News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

शिक्षक दिवस पर सम्मान समारोह आयोजितMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) माध्यमिक शिक्षा विभाग मुजफ्फरनगर द्वारा लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज मुजफ्फरनगर में शिक्षक सम्मान समारोह मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ जिला विद्यालय निरीक्षक मुजफ्फरनगर गजेन्द्र कुमार प्रधानाचार्य शैलेन्द्र त्यागी प्रधानाचार्य डॉ विकास कुमार व हरिओम सहस्त्र बुद्धे द्वारा माँ सरस्वती के सम्मुख दीप प्रजव्ल्लित करके किया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक मुजफ्फरनगर गजेन्द्र कुमार ने जिले के समस्त शिक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस क्वांटम कम्प्यूटिंग आदि के युग में शिक्षकों की भूमिका और भी अधिक महत्वपूर्ण हो गई है। आज तकनीक हमारी शिक्षा व्यवस्था को बहुत अधिक प्रभावित कर रही है। आज हमें आवश्यकता है कि शिक्षक वर्ग चिंतन करें कि आज के तकनीकी युग में नया शिक्षक कैसा हो जिससे वह इन्टरनेट युग में पैदा हुए बालकों के साथ तालमेल बैठा सकें।एक और महत्वपूर्ण प्रश्न आज उत्पन्न हो रहा है कि यदि हम सिर्फ परंपरागत शिक्षण पर ही निर्भर रहेंगे तब क्या आज की पीढ़ी को दिशा दे पाएंगे।शिक्षा तकनीतयुक्त होने के साथ साथ संस्कारयुक्त भी होनी चाहिए। शिक्षक को प्रयास करना चाहिए कि उनके आस पास के क्षेत्र में गरीब से गरीब व वंचित वर्ग तक शिक्षा पहुँचें तब ही उनका शिक्षक बनना सार्थक होगा। राज्य व राष्ट्रीय शिक्षक पुरुस्कार प्राप्त प्रधानाचार्य डॉ विकास कुमार ने कहा कि यदि शिक्षक अपने आपको टेक्नोलॉजी से नही जोडेंगे तब उनके और विद्याथियों के बीच डिजिटल अंतर ज्यादा होता जाएगा कुछ समय बाद उस अंतर को कम करना आसान न होगा।प्रधानाचार्य शैलेन्द्र त्यागी बृजेश कुमार हरिओम सहस्त्र बुद्धे डॉ कंचन प्रभा शुक्ला आदि ने डॉ राधाकृष्णन जी के जीवन पर प्रकाश डाला। जिला विद्यालय निरीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा जिले के चार सुपर नॉडल अधिकारी ब्रिजेश कुमार डॉ विकास कुमार ललित मोहन गुप्ता विनय यादव व नॉडल अधिकारी डॉ रणबीर सिंह सुधीर त्यागी सोहन पाल नीरज शर्मा संदीप कुमार कौशिक आदि को शिक्षा क्षेत्र में सराहनीय कार्यों हेतु सम्मानित किया गया। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने हेतु जिले के दस प्रधानाचार्य विजय कुमार शर्मा डॉ प्रवेन्द्र दहिया उमा रानी डॉ रविन्द्र कुमार अनिल शास्त्री डॉ राजेश कुमारी दिनेश कुमार अनुराधा पंवार आशीष दिवेदी आदित्य प्रकाश सक्सेना आदि को सम्मानित किया गया। शिक्षकों सतेन्द्र कुमार डॉ अनिल सैनी सुचित्रा सैनी डॉ चन्द्रमोहन शर्मा विपिन त्यागी राजबल मीनाक्षी आर्य आकाश भरद्वाज सचिन कुमार मदन गोपाल किरण देवी ओमेश्वर कुमार दीपा सोनी मनोज कुमार सिंह राजकमल वर्मा संजीव जावला सोनिया शर्मा आकाश कुमार उमाकांत कपिल जावेद आलम स्नेहलता मिश्रा शिक्षक शिक्षिकाओं को प्रशस्ती पत्र व शाल ओढाकर जिला विद्यालय निरीक्षक महोदय द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला विद्यालय निरीक्षक गजेन्द्र कुमार व संचालन प्रधानाचार्य डॉ विकास कुमार ने किया। डॉ कंचन प्रभा शुक्ला डॉ वशिष्ठ भारद्वाज राजेन्द्र कुमार निर्णायक मंडल में रहे। प्रधानाचार्य हरिओम गणपति सहस्त्र बुद्धे सुनील शर्मा अभिषेक गर्ग आदि का सहयोग रहा।

