उत्तर प्रदेश

Jhansi News: ससुर साहब समझाने आए , दामाद ने कर दिया कत्ल

Jhansi News:  दामाद ने अपने ही ससुर की हत्या कर दी और शव को जंगल में फेंक दिया। इस शव की बीते रोज शिनाख्त कर ली गई। इस मामले में पुलिस ने दामाद को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है।

मालूम हो कि रक्सा थाना क्षेत्र  के ग्राम वाजना के जंगल में बिना सिर वाली लाश मिली थी। इस शव की आज शिनाख्त कर ली गई। यह शव मध्य प्रदेश के शिवपुरी के थाना भौंती के ग्राम भयावन निवासी जाहर सिंह लोधी के रुप में की गई। बताते हैं कि जाहर सिंह ने छह माह पहले अपनी छोटी बेटी प्रमोद देवी की शादी ओरछा के महाराजपुरा निवासी विजय राजपूत से की थी।

शादी के बाद विजय ने अपनी पत्नी प्रमोद देवी के साथ मारपीट करना शुरु कर दी थी। इसी बीच प्रमोद देवी ने अपने पिता जाहर सिंह को फोन किया था। 28 अगस्त को फोन पर जाहर सिंह अपनी बेटी की ससुराल महाराजपुरा गया था। जाहर सिंह ने दामाद-बेटी को समझाया मगर दामाद नाखुश हो गया था। कहा था कि ससुर साहब, मुझे समझाओ नही, इसी बात पर दामाद नाराज हो गया और कहा कि एक साथ तीन घर बर्बाद कर दूंगा।

मृतक की पत्नी गोमा ने बताया है कि 28 अगस्त को दामाद के फोन करने पर पति रक्सा गए थे। शाम को फोन लगाया तो पति ने कहा कि दामाद के साथ हूं और खाना खाकर आऊंगा। थोड़ी देर बाद काल लगाया तो नंबर बंद था। दामाद का भी नंबर बंद था। इसके बाद पति की तलाश रिश्तेदारों के साथ की थी मगर पता नहीं चल रहा था। दामाद भी उनके साथ खुद थाने पर सूचना देने गए थे।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21202 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × 3 =