News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

सरकार के 15 दिन हुए पूरे, त्यागी समाज ने कलेक्ट्रेट पर किया धरना प्रदर्शन, आगामी रणनीति में जुटा समाजMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) त्यागी भूमिहर समाज के लोगों ने धरना देकर श्रीकांत त्यागी के परिवार का उत्पीड़न करने वाले पुलिसकर्मियों तथा भाजपा सांसद पर कार्रवाई की मांग की। नोएडा में श्रीकांत त्यागी पर गैंगस्टर की कार्रवाई कर उसकी पत्नी अनु त्यागी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। श्रीकांत त्यागी की पत्नी व बच्चों का उत्पीड़न किये जाने का आरोप लगाते हुए त्यागी समाज ने इस घटना के जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग करते हुए 15 दिन का समय दिया था। मंगलवार को 15 दिन पूरे होने पर कार्रवाई न होने से नाराज त्यागी समाज के लोगों ने डीएम कार्यालय पर धरना दिया। मीडिया से बात करते हुए सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने बताया कि आगामी 9 तारीख को हाईवे टोल प्लाजा पर त्यागी समाज के लोग कब्जा कर उन्हें फ्री करने का काम करेंगे। धरना समाप्ति पर त्यागी समाज के लोगों ने सिटी मजिस्ट्रेट को एक ज्ञापन सौंपा। जिसमें मांग की है कि श्रीकांत त्यागी पर लगी गैंगस्टर धारा हटाई जाए और परिवार का गठन करने वाले अधिकारियों पर कार्यवाही की जाए।
डीएम कार्यालय पर दिये धरने में त्यागी भूमिहर समाज के लोगों ने कहा कि नोएडा में श्रीकांत त्यागी पर अनावश्यक रूप से गैंगस्टर की कार्रवाई की गई। त्यागी सभा भवन अध्यक्ष हरिओम त्यागी ने कहा यदि श्रीकांत त्यागी किसी महिला से अभद्रता का आरोपित है। तो उस पर कार्रवाई होनी चाहिए। त्यागी समाज उसका विरोध नहीं करेगा। लेकिन उसकी पत्नी तथा बच्चे जो इस मामले में बिल्कुल बेकसूर हैं, नोएडा पुलिस ने स्थानीय सांसद के इशारे पर उनका उत्पीड़न किया। श्रीकांत त्यागी की पत्नी को अवैध रूप से हिरासत में रखकर टार्चर किया गया। जो अपरध श्रीकांत त्यागी ने किया था उससे इतर उस पर गैंगस्टर की धाराएं लगाकर पूरे समाज को अपमानित करने का काम किया गया। कहा कि इन सब बातों को लेकर नोएडा में पंचायत का आयोजन कर सरकार से मांग की गई थी कि 15 दिन के भीतर ऐसे हालात के जिम्मेदार नोएडा पुलिस के संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए। लेकिन सरकार ने इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाया। जिसको लेकर पूरे प्रदेश के जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन कर धरना दिया जा रहा है। सीएम के नाम दिये जा रहे ज्ञापन में समाज के लोगों ने कहा कि त्यागी समाज एक महिला और मासूम बच्चों के उत्पीड़न पर चुप नहीं बैठेंगे। उन्हें इसाफ दिलाया जाएगा।