 

धूमधाम के साथ मना राधाष्टमी पर्वMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) भरतिया कालोनी स्थित श्री खाटूश्याम गणपतिधाम मन्दिर में श्री राधाष्टमी पर्व पर भजन संध्या व भण्डारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पधारे उत्तर प्रदेश की योगी सरकार मे राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल उद्यमी सतीश गोयल आदि को पटका पहना कर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
श्री खाटूश्याम गणपतिधाम मन्दिर में श्री राधाष्टमी पर्व पर विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान सम्पन्न हुए। श्री गणपति धाम मन्दिर मे आयोजित धार्मिक कार्यक्रम मे संस्था के पदाधिकारियों ने बढचढ कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप मे पधारे मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने बताया कि धर्मकर्म से हमारा आत्म विश्वास बढता है। धार्मिक आयोजन मे बढचढ कर हिस्सा लेना चाहिए। धार्मिक कार्य एवं पूजा पाठ से मानसिक विकार दूर होते हैं तथा दूसरों के प्रति दयाभाव सेवाभाव उत्पन्न होते हैं। जो बहुत जरूरी है। सेवा मे ही सुख है। इस अवसर पर श्री खाटूश्याम गणपपिधाम मंदिर के संस्थापक अध्यक्ष समाजसेवी भीमसैन कंसल द्वारा मुख्य अतिथि मंत्री कपिलदेव अग्रवाल,समाजसेवी सतीश गोयल, भाजपा नेता राजीव गर्ग व व्यापारी नेता संजय मित्तल को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अम्बरीश सिंघल, उद्यमी नरेन्द्र गोयल,जे.पी.चचा आदि पदाधिकारीगण मौजूद रहे।

 

शराब के साथ दबोचा
छपार।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) पुलिस द्वारा अभियान के दौरान शातिर अभियुक्त २० लीटर अपमिश्रित शराब व ५०० ग्राम यूरिया को परिवहन कर ले जाते हुए किया गया गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशानुसार संदिग्ध अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत, पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक आशुतोष कुमार के नेतृत्व में उपनिरीक्षक विनित मालिक द्वारा चेकिंग के दौरान काली नदी पुल के पास से २० लीटर अपमिश्रित शराब व ५०० ग्राम यूरिया को मोटरसाइकिल पर ले जाते हुए एक शातिर अभियुक्त नदीम पुत्र इस्तकार निवासी निराना थाना सिखेड़ा थाना छपार मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार किया गया।

 

साइबर क्राइम टीम ने मोबाइल लौटाया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के आदेश व पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक थाना छपार के कुशल नेतृत्व मे थाना छपार पर गठित साइबर क्राइम टीम द्वारा निम्न गुडवर्क किया गया है
21 अगस्त को आवेदक शारूख पुत्र नसीम निवासी थाना छपार जिला मुजफ्फरनगर द्वारा एक प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया कि उनका एक एप्पल कम्पनी का आईफोन 13 प्रो मैक्समोबाईल रास्ते मे कही गिर गया था, जिसके संबंध में थाना हाजा पर उपरोक्त आईफोन की गुमशुदगी दर्ज की गई थी । जिसमें साइबर क्राइम टीम थाना छपार जनपद मुजफ्फरनगर पर नियुक्त कंप्यूटर ऑपरेटर जितेंद्र सिंह द्वारा शिकायतकर्ता का फोन जिसकी धनराशि लगभग १,५०,०००- रुपए हैं। जीपीएस लोकेशन व कम्पनी से समन्वय स्थापित कर व सीसीटीवी फुटैज की मदद से आवेदक के आईफोन 13 प्रो मैक्स मोबाईल का पता लगाकर पुनः आवेदक को वापस लौटाया गया।

 

 

