Muzaffarnagar News: हर वर्ग की हितैषी है प्रदेश सरकारः बेबीरानी मौर्या
पुरकाजी।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) प्रदेश सरकार समाज के हर वर्ग के हितों को ध्यान मे रखते हुए कार्य कर रही है। सरकार द्वारा जनहित में जारी विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं को पात्र व्यक्तियों को पूर्ण लाभ मिल रहा है। सरकार का हर संभव यह प्रयास है कि जनहित के कार्यो को प्राथमिकता के आधार पर किया जाए।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज दोपहर के वक्त कस्बा स्थित एक बैंकट हाल मे आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप मे पधारी उत्तर प्रदेश सरकार में महिला कल्याण बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार मंत्री बेबीरानी मौर्य ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उक्त उदगार व्यक्त किए।
कार्यक्रम मे पहुंचने पर मुख्य अतिथि कैबिनेट मन्त्री बेबीरानी मौर्य का भाजपा क्षेत्रिय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल,मंत्री कपिलदेव अग्रवाल,मंत्री लक्ष्मी गौतम, जिला पंचायत अध्यक्ष डा.वीरपाल निर्वाल, खतौली विधायक विक्रम सैनी, जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला आदि ने बुके भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि बेबीरानी मौर्य ने कहा कि सरकार गरीब एवं शोसित वर्ग के हितार्थ कार्य कर रही है।
उक्त सरकारी योजनाओ से अनेक लोग लाभान्वित हो रहे हैं। मुख्य अतिथि ने सरकार की विभिन्न योजनाओ की विस्तृत जानकारी देने के साथ हर वर्ग से भाजपा के साथ जुडने का आहवान किया।
इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ, कनिष्ठ पदाधिकारी, मण्डल अध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख, ग्राम प्रधान,जिला पंचायत सदस्य, मोर्चे व प्रकोष्ठ के पदाधिकारी सहित अनेक भाजपाई मौजूद रहे। कार्यक्रम के आयोजक सदर ब्लॉक प्रमुख एवं पुरकाजी विधानसभा संयोजक अमित चौधरी, राजकुमारा शर्मा आदि उपस्थित रहे।