विभिन्न स्थानों पर चला चैकिंग अभियान
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) एसएसपी विनीत जायसवाल के निर्देशों के चलते जनपद में लगातार चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है वहीं दूसरी ओर शातिरों/वांछितों को पकडने व अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वालो पर भी शिकंजा कसा जा रहा है। एसएसपी विनीत जायसवाल के निर्देशानुसार जनपद मुजफ्फरनगर के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों द्वारा जनपद में विशेष चौकिंग अभियान चलाया गया । अभियान के दौरान समस्त थानाध्चौकी प्रभारीयों द्वारा मय पुलिस बल अपने-अपने क्षेत्र के बैंक, ए०टी०एम, पेट्रोल पम्प, व्यापारिक प्रतिष्ठान एवं वित्तीय संस्थानों एवं लेन देन के महत्वपूर्ण स्थानों पर चेकिंग की गई । जनपदीय पुलिस द्वारा सभी बैंको, पेट्रोल पम्प पर जाकर सी.सी.टी.वी कैमरे, अलार्म आदि सुरक्षा उपकरणों की स्थिति को चेक किया गया साथ ही सभी प्रबन्धकों से कुशलता जानी गई । बैंक परिसर में संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गयी तथा बैंक डियूटी में लगे पुलिसकर्मियों को चेक कर सतर्कतापूर्वक डियूटी करने हेतु निर्देश दिये गये । इसके साथ समस्त थाना/चौकी प्रभारीयों द्वारा मय पुलिस बल स्थान बदल बदल कर संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की भी चेकिंग की गयी तथा सभी को यातायात नियमों का पालन करने हेतु जागरुक किया गया। वहीं पुलिस द्वारा विभिन्न चौराहों आदि पर चलाये गये चैकिंग अभियान से वाहन स्वामियों में हड़कम्प मचा रहा।

 

अलग अलग स्थानों से कई को दबोचा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) अलग अलग स्थानों से विभिन्न मामलों में कई के गिरफ्तार किया। थाना सिखेडा पर नियुक्त उ0नि0 लोकेश कुमार गौतम द्वारा वारंटी अभियुक्त शेरदीन पुत्र इब्राहिम निवासी ग्राम असदनगर थाना सिखेडा को गिरफ्तार किया। वहीं थाना ककरौली पर नियुक्त उ0नि0 मोहित कुमार द्वारा वांछित अभियुक्त हुसामा पुत्र मौ0 नबी निवासी ग्राम खेडी फिरोजाबाद थाना ककरौली को गिरफ्तार किया। इसके अलावा थाना को0नगर पर नियुक्त उ0नि0 जय वीर सिंह द्वारा वारंटी अभियुक्त जावेद पुत्र इमराम निवासी मीट मार्किट खालापा से गिरफ्तार किया। इसके अलावा थाना को0नगर पर नियुक्त उ0नि0 मोहित चौधरी द्वारा वारंटी अभियुक्त रियाजुल पुत्र खुर्शीद निवासी दीन मौ0 सुजडू को गिरफ्तार किया। इसके अलावा थाना सिखेडा पर नियुक्त उ0नि0 मुकेश कुमार द्वारा वांछित अभियुक्त अर्जुन पुत्र जीत सिंह निवासी ग्राम भण्डूरा थाना सिखेडा, मुजफ्फरनगर को ग्राम भण्डूरा के पास से चोरी के सामान 04 पार्टस बिजली से सम्बन्धित सहित गिरफ्तार किया। वहीं थाना पुरकाजी पर नियुक्त उ0नि0 राहुल कुमार द्वारा वांछित अभियुक्त तहसीन पुत्र भूरा खां व शोएब पुत्र मोहसीन निवासीगण मो0 खेडा दरवाजा कस्बा व थाना पुरकाजी को खाईखेडी रोड शमशान घाट के पास से गिरफ्तार किया।

 