पिटाई प्रकरण पर भीम आर्मी ने किया प्रदर्शनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) भोकरहेड़ी इंटर कालेज में शिक्षक की पिटाई से कक्षा ८ का छात्र घायल हो गया था। आरोपित शिक्षक को निलंबित कर दिया गया था। सोमवार को भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने शिक्षक पर जातिवादी मानसिकता का आरोप लगाते हुए उसकी गिरफ्तारी की मांग को डीएम कार्यालय के समक्ष धरना प्रारंभ कर दिया। इसके साथ ही गांव मजलिसपुर तौफीर में ऊर्जा निगम के जेई पर गंभीर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की गई।
छात्र को पीटने वाला शिक्षक गिरफ्तार किया जाए
थाना क्षेत्र भोपा के कस्बा भोकरहेड़ी में इंटर कालेज के सहायक अध्यापक विज्ञान आशीष कुमार श्रीवास्तव पर आरोप है कि उन्होंने १ सितंबर को कक्षा ८ के छात्र को इतना मारा की वह घायल हो गया। जिसके चलते उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले को लेकर कालेज छात्रों ने २ सितंबर को भोकरहेड़ी में हंगामा करते हुए रोड जाम कर दिया था। जिसके उपरांत आरोपित शिक्षक को इंटर कालेज भोकरहेड़ी प्रबंध समिति ने निलंबित कर दिया था। शिक्षक के विरुद्ध एनसीआर भी दर्ज की गई थी। सोमवार को भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने डीएम कार्यालय पहुंच कर हंगामा किया। उन्होंने शिक्षक पर जातिवादी मानसिकता का होने का आरोप लगाते हुए उसकी गिरफ्तारी की मांग की। भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने कहा कि धार्मिक तथा जातिवादी भेदभाव के चलते आए दिन लोगों का उत्पीड़न किया जा रहा है। भीम आर्मी नेता उपकार बावरा ने कहा कि दूसरा मामला गांव मजलिसपुर तौफीर का है। उन्होंने आरोप लगाया कि २९ जुलाई को दलित मांगेराम पुत्र रामपाल की घर में हाईटेंशन तार का करंट उतरने के कारण करंट लगने से मृत्यु हो गई थी। गांव में काफी घरों में बिजली के उपकरण भी खराब हो गए। जिसकी सूचना समय पर संबंधित जेई को दी गई। आरोप है कि जेई ने इस मामले में समस्या का समाधान करने के बजाए शिकायत करने वालों के विरुद्ध ही बिजली चोरी का आरोप लगाकर उन्हें डराने का प्रयास किया। मांग की गई डीएम इस मामले में विस्तृत जांच कराकर संबंधित पर कार्रवाई करें।

 

वारंटी को दबोचा
खतौली।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा अपराधियो के विरूद्ध धरपकड हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी खतौली के कुशल निर्देशन व प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार के पर्यवेक्षण मे उ०नि० मुनीश कुमार द्वारा वारण्टी आफताब पुत्र मुन्ना निवासी मोहिउद्दीनपुर थाना खतौली को गिरफ्तार किया।

 

घरों में हजारों की चोरीMuzaffarnagar News
मीरापुर।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) चोरों ने दो घरो मे चोरी की घटना को अंजाम दे दिया। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस जांच पडताल मे जुट गई। सूत्रो के अनुसार बीती देर रात परिजनो की नींद का फायदा उठाते हुए कुछ अज्ञात चोरां ने दो घरो मे चोरी की घटना को अंजाम दे दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर मामले की जांच-पडताल शुरू की।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के निकटवर्ती गांव रसूलपुर मे बीती देर रात कुछ अज्ञात चोरों ने दो घरो पर धावा बोलते हुए परिजनो की गहरी नींद का फायदा उठाते हुए घर मे चोरी कर ली। अल सुबह सोकर उठे परिजनो ने जब घर का सामान बिखरा देखा तो उन्हे यह समझने मे कतई देर नही लगी की कुछ तो गडबड है। चोरी की सूचना पर पडौसियों सहित अन्य लोग मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणो ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मामले की जानकारी मिलते ही गांव मे पहुंची पुलिस मौका मुआयना कर घटना की छानबीन मे जुट गई।

 

शिक्षकों को सम्मानित किया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) शिक्षक दिवस के अवसर पर कचहरी स्थित जिला पंचायत सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जनपद के विभिन्न स्कूल/कॉलेजो के शिक्षको को जिला पंचायत अध्यक्ष डा.वीरपाल निर्वाल द्वारा प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 5 सितम्बर शिक्षक दिवस के अवसर पर जिला पंचायत के सभागार मे आयोजित कार्यक्रम के दौरान कासमपुर मोरना की शिक्षिका सोनिया सहित कई शिक्षिकाओं को जिला पंचायत अध्यक्ष डा.वीरपाल निर्वाल एवं मुख्य विकास अधिकारी संदीप भागिया द्वारा प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

