उत्तर प्रदेश

Kannauj News: सरकारी आवास पर बुलाकर दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप, चौकी इंचार्ज ने महिला से किया दुष्कर्म-खाकी शर्मसार

Kannauj News: बेटी के लिए न्याय मांगने गई महिला के साथ अपने सरकारी आवास पर चौकी इंचार्ज ने दुष्कर्म किया । मामले की जानकारी महिला ने एसपी को दी । एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए चौकी इंचार्ज पर रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए । कोतवाली पुलिस ने चौकी इंचार्ज पर मुकदमा दर्ज कर उसको जेल भेज दिया।

न्नौज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला की पुत्री प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक के साथ फरार हो गई थी ।उसकी बेटी को भगा ले जाने का मामला कोतवाली में दर्ज है। आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग के लिए उसने 26 अगस्त को एसपी को प्रार्थना पत्र दिया था।

जिसकी विवेचना कन्नौज सदर कोतवाली क्षेत्र में मौजूद हाजी शरीफ के चौकी प्रभारी अनूप कुमार मौर्य कर रहे थे । उसी संबंध में महिला चौकी प्रभारी के बराबर संपर्क में थी । उसी सिलसिले में हाजी शरीफ पुलिस चौकी प्रभारी अनूप मौर्य ने महिला को 27 अगस्त को चौकी पर बुलाया। फिर अगले दिन 28 अगस्त को उसे पुलिस लाइन स्थित अपने आवास पर बुलाया था।

मामले में महिला ने चौकी इंचार्ज पर अपने सरकारी आवास पर बुलाकर दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगाया । मामले में एसपी कुमार अनुपम सिंह ने सीओ शिव प्रताप सिंह को इसकी जांच सौंपी और महिला की तहरीर पर कोतवाली में मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 + 1 =