छात्राओं व महिलाओं के किया जागरूक
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) मिशन शक्ति अभियान के तहत लगातार महिलाओं/छात्राओं के जागरूक किया जा रहा है साथ ही स्कूलों के बाहर पुलिस द्वारा समय समय पर गश्त की जा रही है। महिलाओं एवं बालिकाओं में सुरक्षा, सम्मान, स्वावलमंबन, सशक्तिकरण व विश्वास का वातावरण बनाने के उद्देश्य से जनपद के समस्त थानों की एण्टी रोमियो टीम द्वारा अपने-अपने थानाक्षेत्रों में पड़ने वाले स्कूल/कॉलेज, कोचिंग सेन्टरों, गांवों, बाजारों, सार्वजनिक स्थानों के आस-पास मिशन शक्ति फेज-४ अभियान के अन्तर्गत महिलाओं/बालिकाओं को जागरुक किया जा रहा है। अभियान के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं/बालिकाओं के लिए समर्पित विभिन्न सेवाओं/हेल्पलाईन नम्बरों (ट्वीटर सेवा, डॉयल-११२, हेल्प लाइन-१८१, वुमेन पावर लाइन-१०९० आदि) के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी देते हुए पम्पलेट वितरित कर जागरूक किया जा रहा है तथा सुरक्षा सम्बन्धी सुझावो का आदान प्रदान किया जा रहा है। साथ ही लगातार स्कूल, कालेजों, बैंकों के आसपास बेवजह घूमने वालो को सख्त हिदायत दी जा रही है।

 

सीएमओ ने समस्याएं सुनी
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा जनता दर्शन में जन समस्याओं का निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के आदेशों के अनुपालन में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ महावीर सिंह फौजदार द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में जनता दर्शन में सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन कराते हुए जन सामान्य की समस्याओंध्शिकायतों को गम्भीरता पूर्वक सुन कर उसका समय से निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने निर्देशित किया कि संबंधित अधिकारी प्राप्त शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर  करना सुनिश्चित करें। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जायेगी। इस अवसर सहित जनता दर्शन में आये आम जन उपस्थित रहे।

 

शातिर लुटेरा मुठभेड में किया गिरफ्तारMuzaffarnagar News
बुढ़ाना। मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) थाना बुढाना पुलिस के साथ हुई पुलिस मुठभेड़ में ०२ शातिर लूटेरे अभियुक्त गोली लगने से गिरफ्तार किया। जिसके कब्जे से कब्जे से लूटी गयी नकदी, मोबाइल व अवैध असलाह एवं कारतूस बरामद की। जनपद में शातिर लूटेरे अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत तथा पुलिस अधीक्षक देहात के निकट पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी व थाना प्रभारी बुढाना के कुशल नेतृत्व में थाना बुढाना पुलिस की बदमाशों से हुई मुठभेड में पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी फायरिंग मे ०२ लूटेरे अभियुक्तगण विजय पुत्र राजू, सत्यम पुत्र टीनू निवासीगण टीकरी थाना दौघट जनपद बागपत गोली लगने से घायल हो गए। घायल अभियुक्तगण विजय व सत्यम को उपचार हेतु जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। ज्ञात हो कि थानाक्षेत्र बुढाना के जंगल ग्राम परासौली में अज्ञात बदमाशों द्वारा वादी से लूट की घटना को कारित किया गया था, जिसके सम्बन्ध में थाना बुढाना पर सुसंगत धाराओं में अभियोग (मु०अ०स०-३६०ध्२२ धारा-३९२ भादवि) पंजीकृत किया गया। उक्त लूट की घटना में घायलध्गिरफ्तार अभियुक्तगण विजय व सत्यम शामिल थे। शातिर कब्जे से ०२ तमंचे मय ०२ खोखा व ०२ जिन्दा कारतूस ३१५ बोर, ०१ मोबाइल फोन, ०३ हजार रुपये नकद बरामद हुए। शातिर को गिरफ्तार करने वाली टीम में उ०नि० सेंसरपाल, कां० शिवकुमार, कां० नवीन कुमार थाना बुढाना, कां० सोनू सिरोही थाना बुढाना, कां० जगदीश थाना बुढाना, का० विजय दीक्षित थाना बुढाना शामिल रहे। गिरफ्तार/घायल अभियुक्तगण विजय व सत्यम उपरोक्त लूटेरे प्रवृत्ति के अपराधी है जिनके अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही है। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध मे थाना बुढाना पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

 