Muzaffarnagar News- Latest from सिटी

मामूली बात पर हुई मारपीट
चरथावल। मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) आपसी विवाद मे कुछ छात्रों के बीच कहासुनी व मारपीट हो गई। आपसी झगडे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस को देख आपस मे झगड रहे युवक मौके से फरार हो गए। पुलिस ने लाठियां फटकार कर उक्त युवकों को इधर उधर किया। पुलिस सूत्रो का कहना है कि एसएसपी विनित जायसवाल के निर्देशो के चलते छुटटी के वक्त स्कूल/कॉलेजों के आसपास चैकिंग/तलाशी एवं गश्त बढाई गई है। ताकि स्कूल कॉलेजो के समीप बेवजह भीड एकत्रित ना हो सके। तथा छात्र आपस मे झगडा ना करें।

 

धूमधाम के साथ मनाया शिक्षक दिवस
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) गुरुर ब्रह्मा गुरुर विष्णु गुरुरदेवोमहेश्वरः गुरुःसाक्षात्परब्रह्मातस्मै श्री गुरुवेनमः जी. डी. गोयनका विद्यालय में शिक्षक दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती सुरेखा सिंह ने हमारे पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्लीराधाकृष्णन जी को पुष्प माला अर्पित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके पश्चात विद्यालय के छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए हास्य नाटिका, नृत्य एवं शिक्षकों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएँ रखी गई। कार्यक्रम में मंच का संचालन शीबा एवं कृशिव ने किया। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य श्रीमती सुरेखा सिंह ने छात्रों को शिक्षक दिवस का महत्व बताते हुए यह प्रेरणा दी कि हमें जीवन में हमेशा हमारे मार्गदर्शन करने वाले सभी शिक्षकों का सम्मान करना चाहिए।

 

अस्थायी गौशाला का निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) खण्ड विकास अधिकारी बघरा के द्वारा विकास खण्ड बघरा में अस्थायी गौशाला बघरा का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी चन्द्रभूषण सिंह के निर्देशानुसार खण्ड विकास अधिकारी बघरा राजेन्द्र कुमार के द्वारा विकास खण्ड बघरा के अस्थायी गौवंश आश्रय स्थल का निरीक्षण किया गया। जिसमें पशु चिकित्सक द्वारा पशुओं का टीकाकरण एवं वैक्सीनेशन का कार्य किया गया एवं गौवंश आश्रय स्थल में व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

 

प्राथमिक विद्यालय हुसैनपुर कला में शिक्षक दिवस धूमधाम के साथ मनाया
बुढ़ाना।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) प्राथमिक विद्यालय हुसैनपुर कला, विकास क्षेत्र बुढ़ाना में खंड शिक्षा अधिकारी के नेतृत्व में शिक्षक दिवस को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्राथमिक विद्यालय हुसैनपुर कला विकास क्षेत्र बुढ़ाना में खंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती किरण यादव के नेतृत्व में समस्त अध्यापक गणों, विद्यार्थियों, भोजन माताओं, आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों साहिकाओं व अभिभावकों की उपस्थिति में शिक्षक दिवस को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

 

धूप दशमी श्रद्धाभाव के साथ मनाई
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जैन धर्म के चल रहे दशलक्ष्ण महापर्व के अंतर्गत आज श्री दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र वहलना में धूप दशमी का पर्व श्रद्धालुओ द्वारा शीतलनाथ भगवान की पूजा कर बहुत ही भक्ति भाव के साथ मनाया गया। प्रातरू काल सभी भक्तो द्वारा चिंतामणी पारसनाथ प्रभु का नित्य नियम पूजन, प्रक्षाल, अभिषेक, शांतिधारा की गई। उसके बाद पूजन कर विश्व शांति के लिए अग्नि में धूप चढ़ाकर प्रार्थना की गई। इस अवसर पर विजय जैन, मनीष जैन, सतीश जैन, विपिन जैन, वैभव जैन, विप्लव जैन, रोहित जैन, आशीष जैन, अमित जैन, दिनेश जैन, शशांक जैन, गौरव जैन, निशांत जैन, आदि के साथ काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

 

