उत्तर प्रदेश

Lucknow News: तौफीक खुद को ‘शिवा’ बताकर घुसा था मंदिर में, लेटे हुए हनुमान मंदिर में तोड़ी मूर्तियां

Lucknow News:  लखनऊ पुलिस के अनुसार लेटे हुए हनुमान मंदिर में तोड़फोड़ करने वाले शख्स का नाम तौफीक अहमद है। तौफीक के खिलाफ राजधानी की चौक कोतवाली  में धारा 153 ए, 295, 419 और 427 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।

लेटे हुए हनुमान मंदिर में मूर्ति खंडित मामले में अब हिन्दू संगठन खुलकर अपना विरोध जाहिर कर रहे हैं। घटना से नाराज हिंदू संगठन के लोग गुरुवार (08 सितंबर 2022) को मंदिर पहुंचे। इन संगठनों से जुड़े लोग मामले की जांच की मांग कर रहे हैं। साथ ही, आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई को लेकर भी आवाज़ उठ रही है।

 चौक थाना क्षेत्र स्थित लेटे हुए हनुमान मंदिर है। मीडिया रिपोर्ट्स और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मुस्लिम युवक तौफीक अहमद माथे पर टीका लगाकर मंदिर में घुसा था। बताया जाता है मंदिर में घुसने से पहले उसने अपने नाम शिवा बताया था। तौफीक अहमद ने शनिदेव की मूर्ति के साथ तोड़फोड़ की। ज्ञात हो कि, इसी मंदिर के ठीक सामने टीले वाली मस्जिद है। लोगों के विरोध करने पर आरोपी शख्स अभद्रता पर उतर आया। हालांकि, भीड़ ने उसे पकड़ लिया।

इस मामले में मंदिर के पुजारी अमर मिश्रा  का कहना है कि उनके टोकने पर युवक ने कहा था, कि वह दर्शन करने आया है। इसके बाद वह अपने कक्ष में चले गए। युवक इस बीच बाहर निकला और उसने ईंट मारकर मूर्ति खंडित की तथा ध्वज तोड़ दिया। युवक को आस पड़ोस के लोगों ने पकड़ लिया। उसे पीटने लगे। इस बीच मंदिर के अध्यक्ष डॉ. विवेक तांगड़ी आ गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। चौक पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को लेकर थाने चली गई।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21596 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × one =