परिचय बैठक का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) उत्तरप्रदेश स्वर्णकार समाज एसोसिएशन जिला मुजफ्फरनगर की एक परिचय मीटिंग महफिल होटल निकट बाला जी चौक पर हुई जिसमे मुख्य अतिथि माननीय पवन वर्मा जी (जिलाध्यक्ष स्वर्णकार समाज समन्वय समिति एवं सर्राफा एसोसिएशन मुजफ्फरनगर), मोहनलाल वर्मा जी (अध्य्क्ष मोती महल व्यापार मंडल) विनोद वर्मा जी (महामंत्री मोती महल व्यापार मंडल ) रहे। राधे लाल वर्मा जी, कंवर पाल वर्मा नरेंद्र वर्मा जी (एडवोकेट) एवं समाज के गणमान्य व्यक्ति उपस्तिथ रहे। कार्यक्रम की सुन्दर रुपरेखा गौरव जी सुमित जी उपेंद्र जी मनोज जी विकास जी राहुल जी के द्वारा तैयारी की गयी और कार्यक्रम का कुशलतापूर्वक संचालन माननीय गौरव वर्मा जी ने अजमीढ़ जी महाराज को सभी के द्वारा पुष्प अर्पित करा कर किया। कार्यक्रम मे सभी ने समाज के विकास संगठन एवं समाज की राजनीति मे सक्रिय भागीदारी के लिए विचार विमर्श किया। और कार्यक्रम का समापन अध्य्क्ष पवन वर्मा को अजमीढ़ जी की सुंदर तस्वीर भेंट कर किया गया। कार्यक्रम की सफलता के लिए समस्त एसोसिएशन और उपस्तिथ सभी माननीय समाज के लोगो का विशेष सहयोग रहा।

कुकर्म के आरोपी को दबोचा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) थाना क्षेत्र के एक गांव में 7 वर्षीय बालक के साथ कुकर्म की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। ककरौली थाना क्षेत्र के ग्राम खेडी फिरोजाबाद में सात वर्षीय बालक के साथ गांव के ही एक युवक ने बहला फुसलाकर खाली पडे मकान में ले जाकर कुकर्म की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपी युवक के विरूद्ध शनिवार को धारा 377 भादवि व 3/4 पोक्सो एक्ट के अन्तर्गत मुकदमा दर्ज किया गया था। थानाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस आरोपी ओसामा की तलाश में जुटी हुई थी। सोमवार को मुखबिर की सूचना पर ग्राम जटवाड़ा बस स्टैंड से गिरफ्तार किया गया। पंजीकृत किया गया।

