गिरफ्तार किया था. गांवकर पहले से ही इस मामले में हिरासत में है.

इस मामले में पुलिस ने फोगाट के सहयोगियों सुधीर सांगवान और सुखविंदर सिंह को भी गिरफ्तार किया है. ये दोनों सोनाली के साथ गोवा आए थे. सोनाली फोगाट को मौत से पहले गोवा के रेस्तरां में आरोपियों ने ‘मेथामफेटामाइन’ नामक ड्रग दिया था.

पुलिस उपाधीक्षक जीवबा दलवी ने कहा कि अंजुना के कर्लीज रेस्तरां में फोगाट जो मादक पदार्थ दिया गया था, उसके बचे हुए हिस्से को रेस्तरां के वॉशरूम से जब्त किया गया है. सुखविंदर और सुधीर पर हत्या के आरोप में जबकि गांवकर और न्यून्स के खिलाफ स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है.

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21596 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

10 − 7 =