Muzaffarnagar News: ग्रेन chamber पब्लिक स्कूल में मेजर ध्यानचंद जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) ग्रेन chamber पब्लिक स्कूल में मेजर ध्यानचंद जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गईसर्वप्रथम कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के साथ हुआ। इसके पश्चात विद्यालय के डायरेक्टर डॉ मनोज कुमार गुप्ता,प्रधानाचार्य श्री आजाद वीर कोर्डिनेटर श्री आशीष कुमार त्यागी जीने मेजर ध्यानचंद जी के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर १२ए की छात्रा आरोही,१२वीं के छात्र हर्षित सैनी तथा १०एके छात्र आकाश पाल ने ध्यानचंद जी की जीवनी पर हिंदी व अंग्रेजी में विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला।
११एकी छात्रा विधि अग्रवाल ने हिंदी कविता के माध्यम से उनके जीवन पर प्रकाश डाला। १२वीं की छात्रा इशिका ने आज का सुविचार प्रस्तुत किया। इस अवसर पर विभिन्न हाउस द्वारा श्री ध्यानचंद जयंती के उपलक्ष में हॉकी मैच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया
जिसमें प्रथम स्थान रमन हाउस ने प्राप्त किया। इस मैच के रेफरी विद्यालय के स्पोर्ट्स अध्यापक श्री शीलू कुमार रहे7 हॉकी मैच की कमेंट्री नाइंथ बी की छात्रा अन्वेशा यादव और १० ए के छात्र देव भारद्वाज,आदित्य त्यागी ने की। स्टेट लेवल पर गाजियाबाद में १२वीं की छात्रा भाग्यश्री ने शूटिंग बॉल में प्रथम स्थान व गोल्ड मेडल प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। जिसके लिए उसे सम्मानित किया। नाइंथ बी की छात्रा कनिष्का ने फाइट और काता में नेशनल टूर्नामेंट हरिद्वार में प्रथम स्थान में गोल्ड मेडल प्राप्त कर गोवा इंटरनेशनल में भागीदारी के लिए अपना स्थान बनाकर विद्यालय का नाम रोशन किया।
अंत में विद्यालय के डायरेक्टर डॉ मनोज कुमार गुप्ता व प्रधानाचार्य श्री आजाद वीर ने बताया कि मेजर ध्यानचंद जी की जन्म तिथि को भारत में च्च्राष्ट्रीय खेल दिवसज्ज् के रूप में मनाया जाता है। राष्ट्रीय खेलहॉकी में उनके योगदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता। उन्हें हॉकी का जादूगरकहा जाता है। जब वह मैदान में खेलने को उतरते थे तो गेंद मानो उनकी हॉकी स्टिक से चिपक सी जाती थी,उनके रहते हुए भारत कभी विश्व स्तर हॉकी मैच में कभी नहीं हारा। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती बबीता शर्मा एवं हरदीप कौर ने किया।कार्यक्रम की समाप्ति राष्ट्रगान के साथ हुई।