विभिन्न कार्यक्रमों का हुआ आयोजन
मोरना। मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जेपीएस पब्लिक स्कूल मोरना में शिक्षक दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, जिसमें विभिन्न सांस्कृतिक एवं अन्य गतिविधियों का आयोजन हुआ तथा विद्यार्थियों ने अपने अध्यापकों के प्रति अपने सम्मान व आदर को विभिन्न माध्यमों से प्रदर्शित किया।
कार्यक्रम का विधिवत आरंभ मुख्य अतिथि विद्यालय निदेशक कृष्णकांत शर्मा व प्रबंधक श्रीमती मोहिनी शर्मा एवं विशिष्ट अतिथि सार्थक शर्मा ने माता सरस्वती व डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। कक्षा 11 व 12 के विद्यार्थियों द्वारा काव्य पाठ व भाषण के माध्यम से अपने गुरुओं के प्रति अपने सम्मान का प्रदर्शन किया तथा विद्यालय अध्यापिका श्रीमती संगीता श्रीवास्तव द्वारा अध्यापक दिवस के संबंध में जानकारी दी गई। विद्यालय प्रधानाचार्य राजन गौड़ ने कहा कि शिक्षक का सभी के जीवन में बहुत अधिक महत्व है क्योंकि भगवान श्रीराम को वशिष्ट जी के रूप में अपने गुरु मिले तथा भगवान श्रीकृष्ण ने भी ऋषि संदीपनी को अपने गुरु के रूप में प्राप्त कर 64 कलाओं का ज्ञान पाया तथा कबीरदास ने भी गुरु को ईश्वर से अधिक महत्व देते हुए कहा कि गुरु गोविंद दोऊ खड़े काके लागू पाय, बलिहारी गुरु आपने गोविंद दियो बताए। इस प्रकार गुरु का सभी के जीवन में एक बहुत महत्वपूर्ण स्थान है तथा उन्होंने सभी को गुरुओं, माता-पिता तथा अपने बड़ों का हमेशा सम्मान व आदर करने का सभी को संदेश दिया। विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रकार के आकर्षक व सुंदर ड्रेस पहनकर कैटवॉक कर सबका मन मोह लिया तथा पंजाबी व राजस्थानी लोक गीतों पर नृत्य किया। कक्षा 1 से 6 तक के विद्यार्थियों ने ग्रीटिंग कार्ड्स बनाएं व अध्यापकों के प्रति अपने भावों को पन्नों पर उकेरा। कक्षा 9 व 10 के विद्यार्थियों ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का चित्र बनाकर उनके संबंध में अपने विचारों को व्यक्त किया। अध्यापकों द्वारा भी विभिन्न प्रस्तुतियां दी गई, जिनमें डांस तथा म्यूजिक विद चेयर गेम व स्पून एंड लेमन गेम व सिंगिंग आदि कार्यक्रम रहे। कार्यक्रम में सबसे अधिक विद्यार्थियों द्वारा प्रदर्शित नाटक अध्यापक का महत्व सबसे सराहनीय रहा। विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं गतिविधियों में प्रतिभाग करने वाले विद्यार्थियों में मुख्य रूप से फलक, सोहेल, सारिका, पलक, अपेक्षा, अर्जुन, सक्षम, रक्षित, अभिराज, आदर्श, मुजक्किल, वंश, तरन्नुम, मनु, अक्षिता, नमन, यशस्वी, अदिति, अक्शा, अवनी, राधिका, इशू आदि रहे। इस अवसर पर मुख्य रूप से नैनसिंह, खुशबू, मीनाक्षी, निशांत, अनुज, राहुल, मीनू, हरशरण, विनीता, हंसिका, कविता, सृष्टि, शिवानी, राधिका, नितिन, संगीता, खुशी, दृष्टि, सोनाली आदि का विशेष सहयोग रहा।
वहीं जटमुझेडा स्थित न्यू वेल्किन पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन रंगारंग कार्यक्रमों के बीच हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के अध्यक्ष विनय कुमार, उपाध्यक्ष के.के. आनंद, प्रबंधक दुष्यंत कुमार, प्रधानाचार्य मनीष कुमार ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। छात्र छात्राओं ने अनेक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। छात्रों ने सभी शिक्षकों का तिलक लगाकर अभिनंदन किया। समारोह के समापन पर विद्यालय के उपाध्यक्ष के.के. आनंद ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके दिखाए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय के अध्यक्ष विनय कुमार, उपाध्यक्ष के.के. आनंद, प्रबंधक कृष्ण कुमार व प्रधानाचार्य मनीष कुमार के निर्देशन में कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समारोह में विजय शंकर शर्मा, रीना चौधरी, पंकज त्यागी, जितेंद्र त्यागी, प्रवीण चौधरी, पवन धीमान, रजत धीमान, मीना त्यागी, मोनू धीमान, चंचल जैन, रमनजीत कौर, प्रियंका, प्रियांशी, प्रीति, कपिल देव, दीपा, यश धीमान आदि शिक्षक शिक्षिकाओं का सहयोग रहा।

 

