Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

राहत: विकास भवन के अधिकारी और कर्मचारियो की जांच रिर्पोट नेगेटिव

मुजफ्फरनगर। विकास भवन के अधिकारी और कर्मचारियो की जांच रिर्पोट नेगेटिव आने की अच्छी खबर आने से प्रशासनिक अधिकारियो के साथ साथ आमजन ने भी राहत की सांस ली।

आज आई सभी 150 रिर्पोट नेगेटिव पाई गई। जिनमें विकास भवन की 98 रिर्पोट भी शामिल हैं।वैश्विक आपदा कोविड-19 के कारण देश संकट के दौर से गुजर रहा है। जनपद मे कोरोना वायरस के प्रभाव के कारण जिला पुलिस प्रशासन के साथ साथ स्वास्थ्य विभाग की टीम दिनरात पूरी मशक्कत के साथ कोरोना के खिलाफ चल रही मुहिम मे जुटी हुई है।

#update- ज़िले में आज 6 और कोरोना पॉजिटिव मिले है जिसके बाद संख्या बढाकर 51 हो गयी है | आज 241 रिपोर्ट आयी है जिनमे 6 संक्रमित मिले है | आज जो संक्रमित मिले है ये सभी प्रवासी है और तमिलनाडू से आये है | सभी कवाल से है और ककरौली के किसान इंटर कॉलेज में एकांतवास में है | आज थोड़ी राहतके एक खबर ये आयी है कि विकासभवन से लिए गए सभी 94 सेम्पल नेगेटिव आये है |

विदित हो कि बीते दिनो विकास भवन मे कार्यरत एक बाबू के कारोना पॉजिटिव निकलने के बाद विकास भवन के 98 कर्मचारी व अधिकारियो की कोरोना संक्रमण की जांच करायी गई थी।

सीएमओ डा.प्रवीण चोपडा ने बताया कि आज प्राप्त हुए करीब 150 रिर्पोटस नेगेटिव है।। जिनमे विकास भवन की 98 रिर्पोट भी नेगेटिव प्राप्त हुई हैं। विकास भवन सहित आज मिली सभी रिर्पोट नेगेटिव पाये जाने पर प्रशासन के साथ साथ आमजन ने भी राहत की सांस ली।

 

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sixteen − one =