स्कूल में शिक्षक दिवस मनायाMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) प्रत्येक वर्ष ५ सितम्बर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है इस दिन स्कूल कॉलेज से लेकर विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों मे बड़े उत्साह के साथ शिक्षक दिवस मनाया जाता है जिस प्रकार एक पक्की नीव ही सुदृढ़ भवन का निर्माण करती है ठीक उसी प्रकार शिक्षक विद्यार्थी रूपी नीव को सुदृढ़ करके उस पर भविष्य मे सफलता रूपी भवन खड़ा करने में सहायता करता है प्रत्येक वर्ष डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के उपलक्ष्य मे शिक्षक दिवस मनाया जाता है शिक्षक दिवस पर एस. डी. ग्लोबल स्कूल के छात्र – छात्राओ ने भी अपनी सभी अध्यापिको को सप्राइज पार्टी दे कर सबको खुश कर दिया ! नन्हे दृ नन्हे बच्चो ने अपनी अध्यापिकाओ को कविता सुनाकर प्रसन्न किया तो वही कुछ छात्राओ ने कई गानो पर डांस किया तो कुछ बच्चो ने अपने अध्यापिकाओं की नकल उतारकर एक आर्ट भी प्रस्तुत किया कुछ छात्र ने अपनी अध्यापिकाओं के सन्दर्भ मे भी बताया कि उनकी अध्यापिकाओ का उन्हें जीवन मे कितना महत्व है आज उन्ही की मेहनत के कारण हम यहाँ तक पहुँच पाए है व इनकी शिक्षा से ही हम जीवन मे सफल हो सकते है ! विद्यालय के सभी बच्चो ने मिलकर अपनी अध्यापिकाओं को पार्टी भी दी व उन्हें तरह- तरह के तोहफे भी भेट किए व कुछ बच्चों ने तो सुन्दर – सुन्दर कार्ड बनाकर व कुछ छात्रों ने तो अपनी अध्यापिका का पोर्ट्रट भी बनाकर दिया जोकि बिल्कुल रुबरु था अध्यापिका कार्ड व पोर्ट्रेट को देखकर बहुत प्रसन्न हुई व अध्यापिकाओं की आँखो मे खुशी के आंसू भी आ गए कि विद्यालय के बच्चे अपनी अध्यापिकाओ इस से इतना प्रेम करते है इस अवसर पर स्कूल के निर्देशक डॉ. सिद्दार्थ शर्मा व प्रधानाचार्या अनु मलिक ने भी अपनी विद्यालया की सभी अध्यापिकाओं को शिक्षक दिवस की बहुत दृबहुत शुभकामनाए दी !

 

पालिका अध्यक्ष का स्वागत
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) हाई कोर्ट द्वारा पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल के वित्तीय अधिकार बहाल किए जाने की खुशी में स्वायत्त शासन कर्मचारी संघ एवं सफाई कर्मचारी यूनियन संघ द्वारा संयुक्त रूप से आज उनका नगर पालिका परिषद में पहुंचने पर फूल मालाओं ढोल धमाकों एवं आतिशबाजी के साथ स्वागत किया। कार्यक्रम में दोनों संघ के अध्यक्ष महामंत्री एवं पदाधिकारी के अलावा त्यागी समाज के अध्यक्ष हरिओम त्यागी, सभासद अरविंद धनगर, नौशाद कुरेशी आदि मौजूद रहे।

 