सांस्कृतिक कार्यक्रमों का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) शिक्षण संस्थाओं में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म दिवस शिक्षक दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया गया। इस उपलक्ष्य में बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया। छात्रों ने शिक्षकों को उपहार भेंटकर उनका सम्मान किया।
दून वैली स्कूल में कक्षा १२ के छात्रों ने लघु नाटिका प्रस्तुत की। बच्चों ने विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। चेयरमैन राजकिशोर गुप्ता व प्रधानाचार्या सीमा शर्मा ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन पर प्रकाश डाला। संचालन तृप्ति जैन व तनिषा ने किया। नवाज गर्ल्स पब्लिक स्कूल में छात्राओं ने टीचर्स बन कक्षाओं में अध्यापन कार्य कराया, साथ ही सामूहिक नृत्य, फूड शेयरिंग, नाटक, भाषण समेत विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रधानाचार्य फौजिया खान, शाजिया शमीम, शैहला मजहर, फरीहा सिद्दीकी, आसिफ अली आदि मौजूद रहे। सर्वोदय ज्ञान पब्लिक स्कूल में संरक्षक हरि सिंह सैनी ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित किया। इस दौरान बच्चों ने विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रधानाचार्य रूपेश सैनी, शिव कुमार सैनी, अनिता सैनी, वंदना, ध्रुव, शीतल शर्मा, राजी शर्मा मौजूद रहे। मेपल्स एकेडमी में भी छात्रों ने शिक्षकों का पुष्प देकर स्वागत किया। बच्चों ने लघु नाटिकाएं और विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रधानाचार्या डॉ. चित्रा जोशी एवं प्रबंधन समिति द्वारा सभी शिक्षकों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। संचालन अंजलि त्यागी व उत्कर्ष वत्स ने किया। नीलम सिंघल, दीपांशु कोहली, योगिता बावा, सिम्मी मखीजा, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे। बचपन प्ले एकेडमी में भी नन्हे मुन्नों बच्चों ने कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया।

विद्यालय में हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम
मुजफ्फरनगर। गुरु ग्रंथन का सार है, गुरु है प्रभु का नाम ।
गुरु अध्यात्म की ज्योति है, गुरु है चारों धाम ।।
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) समाज निर्माता शिक्षक की महत्त्वपूर्ण भूमिका को सम्मानित करने के लिए हर वर्ष पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में ५ सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है । द० एस० डी० पब्लिक स्कूल के प्रांगण में भी ५ सितंबर के दिन शिक्षक दिवस का पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के शुभारंभ में विद्यार्थियों के द्वारा माननीया मुख्य अतिथि श्रीमती अनीता शर्मा जी (पूर्व प्रधानाचार्या – एस० डी० गर्ल्स इंटर कॉलेज, गाँधी कॉलोनी ) को हस्तनिर्मित ग्रीटिंग कार्ड व पौधा देकर उनका स्वागत किया गया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि महोदया श्रीमती अनीता शर्मा जी व प्रधानाचार्या श्रीमती नीलम माहना जी के द्वारा संयुक्त रूप से माननीय पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के छायाचित्र के समक्ष माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन किया गया।
दीप प्रज्वलन के बाद विद्यार्थियों ने मनमोहक नृत्य, गीत व सुंदर लघु नाटिका आदि रंगारंग कार्यक्रमों के माध्यम से शिक्षकगण का अभिनंदन करते हुए कार्यक्रम की शोभा में चार चांद लगा दिए। इसके पश्चात् विद्यालय प्रबन्धन समीति के द्वारा वर्ष २०२१-२२ में कक्षा १० के विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए कक्षा १० को पढ़ाने वाले शिक्षकों को प्रशस्ति-पत्र व चेक देकर सम्मानित किया गया। साथ ही जूनियर एवं सीनियर विंग के शिक्षकों में से सर्वश्रेष्ठ चुने गए शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया। तत्पश्चात् माननीया मुख्य अतिथि महोदया जी ने सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उन्हें राष्ट्र निर्माण का प्रमुख आधार बताया तथा उनके प्रयासों की भूरी-भूरी प्रशंसा की । इसी श्रृंखला में विद्यालय की प्रधानाचार्या महोदया श्रीमती नीलम माहना जी ने कहा कि राष्ट्र और समाज के निर्माण में शिक्षकों की महत्त्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने पूरे समाज से उनके प्रदर्शित मार्ग पर चलने का आवाह्न करते हुए समस्त शिक्षकों को शिक्षक दिवस की हार्दिक बधाई दी। तत्पश्चात शिक्षकों के मनोरंजन के लिए उनसे कुछ रोचक खेल खिलवाए गए व विजेताओं को सुंदर उपहार भी दिए गए। कार्यक्रम के अंत में स्कूल प्रबंधन समिति के द्वारा सभी शिक्षकों को बहुत सुंदर उपहार भेंट करके उनका उत्साहवर्धन किया गया।

