Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

डॉक्टरों और प्रशासन का विवाद निपटा, डाक्टरों ने प्रस्तावित हडताल वापिस ली,सामान्य ओपीडी जारी

नगर के तीन प्रमुख चिकित्सकों के खिलाफ सीएमओ की तहरीर पर शहर कोतवाली में बीते दिवस मुकदमें दर्ज होने के बाद डॉक्टरों द्वारा हडताल की धमकी दिए जाने से पैदा हुए संकट का निपटारा आज हो गया है।

डीएम के निर्देश पर सीएमओ डा. प्रवीण चौपडा ने एक पत्र भेजकर शहर कोतवाली में मुकदमा स्पंज करा दिया। इसके बाद डाक्टरों ने भी प्रस्तावित हडताल वापिस ले ली, और सामान्य ओपीडी जारी रखने का निर्णय लिया है।

शहर कोतवाली क्षेत्र में दाल मण्डी निवासी शिक्षिका के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद उनके सम्पर्कों की तलाश शुरू हुई, जिसमें नगर के तीन नर्सिंग होम चिह्नित किये गये थे, जहां महिला अपना उपचार कराने गयी थी।

जिला प्रशासन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने भगत सिंह रोड पर डा. अरूण अरोरा, सदर बाजार में डा. हेमंत शर्मा व महावीर चौक के निकट एमएल गर्ग के खिलाफ शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज करा दिया था

तथा तीनों के नर्सिंग होम सील कर उक्त चिकित्सकों को भी होम क्वारंटीन कर दिया था। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने चिकित्सकों व उनके समस्त स्टाफ की थर्मल स्क्रीनिंग कराने के साथ ही सभी के सैम्पल भी जांच को भेज रखे हैं।

सीएमओ ने बताया कि उनकी तरफ से एक पत्र शहर कोतवाली में भेज दिया गया, जिसमें तीनों चिकित्सकों को निर्दोष मानते हुए मुकदमा स्पंज करने को कहा गया है। मुकदमा वापसी होने पर चिकित्सकों ने अपनी प्रस्तावित हडताल वापिस लेने की घोषणा कर दी और कल से सामान्य ओपीडी सुचारू रखने का निर्णय लिया है।

इस सम्बन्ध में सीएमओ डा. प्रवीण चौपडा ने बताया कि तीनों चिकित्सकों के विरूद्ध दर्ज मुकदमा वापस ले लिया गया है।आई.एम.ए की ओर से आज कि बैठक में अध्यक्ष डॉ रविंद्र जैन समेत डॉ गजराज वीर सिंह,अनिल सिंह आदि उपस्थित थे |

डॉक्टर गजराज वीर सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी से आज दोपहर आई एम ए की मीटिंग हुई थी जिसमे मुकदमा वापसी का निर्णय ले लिया गया जिसके बाद डॉक्टरों ने अपनी प्रस्तावित हड़ताल भी न करने का निर्णय किया है

डॉक्टरों और प्रशासन का विवाद निपटा

सीएमओ ने बताया कि उनकी तरफ से एक पत्र शहर कोतवाली में भेज दिया गया, जिसमें तीनों चिकित्सकों को निर्दोष मानते हुए मुकदमा स्पंज करने को कहा गया है। मुकदमा वापसी होने पर चिकित्सकों ने अपनी प्रस्तावित हडताल वापिस लेने की घोषणा कर दी और कल से सामान्य ओपीडी सुचारू रखने का निर्णय लिया है।

Posted by News & Feature Network: Regional News on Monday, June 1, 2020

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × 4 =