धूमधाम के साथ टीचर्स डे मनायाMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) स्थानीय ग्रेन चैम्बर पब्लिक स्कूल में डॉ० सर्वपल्ली राधाकृष्णन का १३५ वां जन्मदिन शिक्षक दिवस के रूप में हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम व गुरु वंदना से हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर डॉ० एम० के० गुप्ता, प्रधानाचार्य श्री आजादी वीर, कोर्डिनेटर श्री आशीष कुमार त्यागी, श्रीमती ममता चौहान द्वारा डॉ० सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया गया एवं माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। तत्पश्चात कक्षा बारहवी बी के छात्र हर्षित सैनी, बारहवी सी की छात्रा श्रद्धा बंसल एवं नौवी की छात्रा श्रेया ने शिक्षक दिवस के महत्व पर अंग्रेजी व हिंदी में डॉ० सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के जीवन चरित का परिचय कराया। बारहवी बी की छात्रा तनीषा लाटियान, नौवी बी की छात्रा अन्वेशा यादव एवं दसवी बी के छात्र अश्वनी ने कविता के माध्यम से गुरु की महिमा का गुणगान किया। कक्षा दसवी बी के छात्र आदर्श सक्सेना ने आज का सुविचार प्रस्तुत किया। इस अवसर पर बारहवी ए की छात्रा तान्या बंसल व नौवी ए की छात्रा अन्शु ने शुक्रिया, च्ज्ञान का दान सबसे बड़ा हैज् गाने की मधुर प्रस्तुति देकर सबके मन को भाव-विभोर कर दिया। कक्षा नौवी के छात्र-छात्राओं द्वारा अंग्रेजी लघुनाटिका के माध्यम से शिक्षक ईव्म शिक्षण का जीवन में क्या महत्व है इस को दर्शाते हुए प्रकाश डाला गया। विद्यालय के डायरेक्टर डॉ० एम० के० गुप्ता ने अपने संदेश में सभी शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दी और बच्चों को कहा कि सच्ची लगन एवं जुनून के द्वारा ही एक सभ्य नागरिक बन सकते है और सफलता की सीढ़ी पर चढ़ सकते है। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री आजाद वीर ने सभी शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दी और आह्वान किया कि हम अध्यापक स्वयं का भी विश्लेषण कर आत्म चिंतन करें कि क्या आज हम समाज की अपेक्षाओं पर खरे उतर रहे हैं अथवा नहीं। क्या हम अपने विद्यार्थियों को वो दे रहे है जिसके लिव वो हकदार है क्या आज हम अपना रोल ठीक प्रकार से निभा रहे है। ज्ञान ही इंसान को जीने योग्य जीवन की दिशा में ले जाता है जिस तरह से एक शिल्पकार पत्थर को तराशकर उसे मूर्ति का आकार देता है ठीक उसी प्रकार एक शिक्षक भी छात्रों के अवगुणों को दूर कर काबिल बनाता है। शिक्षक ज्ञान का एक ऐसा भंडार है जो दूसरों को बनाने में खुद को भी भुला देता है बच्चे के जन्म के बाद उसकी मां पहली गुरु होती है जो अक्षरों का बोध कराती है वही दूसरे स्थान पर शिक्षक होते हैं जो हमें काबिल बनाते हैं और सांसारिक एवं विषयों का बोध कराते हैं। एक शिक्षक हमेशा अपने छात्र की उन्नति में अपनी उन्नति समझता है। श्रीमती ममता चौहान ने अपने उद्बोधन में बच्चो से पढाई ठीक तरीके से करने का आह्वान किया और अपने शिक्षक व शिक्षका साथियों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाये दी। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती बबीता शर्मा व बारहवी बी की छात्रा तमन्ना गर्ग एवं राधिका अग्रवाल ने निभाई। राष्ट्रीय गान के साथ इस मनोहारी कार्यक्रम का समापन हुआ।

 

बालिका का अपहरण कर जबरन शादी कराने वाले पांच को उम्र कैद
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) गत २६ जून २०१५ को शामली जिले के थाना कांधला के एक गांव से १५ वर्षीय बालिका का अपहरण कर जबरन शादी कराकर वलात्कार १५ दिनोंतक करने के सनसनी खेज मामले में मुखेय आरोपी अंकुश अनकित,पंकज पुत्रगण ऋषीपाल , ऋषिपाल पुत्र सौरभ,मेनपाल पुत्र सौरभ को उम्रकैद व ५०,५० हजार रुपये का जुर्माना कियागया है मामले की सुनवाई विशेष अदालत पॉक्सो के जज बाबूराम की अदालत में हुई अभियोजन की ओर से विशेष लोक अभियोजक दिनेश शर्मा व मनमोहन वर्मा ने पैरवी कितथा ९ गवाह वेश कर आरोप साबित किया अभियोजन की कहानी के अनुसार गत २६ जून २०१५ को शामली जिले के थाना कांधला के एक गांव में एक १५ वर्षिय बालिका सरकारी नाल से पानी भरने गई थी वहां से आरोपी बालिका को बेहलाफसलकर अपहरण कर के लगाए और अंकुश से जबरन शादी करादीबाद में अंकुश उसके साथ दिल्ली में रख कर वलात्कार करता रहा जसके कारण पीड़ित बीमार होगई अंकुश की बाकी ४ आरोपियों ने मदद की मुखेय आरोपी अंकुश की अपराध करने में उसके पिता ऋषिपाल ,चाचा मेनपाल ,तथा उसके दो भाई अंकित, व पंकज ने मदद की ।

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21242 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × 2 =