 

शिक्षकों का हुआ सम्मानMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) एस0 डी0 कॉलेज ऑफ कॉमर्स, मुजफ्फरनगर में शिक्षक दिवस के मौके पर शिक्षकों को सम्मानित करने के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका शुभारम्भ प्राचार्य डा0 सचिन गोयल व सभी संकाय के विभागाध्यक्षों जिनमें डा0 सौरभ जैन, श्रीमति एकता मित्तल, डा0 रवि अग्रवाल, श्री मति नीतु गुप्ता, डा0 अमित कुमार द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी शिक्षकगण व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
सर्वप्रथम प्राचार्य डा0 सचिन गोयल ने अपने सम्बोधन में बताया कि भारत में शिक्षक दिवस डा0 सर्वपल्ली राधाकृष्ण जी के सम्मान में मनाया जाता है उन्होने शिक्षक की महिमा का वर्णन निम्न शब्दों के माध्यम से किया ‘‘शिक्षक पारस मानिये, खुद को लोहा मान, उसको छूते ही बने सारे कनक समान’’ उन्होंने कहा कि शिक्षक वह नहीं जो छात्र के दिमाग में तथ्यों को जबरन ठूसे, बल्कि वास्तविक शिक्षक तो वह है जो उसे आने वाले कल की चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार करें।
वाणिज्य संकाय, मानविकी संकाय, विज्ञान संकाय एवं गृहविज्ञान संकाय के विभागाध्यक्षों ने अपने-अपने सम्बोधन में शिक्षक दिवस की महत्ता को बताते हुए कहा कि जिस तरह से एक शिल्पकार पत्थर को तराशकर उसे मूर्ति का आकार देता है और कुम्हार कच्ची मिट्टी को तपाकर उसके विकारों को दूर करता है। ठीक उसी प्रकार एक शिक्षक भी छात्रों के अवगुणों को दूर कर काबिल बनाता है। शिक्षक ज्ञान का वह अविरल बहने वाला स्रोत बताया गया है, जो लाखों छात्रों के भाग्य का निर्माण करता है। वह ज्ञान का एक एैसा भंडार है, जो दूसरों को बनाने में खुद को भी भुला देता है। कहा जाता है कि एक बच्चे के जन्म के बाद उसकी मां पहली गुरू होती है, जो अक्षरों का बोध कराती हैं। वहीं दूसरे स्थान पर शिक्षक होते हैं, जो हमें काबिल बनाते हैं और सांसारिक ज्ञान का बोध कराते हैं।
कार्यक्रम का कुशलतापूर्वक संचालन डा0 अमित कुमार, कमर रजा व संकेत जैन ने संयुक्त रूप से किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में महाविद्यालय के सभी शिक्षकों व कर्मचारियों का सहयोग रहा।

 

स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) रोटरी क्लब मुजफ्फरनगर समर्पण के द्वारा शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन न्यू होराइजन स्कूल में किया गया इसमें स्कूल की प्रिंसिपल मीनाक्षी मित्तल व साथ अन्य टीचर्स का सम्मान कर उन्हें स्मृति चिन्ह व शॉल प्रदान की गई इसमें कल सदस्य नियम शर्मा, निशांक, संदीप कुमार गुप्ता, प्रवीण कुमार गुप्ता, नीरज कौशिक विजय मित्तल,अंशुल मित्तल् आदि सदस्य उपस्थित रहे।

