Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News- गांव रसूलपुर मे घरों में हजारों की चोरी

मीरापुर।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) चोरों ने दो घरो मे चोरी की घटना को अंजाम दे दिया। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस जांच पडताल मे जुट गई। सूत्रो के अनुसार बीती देर रात परिजनो की नींद का फायदा उठाते हुए कुछ अज्ञात चोरां ने दो घरो मे चोरी की घटना को अंजाम दे दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर मामले की जांच-पडताल शुरू की।

जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के निकटवर्ती गांव रसूलपुर मे बीती देर रात कुछ अज्ञात चोरों ने दो घरो पर धावा बोलते हुए परिजनो की गहरी नींद का फायदा उठाते हुए घर मे चोरी कर ली। अल सुबह सोकर उठे परिजनो ने जब घर का सामान बिखरा देखा तो उन्हे यह समझने मे कतई देर नही लगी की कुछ तो गडबड है।

चोरी की सूचना पर पडौसियों सहित अन्य लोग मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणो ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मामले की जानकारी मिलते ही गांव मे पहुंची पुलिस मौका मुआयना कर घटना की छानबीन मे जुट गई।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21437 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

13 + nineteen =