 

 

रेलवे स्टेशन पर लगेंगे ३८ सीसीटीवी
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । रेलवे स्टेशन पर निर्भया सुरक्षा फंड की राशि से सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन पर ३८ कैमरे लगाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए अधिकृत रेल टेल कंपनी ने सर्वे भी पूरा कर लिया है।
रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा के लिए कई तरह के इंतजाम किए जा रहे हैं। विशेष तौर पर महिलाओं की सुरक्षा को देखते हुए सीसीटीवी लगाए जा रहे हैं, लेकिन रेलवे स्टेशन पर पहुंचने वाले सभी यात्रियों की सुरक्षा में भी सीसीटीवी कैमरे महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इस फंड से सीसीटीवी लगाने के लिए रेलवे स्टेशनों को चुनते हुए उन्हें ए वन, ए, बी और सी श्रेणी से चिह्नित किया गया है। इनमें मेरठ, मेरठ कैंट, देवबंद के साथ ही मुजफ्फरनगर को भी ए वन श्रेणी शामिल किया गया हैं। एक स्टेशन पर लगभग चालीस सीसीटीवी कैमरे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इन्हें स्टेशन के मुख्य दरवाजे, आरक्षण व बुकिंग खिड़की, प्लेटफार्म सहित इस प्रकार लगाया जाएगा ताकि स्टेशन का कोई भी कोना रेलवे अधिकारियों की नजर से ओझल न हो पाए।
हाई विजन वाले होंगे कैमरे-यह सीसीटीवी कैमरे हाई विजन वाले होंगे। वेटिंग रूम में ऐसा सीसीटीवी कैमरा लगेगा, जिसमें सब कुछ स्पष्ट दिखाई देगा। हर छोटी गतिविधि सीसीटीवी में कैद होगी। इन हाई विजन सीसीटीवी कैमरों को डूम, पीटीजेट व बुलेट नाम दिया गया है। रेलवे ने इस सुविधा का कंट्रोल आरपीएफ को दिया है। आरपीएफ थाने में ही सीसीटीवी का कंट्रोम रूम बनाया जाएगा।
रेलवे स्टेशन पर निर्भया योजना के तहत सीसीटीवी लगाने की प्रक्रिया चल रही है। संजीव कुमार, प्रभारी आरपीएफ थाना। ने बताया कि ३८ सीसीटीवी कैमरे पूरे स्टेशन क्षेत्र में लगाए जाएंगे।

किसान नेता दिवंगत चौधरी जगबीर सिंह को 19वीं पुण्यतिथि पर सैंकड़ों गणमान्य लोगों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलिMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व चौधरी मंत्री योगराज सिंह के पिता और किसान नेता चौधरी जगबीर सिंह की 19वीं पुण्यतिथि पर सैकड़ों गणमान्य लोगों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और यज्ञ हवन में शामिल होकर जनपद की कई हस्तियों ने आहूति प्रदान की है। जाट कॉलोनी में स्थित पूर्व मंत्री योगराज सिंह के आवास पर श्रद्धांजलि अर्पित करने पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक, रालोद जिलाध्यक्ष प्रभात तोमर, सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी, रालोद नेता अभिषेक चौधरी, अंकित स्रावण सहित रालोद, सपा के कई नेतागण व सामाजिक लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर सभी ने चौधरी जगबीर सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पण कर उन्हें याद किया। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में सभी गणमान्य लोगों का चौधरी लेखराज सिंह व चौधरी योगराज सिंह ने आभार प्रकट किया। उल्लेखनीय है कि किसान नेता चौधरी जगबीर सिंह की 6 सितंबर 2003 को भौराकलां थाना क्षेत्र के ग्राम अलावलपुर माजरा के पास उस समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी जब वे कार में सवार होकर मुजफ्फरनगर से अपने गांव लौट रहे थे।

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21352 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sixteen + 4 =